A Hindi News Portal!

Monday, October 21, 2013

Woman IPS officer gets threat call for searching Sai


Woman IPS officer


सूरत। रेप के आरोप में फरार नारायण साईं के मामले की जांच कर रही सूरत डीसीपी शोभा भुटाडे को जान से मारने की धमकी मिली है। डीसीपी की शिकायत पर सूरत के उमरा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आसाराम और नारायण साईं के खिलाफ सूरत की दो सगी बहनों ने रेप का आरोप लगाया था। आसाराम नबालिग से कथित यौन शोषण के आरोप में पहले से ही जेल में बंद है और नारायण साईं की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
इसी बीच बीती शाम नारायण साईं से जुड़े मामले की जांच करने वाली सूरत क्राइम ब्रांच की डीसीपी शोभा भुटाडे को किसी ने फोन पर धमकी दे डाली। धमकी में उन्हें कहा गया कि वे नारायण साईं की तलाश न करें, वरना जान से मार दिया जाएगा। धमकी के आधार पर अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार जिस मोबाइल नंबर से कॉल आई थी उसकी डिटेल पुलिस के हाथ लग गई है। बताया जा रहा है कि यह फोन नंबर मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले का है और दशरथ सिंह के नाम पर दर्ज है।

सूरत पुलिस के मुताबिक डीसीपी शोभा भुटाडे को पहली बार 16 अक्टूबर और दूसरी बार 18 अक्टूबर को धमकी दी गई। पहली बार डीसीपी ने कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन दूसरी बार आई कॉल ने उन्हें सचेत कर दिया।

Source: News in Hindi

0 comments:

Hindi News