A Hindi News Portal!

Monday, September 16, 2013

Bollywood News in Hindi: Sanjay Dutt to perform Lungi Dance

Sanjay Dutt
मुंबई। बॉलीवुड के संजू बाबा यानी संजय दत्त भले में इस वक्त जेल में हो लेकिन उनकी अदाकारी का जलवा अब भी देखा जा सकता है। उनके फैंस एक बार फिर उन्हें डांस करते देखेंगे। यह डांस कोई ऐसा वैसा नहीं होगा, वह चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म के चर्चित लूंगी डांस करते दिखाई देंखे। पुणे के यरवदा जेल में बंद संजय अपने 50 साथी कैदियों के साथ एक चैरिटी कार्यक्रम के लिए नाचेंगे।
यह रंगारंग कार्यक्रम जेल में बंद कैदियों के वेलफेयर के लिए आयोजित होता है। दो घंटे तक चलने वाला यह कार्यक्रम 26 सितंबर को बालगंधर्व बालमंदिर में होगा। इसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और गृहराज्य मंत्री आरआर पाटिल भी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे। कार्यक्रम की तैयारी, स्क्रिप्ट और निर्देशन कैदी ही करेंगे और संजय दत्त ने इसमें शामिल होने की इच्छा खुद जाहिर की है।

इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र की संस्कृति को आज के आधुनिक समय के साथ जोड़कर दिखाया जाएगा। संजय दत्त इस कार्यक्रम में हिंदी और मराठी फिल्मों के प्रचलित गानों में डांस दिखाएंगे। संजय दत्त जेल में कैदी नंबर 16656 के तौर पर जाने जाते हैं। यही नहीं वह जेल में पेपर बैग बनाते हैं जो कि शहर के मॉल और बुटीक में बांटे जाते हैं। संजू बाबा ने हाल ही में चेन्नई एक्सप्रेस की सफलता के लिए निर्देशक रोहित शेट्टी को पत्र लिखकर बधाई दी। 

Original.. http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-sanjay-dutt-to-perform-lungi-dance-10729086.html

Related

0 comments:

Hindi News