A Hindi News Portal!

Monday, October 21, 2013

Amritsar born Pakistani singer Zubaida Khanum died


Zubaida Khanum

लाहौर। पाकिस्तानी फिल्म उद्योग की चोटी की पाश्‌र्र्व गायिकाओं में शुमार जुबैदा खानम का शनिवार रात निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। 

78 वर्षीय गायिका पिछले कुछ वर्षो से दिल की बीमारियों से पीड़ित थीं। वह अपने पुत्रों के साथ लाहौर के वेस्टवुड कालोनी में रह रही थीं। खानम को हालत खराब होने पर लाहौर के एक अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

खानम का करियर जिस समय बुलंदी पर था, उन्होंने कैमरामैन रियाज बुखारी से निकाह कर लिया था और पाश्‌र्र्व गायिकी छोड़ दी थी। उनके पुत्र फैजल बुखारी भी जाने माने कैमरामैन हैं। संयोग से उनके पति का निधन भी 19 अक्टूबर को ही हुआ। 

खानम का जन्म 1935 में अमृतसर में हुआ था। विभाजन के बाद उनका परिवार लाहौर चला गया था। वह किसी भी पारंपरिक संगीत घराने से संबंध नहीं रखती थीं। खानम ने 1951 में 'बिल्लो' फिल्म से पाश्‌र्र्व गायिका के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।

Source: Bollywood News

0 comments:

Hindi News