मुंबई। फिल्म 'राज 3' की सफलता से बिपाशा बसु वापसी करती नजर आ रहीं थीं, पर 'आत्मा' की विफलता ने वापस उन्हें उसी चौराहे पर ला खड़ा किया, जहां वे 'राज 3' से पहली थीं। जानकारों के मुताबिक बिपाशा वापस फिटनेस डीवीडी और सीडी लॉन्च करने में जुट गई हैं। फिल्में उनकी लिस्ट से दूर होती जा रही हैं। एक-दो फिल्मों की बात है, पर उसका कोई भरोसा नहीं है। बिपाशा से पूछने पर जो जवाब मिलता है वह इस तरह है, 'यह सब बातें आप लोग ही फैलाते हैं और आप लोग ही फिर हमसे आकर कन्फर्म भी करते हैं। मैं पिछले छह सालों से एक साल में तीन फिल्में ही कर रही हूं। उससे अधिक न मुझे चाहिए और ना ही कोई ख्वाहिश है। मुझे अपनी जिंदगी भी जीनी है। इन दिनों मैं विक्रम की फिल्म 'क्रीएचर्स' कर रही हूं। श्रीजीत बांग्ला सिनेमा का बड़ा नाम हैं।
मैं उनके साथ काम करने की इच्छा रखती हूं। उनसे मेरी मीटिंग हो चुकी है और जल्द ही एक फिल्म पर हम काम शुरू करेंगे, लेकिन इससे पहले मेरी तीसरी डांस और एक्सरसाइज डीवीडी बाजार में आई है। फिटनेस के लिए तो मैं पागल हूं, ऐसे में अगर मैं डांस की डीवीडी लॉन्च कर रही हूं, तो क्या गलत कर रही हूं। उसकी लॉन्चिंग का अनुपात मेरी फिल्मों के अनुपात से बहुत कम है। मैं स्पष्ट कर दूं कि हिंदी फिल्में ही ताउम्र मेरी फर्स्ट और फोरमोस्ट प्राथमिकता रहेगी। मैं आज भी फिल्मों को लेकर बिजी हूं।'
Source: Bollywood News
0 comments:
Post a Comment