नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) की टीम पुणे वारियर्स की फ्रेंचाइजी रद कर दी है।
इस
बारे में बीसीसीआइ के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चेन्नई
में आज हुई बीसीसीआइ वर्किग कमेटी की बैठक में सहारा ग्रुप की स्वामित्व
वाली आइपीएल टीम पुणे वारियर्स की ओर से बैंक गारंटी नहीं दिये जाने के
बाद फ्रेंचाइजी रद करने का फैसला लिया गया। बीसीसीआइ के इस फैसले से सहारा
ग्रुप की स्वामित्व वाली पुणे वारियर्स को करारा झटका लगा है। अब पुणे
वारियर्स आइपीएल से बाहर हो गई है।
पुणे
वारियर्स और बीसीसीआइ के बीच बैंक गारंटी को लेकर टकराव चला आ रहा था।
इसको लेकर बीसीसीआइ ने कई बार सहारा ग्रुप को सूचित किया था। बीसीसीआइ की
इस बैठक में आइपीएल गवर्निग कांउसिल के सदस्य भी मौजूद थे। बैठक में पुणे
वारियर्स को 30 दिनों में अनुबंध रद करने संबंधी नोटिस दिए जाने का मुद्दा
भी उठा। लेकिन आखिर में फ्रेंचाइजी रद करने का फैसला लिया गया। वहीं
बीसीसीआइ ने पुणे की 170.2 करोड़ की बैंक गारंटी कैश कर ली है।
गौरतलब
है कि सहारा समूह ने आइपीएल की फ्रेंचाइजी टीम पुणे वारियर्स को 2010 में
करीब 1702 करोड़ रुपए में खरीदा था। जो कि उस वक्त की सबसे मंहगी
फ्रेंचाइजी टीम थी।
Source: News in Hindi
0 comments:
Post a Comment