A Hindi News Portal!

Monday, October 21, 2013

Daundia Kheda: Gold hunt continues on day 4


Unnao

जागरण संवाददाता, डौंडियाखेड़ा। सोने की आस में यहां चौथे दिन भी खुदाई जारी है। लेकिन अभी तक सोना मिलना तो दूर की बात, सोने का कोई सुराग भी नहीं मिला है।

खुदाई की जाने वाले स्थान पर चार सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। कड़ी चौकसी के बीच अब तक कुल 102 सेमी खोदाई की गई है। लेकिन अब तक सोने या खजाने की खोज में कोई सफलता प्राप्तद नहीं हुई है। अब तक कभी खप्डैोल तो कभी दीवार और गुम्मे ही खुदाई में मिल रहे हैं पर खजाने का कोई अता पता नहीं है।
आज सुबह लगभग आठ बजे से ही खुदाई शुरू कर दी गई है। राजा रामबख्शे सिंह किले के खंडहर में मलबे के तीसरे दिन 32 सेमी की ही जमीन खोदी जा सकी है। अब तक कुल साढ़े तीन फिट की खुदीई की गई है। पिछले दो दिनों की अपेक्षा श्रमिकों की संख्या में भी वृद्धि कर दी गई थी फिर भ्ज्ञी खुदाई कम ही हो सकी। 

उन्ना्व के डौंडिया खेड़ा में सोने चांदी का भंडार हो सकता है। भारतीय भू वैज्ञानिको (जीएसआई) की रिपोर्ट तो यही इशारा कर रही है। जीएसआई की टीम ने 3,4 अक्टूईबर को सर्वे करके यह रिपोर्ट तैयार की थी। यह जानने के लिए कि जमीन के नीचे क्यार है भू वैज्ञानिको ने भू भेदी रडार तकनीकि का प्रयोग किया था। 

राजा राव रामबक्श के किले में खजाने की खोदाई के तीसरे दिन रविवार को दीवार का एक सिरा सामने आया है। मिंट्टी के कुछ प्लेटनुमा बर्तन भी मिले हैं। चार सीसीटीवी कैमरे की निगहबानी में शाम काम बंद हुआ तो कुल 102 सेमी खोदाई हो चुकी थी। एएसआई टीम ने तरीका बदलते हुए खोदाई क्षेत्र में दस ब्लाक बनाकर काम शुरू कराया। टीम की गैंती खोदाई के दौरान भारी पत्थर से टकराई तो पुरातत्व टीम की आंख में चमकीं। खरोंचने पर दीवार मिली। वहीं खोदाई स्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए दो स्तर पर बैरीकेडिंग की गई है। मीडिया को भी एक दायरे के आगे नहीं जाने दिया जा रहा। मीडिया के फोटो लेने पर बवाल भी हुआ। एसडीएम विजय शंकर दुबे ने 32 सेमी खोदाई तक खोदाई में दीवार मिलने की पुष्टि की, लेकिन वह कोई खास ब्योरा नहीं दे सके। 

Source: News in Hindi, 1000 Ton Gold

0 comments:

Hindi News