जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रा पर जानलेवा हमला और छात्रा से मारपीट का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बुधवार को कक्षा में घुसकर एक और छात्रा के अपहरण की कोशिश की गई। शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी लड़का फरार हो चुका था।
दोपहर के समय एक लड़का स्कूल ऑफ लैंग्वेज के जर्मन विभाग की कक्षा में घुसकर एक छात्रा को अपने साथ जबरन ले जाने की कोशिश करने लगा। लड़की शोर मचाने लगी। इस बीच, एक प्रोफेसर मौके पर पहुंच गई और उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की।
बताया जा रहा है कि आरोपी गया, बिहार में लड़की का सहपाठी था। इस वर्ष लड़की ने जेएनयू में बीए प्रथम वर्ष में दाखिला लिया है। बुधवार को उसकी पहली कक्षा थी। इसी दौरान उसे ढूंढ़ते हुए वह लड़का उसकी कक्षा में पहुंच गया और उसे साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस मामले में लिखित शिकायत नहीं की गई है।
Source.. http://www.jagran.com/news/national-jnu-girl-student-attempt-to-kidnap-from-class-10631134.html
0 comments:
Post a Comment