A Hindi News Portal!

Showing posts with label Celebrity News in Hindi. Show all posts
Showing posts with label Celebrity News in Hindi. Show all posts

Tuesday, September 3, 2013

Is Kareena Kapoor Pregnant

English: Indian actress Kareena Kapoor
English: Indian actress Kareena Kapoor (Photo credit: Wikipedia)
English: Indian actress Kareena Kapoor at the ...
English: Indian actress Kareena Kapoor at the 2008 Global Indian TV Honours (Photo credit: Wikipedia)
English: Indian actress Kareena Kapoor along w...
English: Indian actress Kareena Kapoor along with father Randhir Kapoor at the premiere of her film 3 Idiots (2009) (Photo credit: Wikipedia)
English: Indian actress Kareena Kapoor on the ...
English: Indian actress Kareena Kapoor on the dance show Nach Baliye 4 (Photo credit: Wikipedia)
English: Indian actress Kareena Kapoor at the ...
English: Indian actress Kareena Kapoor at the launch of Globus' clothing chain (Photo credit: Wikipedia)
English: Indian actress Kareena Kapoor at the ...
English: Indian actress Kareena Kapoor at the launch of Sony Vaio's laptop (Photo credit: Wikipedia)
English: Indian actress Kareena Kapoor at the ...
English: Indian actress Kareena Kapoor at the 2010 IIFA Awards (Photo credit: Wikipedia)
English: Indian actress Kareena Kapoor at the ...
English: Indian actress Kareena Kapoor at the 2010 IIFA Awards (Photo credit: Wikipedia)
English: Globus announces Kareena Kapoor as Br...
English: Globus announces Kareena Kapoor as Brand Ambassador (Photo credit: Wikipedia)
Kareena Kapoor pregnancy
मुंबई। करीना और सैफ बॉलीवुड की दुनिया की वो जोड़ी हैं जिनसे जुड़ी छोटी से छोटी खबर सुर्खियों का हिस्सा बन जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। करीना कपूर को जब बेबी बंप के साथ देखा गया तो हर तरफ उनके मां बनने की खबर चल रही है।

हर तरफ शोर है कि करीना कपूर खान और सैफ अली खान के घर बहुत जल्द ही एक छोटे से मेहमान की किलकारियां गूंजने वाली हैं पर हम आपको सच बताने जा रहे हैं कि दरअसल करीना अपनी आने वाली फिल्म गोरी तेरे प्यार में की शूटिंग के लिए बेबी बंप का इस्तेमाल कर रही हैं।

Original Found Here..  http://www.jagran.com/entertainment/controversy-is-kareena-kapoor-pregnant-10692759.html

Monday, September 2, 2013

Shahid Scares With Bike Ride

English: Indian actor Shahid Kapoor
English: Indian actor Shahid Kapoor (Photo credit: Wikipedia)
Shahid kapoor
मुंबई। बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्यॉय शाहिद कपूर ने अपनी अगली फिल्म 'फटा पोस्टर निकला होरी' में कई एक्शन स्टंट अपनाए हैं। इसी एक्शन के दौरान शाहिद ने बाइक पर एक सीन किया और ब्रेक फेल होने की वजह से उनकी बाइक दुर्घटना ग्रस्त होते होते बच गई। इस घटना के बाद शाहिद काफी सहम गए थे। 

हुआ कुछ यूं जब शाहिद एक सीन के दौरान 120 किमी की रफ्तार से बाइक चला रहे थे, तभी ब्रेक फेल हुआ और बाइक का एक हैंडल टूट गया। हालांकि शाहिद ने अपने दस साल के बाइक के अनुभव से इस परिस्थिति का सामना किया और दुर्घटना से खुद को बचा लिया। इस पर शाहिद ने कहा, 'मुझे और प्रशिक्षण की जरूरत है। एक्शन स्टंट करना आसान काम नहीं है। इस घटना के बाद पूरे सेट पर तनाव का माहौल हो गया।

Thursday, August 29, 2013

Why Akshay Kumar wants to launch 'Boss' trailer on 27th

Akshay Kumar
मुंबई। 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की फिल्म 'बॉस' का पहला ट्रेलर कल जारी हो गया। ट्रेलर 27 अगस्त को जारी किया गया और यह महज एक संयोग नहीं था। सूत्रों का कहना है कि अक्षय कुमार के कहने पर ही ट्रेलर को खास तौर पर 27 तारीख को ही रिलीज किया गया।

Original Found Here.. http://www.jagran.com/entertainment/behind-the-scene-why-akshay-kumar-wants-to-launch-boss-trailer-on-27th-10679397.html

Ranbir Kapoor Will Propose To Katrina on His Birthday?

Ranbir Kapoor
मुंबई। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को चाहने वाली लाखों लड़कियों का दिल 28 सितंबर को टूट सकता है। कट्रीना कैफ (Katrina Kaif) के लिए भी यह दिन खास बन सकता है क्योंकि उनके बॉयफ्रेंड रणबीर अपने जन्मदिन के दिन उन्हें प्रपोज कर सकते हैं।
बॉलीवुड (Bollywood Hindi News) में इस बात की चर्चा है कि रणबीर कैट को इस दिन प्रपोज करने का मन बना चुके हैं। दोनों के बीच नजदीकियां कितनी बढ़ चुकी है, यह तो उनकी स्पेन के एक बीच की अंतरंग तस्वीरों से सभी को पता चल ही चुका है। सूत्रों के मुताबिक, 'रणबीर कैट को कुछ दिन पहले शॉपिंग के लिए भी लेकर गए थे। शॉपिंग के दौरान रणबीर ने उन्हें कई महंगे गिफ्ट दिलाए, जिनमें कीमती ईयररिंग भी शामिल थे।'

रणबीर और कैट (Ranbir and Kat) की तस्वीरें जब मीडिया में लीक हुई थीं तो उनके पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर काफी नाराज बताए जा रहे थे। कपूर फैमिली के नजदीकी लोगों का कहना था कि रणबीर के माता-पिता अपने बेटे की पसंद से खुश नहीं है। लेकिन अब यह कहा जा रहा है कि रणबीर कैट के नाम पर अपने माता-पिता को राजी कर चुके हैं। हालांकि कैट के प्रवक्ता ने रणबीर द्वारा उनके जन्मदिन पर प्रपोज करने की किसी खबर से इनकार किया है। खैर, अब सभी को यह जानने का इंतजार रहेगा कि रणबीर वाकई कैट को प्रपोज करते हैं या नहीं।

Original Found Here.. http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-ranbir-kapoor-will-propose-to-katrina-on-his-birthday-10681814.html

Kissing Scenes in Shudh Desi Romance

Shudh Desi Romance
नई दिल्ली। लगता है सुशांत सिंह राजपूत ने इमरान हाशमी से किसिंग किंग का खिताब छीनने की ठान चुके हैं। कम-से-कम उनकी आने वाली फिल्म शुद्ध देसी रोमांस (Shudh Desi Romance) के किसिंग सीन के बारे में सुनकर तो यही लगता है। सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म में अपनी दोनों ही हीरोइनों परिणीति चोपड़ा और वाणी कपूर के साथ किसिंग सीन करने में कोई कंजूसी नहीं की है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सुशांत के 27 किसिंग सीन्स (Kissing Scenes) हैं। 

टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता (Pavitra Rishta) से लोकप्रिय होने वाले सुशांत की यह दूसरी ही फिल्म है। उन्होंने 'काई पो चे' (Kai Po Che) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। यह भी खबर थी कि इस फिल्म में सुशांत के अंतरंग दृश्यों और किसिंग सीन को लेकर उनकी गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने ऐतराज जताया था। लेकिन सुशांत ने इस बात से इनकार किया था। सुशांत का कहना है, 'अंकिता उन्हें पूरी तरह सपोर्ट करती है और जानती है कि यह सब उनके काम का हिस्सा है।'

देखते हैं कि 6 सितंबर को बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर दस्तक देने वाली यह फिल्म अपने किसिंग सीन से कितनी सनसनी मचा पाती है। 

Wednesday, August 21, 2013

Mallika Sherawat in Udaipur to find her Mr Right 10660684

Mallika Sherawat
नई दिल्ली। अपने बोल्ड अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री मल्लिक शेरावत जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने के मूड में लग रही हैं। मल्लिक झीलों की नगरी उदयपुर में अपने सपनों का राजकुमार तलाश करेंगी।

हैरान होने की जरूरत नहीं है। मल्लिक वाकई अपने सपनों का राजकुमार तलाश करने उदयपुर आई हैं। मल्लिका एक टीवी चैनल पर जल्द शुरू होने वाले रियल्टी शो 'द बैचलरेट इंडिया: मेरे ख्यालों की मल्लिका' के जरिए यहां अपने लिए दूल्हा तलाशेंगी। सूत्रों ने बताया कि इस शो में 30 प्रतियोगी मल्लिका को रिझाने की कोशिश करेंगी और उन 30 में से किसी एक को वे अपने जीवनसाथी के रूप में चुनेंगी। 

इस शो की शूटिंग के लिए मल्लिका रविवार को उदयपुर पहुंच गई थीं। मल्लिका ने उदयपुर के दबोक एयरपोर्ट पर भीड़ से बचने के लिए काले रंग का बुर्का पहना हुआ था और उनकी सुरक्षा के लिए कई बाउंसरों ने उन्हें घेरा हुआ था। इस शो को होस्ट करने वाले रोहित रॉय भी झीलों की नगरी में पहुंच चुके हैं। रोहित ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी इस बात की पुष्टि की कि वे डेढ़ महीने की शूटिंग के लिए उदयपुर जा रहे हैं।

'द बैचलरेट इंडिया: मेरे ख्यालों की मल्लिका' अमेरिका के मशहूर रियल्टी डेटिंग शो 'द बैचलर' का भारतीय संस्करण होगा। इसी तरह के अलग-अलग रियल्टी शो में राखी सावंत, टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत और राहुल महाजन अपने लिए जीवनसाथी चुन चुके हैं। हालांकि राखी सावंत ने टीवी स्वयंवर में जिसे अपना जीवनसाथी चुना था, बाद में उससे शादी के अपने फैसले से पलट गई थीं। 

Tag: Mallika Sherawat, Hindi News, News in Hindi, News

Saturday, August 17, 2013

Supreme Court Stays Proceedings Against Mallika Sherawat

Mallika sherawat
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के खिलाफ अश्लील डांस परफॉरमेंस देने को लेकर बड़ोदरा अदालत के सम्मन पर फिलहाल रोक लगा दी है। जस्टिस बी एच चौहान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने गुजरात हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ शेरावत की याचिका पर सुनवाई के दौरान ये आदेश दिया।
साल 2007 में वड़ोदरा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी और मुंबई के जे डब्ल्यू मैरिअट होटल के मालिक ने संयुक्त रूप से मल्लिका के अश्लील डांस परफॉरमेंस के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कर धारा 294 के तहत एक सम्मन जारी किया था। इस बीच, वड़ोदरा की अदालत ने 8 जुलाई को मल्लिका शेरावत के नाम जमानती वॉरंट जारी करते हुए उसे 19 अगस्त को पेश होने का निर्देश दिया था।

तिवारी ने बताया कि उन्होंने पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए थे, लेकिन पुलिस ने कहा कि उनके पास ऐसा कोई मामला ही दर्ज नहीं हुआ है। इसलिए वे जांच नहीं करेंगे। इसके बाद तिवारी ने सेशन कोर्ट में अपील की। इस बीच, मल्लिका भी गुजरात हाई कोर्ट पहुंची लेकिन कोर्ट ने मल्लिका की याचिका खारिज कर दी और वड़ोदरा कोर्ट को इस केस सौंप दिया। इसके बिनाह पर ही अभिनेत्री को सम्मन भेजा गया है।

गौरतलब है कि तिवारी ने मुंबई के एक पांच सितारा होटल में 31 दिसंबर, 2006 की रात शेरावत के डांस के बाद यह शिकायत दायर की थी। शिकायत में कहा गया था कि मल्लिका शेरावत का डांस अश्लील ही नहीं बल्कि उत्तेजक भी था। शिकायत में दावा किया गया था कि जब एक दर्शक ने मंच पर चढ़कर इस डांस को रोकने की कोशिश की तो आयोजकों ने कथित रूप से उसका मजाक उड़ाया। 

Original Found Here... http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-supreme-court-stays-proceedings-against-mallika-sherawat-10650881.html

Tag: Supreme Court Stays Against Mallika Sherawat, Hindi News, News in Hindi, News

Will Shahid Kapoor Go Bald For Hamlet ?

Shahid kapoor
मुंबई। हमेशा क्यूट और लविंग ब्यॉय की तरह फिल्मों में नजर आने वाले शाहिद कपूर अब एक अलग ही अंदाज में दिखने की तैयारी कर रहे हैं। खबर है कि शाहिद कपूर शेक्सपियर की महान ट्रैजेडी 'हैमलेट' में लॉरेंस ऑलिवियर के किरदार की तरह ही दिखना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें गंजा होना पड़ेगा।

फिल्म निर्माता विशाल भरद्वाज शेक्सपियर के महान ट्रैजेडी ड्रामा 'हैमलेट' पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। खबर है कि इस फिल्म में शाहिद लॉरेंस का हेयरस्टाइल अपनाने का मन बना रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि वे इस किरदार को दिल से निभाना चाहते हैं। इसलिए उन्हें बिल्कुल लॉरेंस जैसे दिखना है। लॉरेंस ऑलिवर को इस फिल्म के लिए ऑस्कर अवार्ड भी मिल चुका है। यह फिल्म अगले साल रिलीज हो जाएगी।

गौरतलब है कि विशाल भरद्वाज की फिल्म 'कमीने' ने शाहिद को फिल्म इंडस्ट्री में ऐक्शन हीरो के तौर पर एक नई पहचान दिलाई है। हालांकि शाहिद हैमलेट में अपना सिर मुंडवाएंगे या नहीं इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

Original Found Here... http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-will-shahid-kapoor-go-bald-for-hamlet-10650908.html

Tag: Shahid Kapoor go bald for hamlet, Hindi News, News in Hindi, News

Happy Birthday Manisha Koirala

Manisha Koirala
आज जीवन के 43 बरस पूरे करने वाली मनीषा कोइराला के लिए शायद यह जन्मदिन सबसे खास होगा क्योंकि उन्होंने हाल में कैंसर के रूप में मौत की छाती पर पांव रखकर नई जिंदगी हासिल की है। निजी जीवन में बार-बार उतार चढ़ाव देखने के बावजूद नेपाली मूल की इस अभिनेत्री ने कभी हार नहीं मानी और हमेशा जिंदगी को जिंदादिली से जिया है।

मनीषा से जुड़ी सभी खबरों और तस्वीरों के लिए सिर्फ एक क्लिक करें
नेपाल के राजघराने से ताल्लुक रखने वाली मनीषा का भारत से गहरा नाता रहा है। उन्होंने दसवीं तक वाराणसी से दसवीं पास करने के बाद बारहवीं की पढ़ाई दिल्ली में की।

मनीषा ने एक्टिंग की शुरुआत भले ही नेपाली फिल्म से की, लेकिन उनके सितारे उन्हें बॉलीवुड ले आए। 1991 में आई उनकी पहली ही फिल्म सौदागर ने तहलका मचा दिया और उसका गाना 'ईलू-ईलू' सबकी जुबां पर चढ़ गया। जबदरस्त शुरुआत के बावजूद उनका करियर ग्राफ ऊपर नहीं चढ़ पाया क्योंकि इसके बाद उनकी झोली में कई फ्लॉप फिल्में आई। लेकिन मनीषा हार मानने वाली कहां थी। उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '1942: ए लव स्टोरी' और मणिरत्‍‌नम की फिल्म 'बॉम्बे' से साबित कर दिया कि सौदागर की सफलता महज एक तुक्का नहीं थी। इन दोनों फिल्मों ने मनीषा को एक सफल अभिनेत्री के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित कर दिया।

मनीषा ने इसके बाद खामोशी, दिल से, कंपनी, अकेले हम अकेले तुम और लज्जा जैसी हिट फिल्में दीं। लज्जा में उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से एक्टिंग के मापदंड ही बदल दिए।

हिंदी के साथ तमिल, मलयालम, बंगाली और नेपाली समेत मनीषा 70 से ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं। पिछले साल जब यह पता चला कि वह ओवेरियन कैंसर से पीड़ित हैं तो उनके फैंस निराश हो गए थे। लेकिन अब वे कैंसर को मात देने के बाद फिर से फिल्मों में लौटने की तैयारी कर रही हैं। अपने हिम्मत और हौसले की वजह से वह बाकी महिलाओं के लिए मिसाल बन चुकी हैं।

Original Found Here... http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-happy-birthday-manisha-koirala-10648664.html

Tag: Happy Birthday, Manisha Koirala, Hindi News, News in Hindi, News

Wednesday, August 14, 2013

Govinda in Hero Remake

Govinda
मुंबई। सुभाष घई की ब्लॉकबस्टर फिल्म हीरो के रीमेक में गोविंदा और विनोद खन्ना भी दिखाई देंगे। खबर है कि गोविंदा 1983 में आई हीरो के संजीव कुमार और विनोद खन्ना शम्मी कपूर का रोल करेंगे। सुभाष घई और सलमान खान मिलकर इस फिल्म से आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे।

हीरो के रीमेक का निर्देशन निखिल आडवाणी करेंगे। निखिल सूरज और अथिया के लिए बहुत जल्दी वर्कशॉप भी आयोजित करने वाले हैं इसलिए फिल्म की शूटिंग अगले दो-तीन महीनों में शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों ने बताया कि गोविंदा और विनोद खन्ना ने इस फिल्म में काम करने के लिए अपनी सहमति दे दी है। बताया जा रहा है यह रीमेक 1983 की हीरो से अलग होगा। इसकी कहानी में कई बदलाव किए गए हैं।

फिल्म अभिनेत्री जिया खान की मौत के मामले में सूरज पंचोली के जेल जाने के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि इस फिल्म में उनकी बजाय किसी और युवा अभिनेता को लीड रोल में लिया जा सकता है, लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लग चुका है। सूरज पंचोली इस फिल्म में बने रहेंगे।

1983 की हीरो ने जैकी श्रॉफ और मीनाषी शेषाद्रि को रातोंरात स्टार बना दिया था। अब देखते हैं कि सूरज और अथिया के फिल्मी करियर को यह फिल्म कैसी शुरुआत देगी। 

I Don't Do Films to Prove Anything to Anyone: Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha
मुंबईसलमान खान के साथ दबंग से बॉलीवुड में जबरदस्त एंट्री करने वाली शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा अब आत्मविश्वास से लबरेज हो चुकी हैं। सोनाक्षी का कहना है कि मैं कुछ साबित करने के लिए फिल्में नहीं करतीं। 

दबंग के अलावा 'राउडी राठौर' और 'सन ऑफ सरदार' जैसी हिट फिल्में देने वाली सोनाक्षी ने कहा, 'किसी को मेरी एक्टिंग पर उंगली उठाने का हक नहीं है क्योंकि मेरी पहली ही फिल्म से लोगों ने मेरी एक्टिंग को खूब पसंद किया। लोग कहते हैं कि मैं एक्टिंग और डांस दोनों ही बढि़या करती हूं। इसलिए मुझे अब इस क्षेत्र में कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है।'

बॉलीवुड में बहुत जल्दी पूरी तरह पांव जमाने वाली सोनाक्षी का मानना है कि कमर्शियल सिनेमा में अभिनेत्रियों की भूमिका भी उतनी ही अहम है। उन्होंने कहा, 'मसाला फिल्मों में अभिनेत्रियों के लिए भी रोल लिखे जाते हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो फिल्में सिर्फ अभिनेता को लेकर बनती। मेरा मानना है कि कमर्शियल फिल्मों में अभिनेत्रियां भी अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं।'

26 वर्षीय सोनाक्षी का कहना है कि उन्हें जितना आनंद मसाला फिल्मों में काम करने में आता है, उतना ही देखने में भी आता है। सोनाक्षी कहती हैं, 'इस तरह की फिल्में बनाना आसान नहीं होता क्योंकि इनमें कई चीजें जीवन के दायरे से बढ़कर होती हैं। मसाला फिल्मों में कई चीजें ऐसी होती हैं, जो हमारी रीयल लाइफ में नहीं होतीं। इसलिए ऐसी फिल्में करना चुनौतीपूर्ण तो होता है, लेकिन इन्हें करने में मजा भी खूब आता है।'
सोनाक्षी आजकल अपनी बातों से आलोचकों का मुंह बंद करने में लगी हैं। हाल में उनके आलोचकों ने यह भी कहा था कि उनकी मां पूनम सिन्हा 'लुटेरा' फिल्म के सेट पर उनके और रणवीर सिंह के बीच फिल्माए गए अंतरंग दृश्यों की शूटिंग देखने के लिए सेट पर मौजूद थीं। सोनाक्षी ने इन बातों का खंडन किया और कहा कि उनके परिवार ने काम के मामले में उन्हें पूरी आजादी दे रखी है। 

Original Found Here... http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-i-dont-do-films-to-prove-anything-to-anyone-sonakshi-sinha-10646340.html

Happy Birthday Johny Lever

Johny Lever

बॉलीवुड में एक कलाकार ऐसा हुआ है, जिसका नाम हर दूसरी फिल्म में तय होता था। हम कॉमेडी के उस्ताद जॉनी लीवर की बात कर रहे हैं। 350 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग कर चुके जॉनी लीवर की कॉमेडी में आज भी वही पुरानी धार है। यही वजह है कि फिल्म की स्क्रिप्ट में जॉनी लीवर के लिए अलग से किरदार बनाते जाते रहे और बहुत सारी फिल्मों को हिट कराने में उनका भी बराबर का योगदान रहा।

आज जॉनी 56 साल के हो गए हैं। जॉन प्रकाश राव जनुमाला उर्फ जॉनी लीवर का जन्म 14 अगस्त, 1956 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। 10-11 साल की उम्र में ही उन्होंने स्टेज पर परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। जॉनी कहते हैं, 'एक्टिंग का मुझे बचपन से ही शौक था और कॉमेडी के कीटाणु भी मुझमें बचपन से ही थे।'

जॉनी ने आंध्र के तेलुगु स्कूल में सातवीं तक पढ़ाई की। इसके बाद वे मुंबई आ गए और धारावी इलाके में रहने लगे। जॉनी लीवर ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले संघर्ष किया। हालांकि वे खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि फिल्मों के लिए उन्हें बहुत ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा। जॉनी लीवर को फिल्म स्टारों की मिमिक्री करने में महारत हासिल थी। उनकी इसी खासियत ने उन्हें स्टेज शो करने का मौका दिया। ऐसे ही एक स्टेज शो में सुनील दत्त की उन पर नजर पड़ी। उन्होंने जॉनी लीवर को फिल्म 'दर्द का रिश्ता' में पहला ब्रेक दिया। 

दर्द का रिश्ता के बाद वह जलवा में नसीरुद्दीन शाह के साथ देखे गए, लेकिन उनकी पहली बड़ी सफलता बाजीगर के साथ शुरू हुई। उसके बाद वह लगभग एक सहायक अभिनेता के रूप में हर फिल्म में हास्य अभिनेता के रोल में देखे गए। जॉनी लीवर की कॉमिक टाइमिंग बेहतरीन और उम्दा है।

वैसे जॉनी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तमिल फिल्मों से की थी। जॉनी ने कुछ दिनों तक हिंदुस्तान लीवर कंपनी में भी काम किया, जिससे उनका नाम जॉनी लीवर पड़ गया। उनके पिताजी भी इसी कंपनी में नौकरी करते थे। 

फिल्म बाजीगर का बाबूलाल हो या फिर मेला का इंस्पेक्टर पक्कड़ सिंह, जॉनी लीवर ने अपनी कॉमेडी को उदास चेहरों पर मुस्कान ला दी। उम्मीद करते हैं जॉनी की 30 साल पुरानी पारी अभी बहुत लंबी जाएगी।

Original Found Here... http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-happy-birthday-johny-lever-10646322.html

Katrina Busy Planning A Wedding

Katrina Kaif
मुंबई। कट्रीना कैफ ने शादी की शॉपिंग शुरू कर दी है। उनका पूरा परिवार भी शादी की तैयारियों में जुट गया है। हैरान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि कट्रीना अपनी नहीं, बल्कि अपनी बहन नताशा की शादी के लिए शॉपिंग कर रही हैं। 

कैट अपनी बहन की शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। बताया जाता है कि शादी की तैयारियों में व्यस्त होने के चलते ही उन्होंने बॉलीवुड की कई इफ्तार पार्टियां में शिरकत नहीं की क्योंकि बहन की शादी की तैयारियों में वे कोई लापरवाही नहीं करना चाहती है। कट्रीना का पूरा परिवार भी फिलहाल कपड़े और शादी से जुड़ी दूसरी चीजों की शॉपिंग के लिए मुंबई आ चुका है। 

सूत्रों ने बताया कि कट्रीना अपनी बहन की शादी के जोड़े के साथ-साथ परिवार के बाकी सदस्यों के कपड़े भी मुंबई में डिजाइनर से डिजाइन करा रही हैं। नताशा की शादी का मेन्यू फाइनल करने में भी कट्रीना पूरी मदद कर रही हैं। नताशा की शादी अगले महीने लंदन में है। कैट के नजदीकी लोगों का कहना है कि अपने शूटिंग के कार्यक्रम के बीच में से 4-5 दिन की डेट्स बहन की शादी के लिए रिजर्व कर रखी हैं। 

बॉलीवुड से कैट की बहन की शादी में कौन शामिल होगा, इसको लेकर अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि कैट अपने बहुत नजदीकी दोस्तों को ही बहन की शादी का न्योता देंगी। वे नताशा की शादी के बाद मुंबई लौटकर अपने दोस्तों के लिए एक पार्टी का आयोजन कर सकती हैं। 

Original Found Here... http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-katrina-busy-planning-a-wedding-10646328.html

Tuesday, August 13, 2013

Salman Breaks Up With Girlfriend?


Salman khan

जिगर शाह (मिड-डे), मुंबई। अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बॉलीवुड के 'दबंग' खान यानी सलमान फिर चर्चा में हैं। सलमान ने अपनी रोमानियाई गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर से किनारा कर लिया है। बताया जा रहा है कि सलमान ने यह कदम पारिवारिक दबाव के चलते उठाया है। 

पिछले कुछ महीनों से सलमान का रोमानियाई अभिनेत्री और टीवी एंकर के साथ रोमांस की खबरें आ रही थीं। वंतूर से पहले भी सलमान के कई अभिनेत्रियों के साथ संबंध रहे हैं। इनमें कट्रीना कैफ और ऐश्वर्या राय प्रमुख नाम हैं। कट्रीना से रिश्ता खत्म होने के बाद सलमान का नाम वंतूर से जुड़ना शुरू हुआ था। 

सूत्र बताते हैं कि वंतूर के पहले से विवाहित होने की खबरों के कारण सलमान के घरवाले इस रिश्ते को लेकर नाखुश थे। बाद में वंतूर के अतीत से जुड़ी कई और बातें उनके घरवालों को पता चलीं। वंतूर इन बातों से इन्कार करती रहीं, लेकिन सलमान के परिवार ने आखिरकार फैसला किया कि दोनों का अलग होना ही बेहतर होगा। 

सूत्रों का कहना है कि वंतूर को लेकर सलमान और उनके परिवार में अनबन यहां तक बढ़ी कि बीते शुक्रवार को वह अकेले अपने करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी के साथ ईद मनाते देखे गए। छोटे भाई सोहेल खान की आने वाली फिल्म की हैदराबाद में शूटिंग के दौरान सलमान के साथ वंतूर थीं, लेकिन बाद में उन्होंने अपने बैग पैक किए और अपने देश लौट गईं।

Original Found Here... http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-salman-breaks-up-with-girlfriend-10646291.html

Hindi News