A Hindi News Portal!

Monday, September 16, 2013

Entertainment News in Hindi: Sunny leone in scary look in ragini mms 2


sunny leone

मुंबई। हमेशा सेक्सी और बोल्ड अंदाज में नजर आने वाली सनी लियोन दर्शकों को सिर्फ अपनी अदाओं से लुभाएंगी ही नहीं बल्कि उन्हें डराएंगी भी। जी हां एकता कपूर की नई फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' में सनी लियोन मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म का ट्रेलर लांच हो गया है।
फिल्म के ट्रेलर से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म काफी रोमांचक होने वाली है। फिल्म के बारे में निर्माता का कहना है कि 'इस ठंड में डर भी सेक्सी हो जाएगा।' राज, मर्डर जैसी फिल्मों को ध्यान में रखकर ही एकता ने ये फिल्म बनाई है। फिल्म साल 2014 में रिलीज होगी।
सनी लियोन को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। यह एकता कपूर की दूसरी हॉरर फिल्म है। फिल्म का ट्रेलर निकलने के बाद दर्शकों ने ट्वीट कर सनी लियोन के इस अवतार से काफी उम्मीदें जताई है। लोगों ने लिखा कि डर के साथ सेक्स का बेहतरीन कांबिनेशन है। 

गौरतलब है कि पहले खबरें आ रही थी कि सनी लियोन का इस फिल्म में काम करने का सपना पूरा नहीं होगा लेकिन अब ऐसा नहीं है। 

Original.. http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-10722001.html

Related

0 comments:

Hindi News