A Hindi News Portal!

Saturday, October 26, 2013

Asaram may be sentenced to Life imprisonmen


asaram bapu

जयपुर [जासं]। नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में आसाराम को जोधपुर सत्र अदालत में शनिवार को पेश किया गया जहां से उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई। अब आसाराम 6 नवंबर तक जेल में ही रहेंगे। इसबीच सूत्रों ने बताया कि पुलिस आसाराम समेत पांच आरोपियों के खिलाफ उसी दिन चार्जशीट पेश करेगी।
चार्जशीट में लगाए गए आरोप अगर साबित हुए तो आसाराम को उम्रकैद भी हो सकती है। शुक्रवार को आसाराम को चार अन्य आरोपियों के साथ अदालत में पेश किया गया। चार्जशीट में पुलिस ने आसाराम को जिस्मफरोशी का धंधा चलाने का आरोपी मान कर उनके खिलाफ आइपीसी की धारा 370 भी लगाई है। यह धारा एफआइआर में नहीं थी।
इसे लगाने का सीधा मतलब यही है कि आसाराम के आश्रम में छात्राओं और अन्य महिलाओं को समर्पित कराने का जो काम होता था, उसे पुलिस जिस्मफरोशी से जोड़ कर देख रही है। उनके चार अन्य साथियों पर भी यहीं धाराएं लगेंगी।

 Source: News in Hindi

0 comments:

Hindi News