Pages - Menu

Friday, September 6, 2013

Ramdev will start campaign against centre from 8 september rally


yog guru baba ramdev

नई दिल्ली। योगगुरू बाबा रामदेव ने ऐलान किया है कि वह व्यवस्था के खिलाफ जंतर-मंतर पर 8 सितंबर को रैली करेंगे। उन्होंने इसको केंद्र सरकार की 13वीं करने को निकाली जाने वाली रैली करार दिया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश में सरकार जैसी कोई चीज नहीं है। उन्होंने केंद्र पर हर मुद्दे पर विफल होने का आरोप लगाया और लोगों से इस रैली में अधिकाधिक शामिल होने का आह्वान भी किया।
रामदेव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के 150वीं वर्षगांठ पर वह खुद शिकागो के उसी हाल में लोगों को संबोधित करेंगे जहां से स्वामी विवेकानंद ने डेढ़ सौ वर्ष पहले संबोधन किया था। उन्होंने कहा कि वह पहले 20 सितंबर को इंग्लैंड जाएंगे और 27 सितंबर को शिकागो में लोगों को संबोधित करेंगे।

योगगुरू ने आज केंद्र सरकार को यह कहते हुए कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की रुपये के अवमूल्यन को रोकने में सरकार की सारी कोशिशें नाकाम साबित हुई। इसके लिए उन्होंने सरकार की मंशा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि आने वाले आम चुनाव में जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी और सत्ता से बेदखल कर देगी। इसके लिए उन्होंने आठ सितंबर को जंतर-मंतर पर होने वाली रैली से शुरुआत करने का भी ऐलान किया है। 

Original.. http://www.jagran.com/news/national-ramdev-will-start-campaign-against-centre-from-8-september-rally-10703054.html

Related Stories

No comments:

Post a Comment