नई दिल्ली। महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट के सितारे बुलंदी पर है। अभी उन्हें बॉलीवुड में कदम रखे एक साल भी नहीं हुआ कि करन जौहर जैसे टॉप फिल्म मेकर से उन्हें तीसरी फिल्म का ऑफर मिल गया। एक साल के अंदर करन जौहर की तीन-तीन फिल्में मिलना आलिया की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
आलिया ने करन की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी पहली ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया और इसके बाद करन ने अपनी दूसरी फिल्म '2 स्टेट्स' में उन्हें ले लिया। इस फिल्म का काम खत्म होता, इससे पहले करन ने उन्हें अपनी अगली फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया ऑफर कर दी। इस फिल्म में करन स्टूडेंट ऑफ द ईयर की आलिया और वरुण धवन की जोड़ी को दोहराएंगे।
आलिया भी करन की पहली पसंद बनने से फूली नहीं समा रही हैं। वह करन की दिल खोलकर तारीफ कर रही हैं। आलिया ने कहा, 'धर्मा प्रोडक्शन बैनर मेरे घर जैसा है। मैं करन पर पूरा विश्वास करती हूं। उनका विजन बहुत साफ होता है। मैं करन जौहर की फिल्म हंपटी शर्मा की दुल्हन में काम कर रही हूं। मैं इसके लिए बेहद उत्साहित हूं।'
Source.. http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-alia-bhatt-became-karan-johar-first-choice-10631192.html
0 comments:
Post a Comment