नई दिल्ली। सरहद पर पाकिस्तान की तरफ से हुए हमले में मारे गए सैनिकों पर दिए गए अपने पहले बयान को तत्कालिक सूचना पर आधारित बयान बताते हुए रक्षा मंत्री ने इस हमले के लिए पाक सेना को जिम्मेदार ठहराया है। पाक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वह हमारी धैर्य की परीक्षा ना ले।
संसद में रक्षा मंत्री एके एंटनी ने अपने बयान में बताया कि पाकिस्तान सेना की स्पेशल सेल ने इस हमले को अंजाम दिया है। पाक सेना के समर्थन के बिना कुछ भी संभव नहीं था। अब इसे विपक्ष अपनी जीत मान रही है और अपनी पीठ खुद ही थपथपा रही है। संसद में रक्षा मंत्री एंटनी के बयान का स्वागत करते हुए लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं कर रहा है। हम तो बस भूल को सुधरवाना चाहते थे। एंटनी के बयान के बाद सियासी गलियारे में थोड़ी सुस्ती आई है।
बीते दिनों उन्होंने कहा था कि कुछ आतंकियों ने पाक सेना की वर्दी पहनकर हमला किया था। इस पर पूरे देश में बवाल मच गया था। विपक्षी दल ने एंटनी से इस विवादस्पद बयान के लिए देश से माफी मांगने की मांग की थी।
गौरतलब है कि भारतीय सीमा में हुई सैनिकों की मौत के मुद्दे पर आज एक बार फिर लोकसभा में हंगामा हुआ, जिसके चलते सदन की कार्यवाही को बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।
0 comments:
Post a Comment