A Hindi News Portal!

Showing posts with label Entertainment news in Hindi. Show all posts
Showing posts with label Entertainment news in Hindi. Show all posts

Tuesday, June 17, 2014

Kapil Sharma's comedy show to end in September?

Kapil Sharma
Comedian Kapil Sharma's television show 'Comedy Nights With Kapil' will go off the air in September. He chose to announce on Twitter yesterday.

He stated, "Comedy nights is going off air from september.. V will come back with new characters n new set.. Till den.. Keep smiling :) (sic)"

There has been speculation that Kapil Sharma is keen to pursue his Bollywood aspirations and wants to take a break from the show.


From mid-day News

Saturday, June 7, 2014

Hrithik Roshan's fast & furious move

Hrithik Roshan's fast & furious move
Hrithik Roshan has given his consent to collaborate with Hollywood director Rob Cohen in his next which will be set in India.

His May 2010 release Kites was supposed to be his stepping stone to Hollywood and now Hrithik Roshan seems set to finally make a splash in the West. On June 4, Hrithik Roshan refuelled the crossover rumours when he and his parents (Rakesh and Pinky Roshan) were spotted dining with Hollywood filmmaker Rob Cohen in Mumbai.

Mirror has it that Cohen visited Mumbai to cast Hrithik in his next venture and the actor has said `Yes'.

The filmmaker, who has helmed hits like The Fast and the Furious and XXX, had a long chat with Hrithik about the film, an action flick which will be shot in India.

The film will also star a parallel male lead which will be played by a Hollywood actor and Cohen will make another visit to the country, when he is ready with the final script.

A source close to the development told Mirror, "Cohen had made a few earlier trips to Mumbai and met Hrithik. This one finalised the deal."

This will be Hrithik's first Hollywood flick but the 40-year old star is already quite popular in Hollywood.

For one, Twilight star Kristen Stewart had reportedly confessed that if ever she had a baby boy, she would want him to look like Hrithik Roshan but with then boyfriend Robert Pattinson's eyes...


Watch News Videos Online on Videos.jagran.com

From timesofindia News

Tuesday, September 3, 2013

Is Kareena Kapoor Pregnant

English: Indian actress Kareena Kapoor
English: Indian actress Kareena Kapoor (Photo credit: Wikipedia)
English: Indian actress Kareena Kapoor at the ...
English: Indian actress Kareena Kapoor at the 2008 Global Indian TV Honours (Photo credit: Wikipedia)
English: Indian actress Kareena Kapoor along w...
English: Indian actress Kareena Kapoor along with father Randhir Kapoor at the premiere of her film 3 Idiots (2009) (Photo credit: Wikipedia)
English: Indian actress Kareena Kapoor on the ...
English: Indian actress Kareena Kapoor on the dance show Nach Baliye 4 (Photo credit: Wikipedia)
English: Indian actress Kareena Kapoor at the ...
English: Indian actress Kareena Kapoor at the launch of Globus' clothing chain (Photo credit: Wikipedia)
English: Indian actress Kareena Kapoor at the ...
English: Indian actress Kareena Kapoor at the launch of Sony Vaio's laptop (Photo credit: Wikipedia)
English: Indian actress Kareena Kapoor at the ...
English: Indian actress Kareena Kapoor at the 2010 IIFA Awards (Photo credit: Wikipedia)
English: Indian actress Kareena Kapoor at the ...
English: Indian actress Kareena Kapoor at the 2010 IIFA Awards (Photo credit: Wikipedia)
English: Globus announces Kareena Kapoor as Br...
English: Globus announces Kareena Kapoor as Brand Ambassador (Photo credit: Wikipedia)
Kareena Kapoor pregnancy
मुंबई। करीना और सैफ बॉलीवुड की दुनिया की वो जोड़ी हैं जिनसे जुड़ी छोटी से छोटी खबर सुर्खियों का हिस्सा बन जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। करीना कपूर को जब बेबी बंप के साथ देखा गया तो हर तरफ उनके मां बनने की खबर चल रही है।

हर तरफ शोर है कि करीना कपूर खान और सैफ अली खान के घर बहुत जल्द ही एक छोटे से मेहमान की किलकारियां गूंजने वाली हैं पर हम आपको सच बताने जा रहे हैं कि दरअसल करीना अपनी आने वाली फिल्म गोरी तेरे प्यार में की शूटिंग के लिए बेबी बंप का इस्तेमाल कर रही हैं।

Original Found Here..  http://www.jagran.com/entertainment/controversy-is-kareena-kapoor-pregnant-10692759.html

Monday, September 2, 2013

Shahid Scares With Bike Ride

English: Indian actor Shahid Kapoor
English: Indian actor Shahid Kapoor (Photo credit: Wikipedia)
Shahid kapoor
मुंबई। बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्यॉय शाहिद कपूर ने अपनी अगली फिल्म 'फटा पोस्टर निकला होरी' में कई एक्शन स्टंट अपनाए हैं। इसी एक्शन के दौरान शाहिद ने बाइक पर एक सीन किया और ब्रेक फेल होने की वजह से उनकी बाइक दुर्घटना ग्रस्त होते होते बच गई। इस घटना के बाद शाहिद काफी सहम गए थे। 

हुआ कुछ यूं जब शाहिद एक सीन के दौरान 120 किमी की रफ्तार से बाइक चला रहे थे, तभी ब्रेक फेल हुआ और बाइक का एक हैंडल टूट गया। हालांकि शाहिद ने अपने दस साल के बाइक के अनुभव से इस परिस्थिति का सामना किया और दुर्घटना से खुद को बचा लिया। इस पर शाहिद ने कहा, 'मुझे और प्रशिक्षण की जरूरत है। एक्शन स्टंट करना आसान काम नहीं है। इस घटना के बाद पूरे सेट पर तनाव का माहौल हो गया।

Thursday, August 29, 2013

Why Akshay Kumar wants to launch 'Boss' trailer on 27th

Akshay Kumar
मुंबई। 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की फिल्म 'बॉस' का पहला ट्रेलर कल जारी हो गया। ट्रेलर 27 अगस्त को जारी किया गया और यह महज एक संयोग नहीं था। सूत्रों का कहना है कि अक्षय कुमार के कहने पर ही ट्रेलर को खास तौर पर 27 तारीख को ही रिलीज किया गया।

Original Found Here.. http://www.jagran.com/entertainment/behind-the-scene-why-akshay-kumar-wants-to-launch-boss-trailer-on-27th-10679397.html

Ranbir Kapoor Will Propose To Katrina on His Birthday?

Ranbir Kapoor
मुंबई। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को चाहने वाली लाखों लड़कियों का दिल 28 सितंबर को टूट सकता है। कट्रीना कैफ (Katrina Kaif) के लिए भी यह दिन खास बन सकता है क्योंकि उनके बॉयफ्रेंड रणबीर अपने जन्मदिन के दिन उन्हें प्रपोज कर सकते हैं।
बॉलीवुड (Bollywood Hindi News) में इस बात की चर्चा है कि रणबीर कैट को इस दिन प्रपोज करने का मन बना चुके हैं। दोनों के बीच नजदीकियां कितनी बढ़ चुकी है, यह तो उनकी स्पेन के एक बीच की अंतरंग तस्वीरों से सभी को पता चल ही चुका है। सूत्रों के मुताबिक, 'रणबीर कैट को कुछ दिन पहले शॉपिंग के लिए भी लेकर गए थे। शॉपिंग के दौरान रणबीर ने उन्हें कई महंगे गिफ्ट दिलाए, जिनमें कीमती ईयररिंग भी शामिल थे।'

रणबीर और कैट (Ranbir and Kat) की तस्वीरें जब मीडिया में लीक हुई थीं तो उनके पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर काफी नाराज बताए जा रहे थे। कपूर फैमिली के नजदीकी लोगों का कहना था कि रणबीर के माता-पिता अपने बेटे की पसंद से खुश नहीं है। लेकिन अब यह कहा जा रहा है कि रणबीर कैट के नाम पर अपने माता-पिता को राजी कर चुके हैं। हालांकि कैट के प्रवक्ता ने रणबीर द्वारा उनके जन्मदिन पर प्रपोज करने की किसी खबर से इनकार किया है। खैर, अब सभी को यह जानने का इंतजार रहेगा कि रणबीर वाकई कैट को प्रपोज करते हैं या नहीं।

Original Found Here.. http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-ranbir-kapoor-will-propose-to-katrina-on-his-birthday-10681814.html

Kissing Scenes in Shudh Desi Romance

Shudh Desi Romance
नई दिल्ली। लगता है सुशांत सिंह राजपूत ने इमरान हाशमी से किसिंग किंग का खिताब छीनने की ठान चुके हैं। कम-से-कम उनकी आने वाली फिल्म शुद्ध देसी रोमांस (Shudh Desi Romance) के किसिंग सीन के बारे में सुनकर तो यही लगता है। सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म में अपनी दोनों ही हीरोइनों परिणीति चोपड़ा और वाणी कपूर के साथ किसिंग सीन करने में कोई कंजूसी नहीं की है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सुशांत के 27 किसिंग सीन्स (Kissing Scenes) हैं। 

टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता (Pavitra Rishta) से लोकप्रिय होने वाले सुशांत की यह दूसरी ही फिल्म है। उन्होंने 'काई पो चे' (Kai Po Che) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। यह भी खबर थी कि इस फिल्म में सुशांत के अंतरंग दृश्यों और किसिंग सीन को लेकर उनकी गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने ऐतराज जताया था। लेकिन सुशांत ने इस बात से इनकार किया था। सुशांत का कहना है, 'अंकिता उन्हें पूरी तरह सपोर्ट करती है और जानती है कि यह सब उनके काम का हिस्सा है।'

देखते हैं कि 6 सितंबर को बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर दस्तक देने वाली यह फिल्म अपने किसिंग सीन से कितनी सनसनी मचा पाती है। 

Wednesday, August 21, 2013

Madhur Bhandarkar to Make Love Story First Time

Madhur Bhandarkar
मुंबई। हैरान-परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है क्योंकि मधुर भंडारकर किसी से इश्क नहीं लड़ा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं उनकी अगली फिल्म 'मर जावा' की, जो उनके फिल्म करियर की पहली लव स्टोरी होगी।

चांदनी बार, पेज 3 और कॉरपोरेट जैसी गंभीर फिल्में बनाने वाले मधुर भंडारकर अभी तक लव स्टोरी पर फिल्में बनाने से दूर रहे हैं। मर जावा के निर्माता भूषण कुमार है और उन्होंने ही इस बात की पुष्टि की कि मधुर पहली बार लव स्टोरी का निर्देशन करने जा रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।

भूषण कुमार ने बताया, 'हम अभी एक स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं, जो पूरी तरह लव स्टोरी है। इस फिल्म में 6-7 गाने होंगे। यह पहला मौका है, जब मधुर लव स्टोरी पर काम करेंगे।' अभी फिल्म की स्टार कास्ट तय नहीं हुई है। भूषण ने बताया कि वे इस फिल्म में नए चेहरों को भी ले सकते हैं और बड़े सितारों को भी। लेकिन स्टार कास्ट स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद ही तय होगी। 

एक साल से मधुर भंडारकर की कोई फिल्म नहीं आई है। पिछले साल उनकी फिल्म हीरोइन रिलीज हुई थी, जिसमें करीना कपूर लीड रोल में थीं। 'मर जावा' के बनने में भी अभी कम से कम एक साल का वक्त लगेगा। देखते हैं भंडारकर को यह लव स्टोरी कितनी रास आती है।

Tag: Madhur Bhandarkar, Director, Love Story First Time, Hindi News, News in Hindi, News

Now, Connect With Shah Rukh via Phone 09015500555

Shahrukh Khan
मुंबई। अगर आप भी सुपरस्टार शाहरुख खान के फैन हैं और उनसे सीधे जुड़ना चाहते हैं तो अपना मोबाइल फोन उठाइए और 09015500555 पर सिर्फ एक कॉल कीजिए। आप चाहें तो मिस्ड कॉल करके भी किंग खान से अपने दिल की बात सकते हैं। शाहरुख से फोन के जरिए लोगों को जुड़ने का मौका दे रहा है ट्विटर इंडिया और जिप डायल। इन दोनों कंपनियों ने मिलकर एक नई शुरुआत की है।

लोग अभी तक सेलेब्रिटीज से ट्विटर, फेसबुक और दूसरी सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए ही जुड़ पाते थे। जिन लोगों के ट्विटर अकाउंट या जिनके पास इंटरनेट नहीं है, वे लोग अपने पसंदीदा फिल्मी सितारों से जुड़ नहीं पाते थे। लेकिन शाहरुख से जुड़ने के लिए ट्विटर अकाउंट या इंटरनेट को सपोर्ट करने वाला मोबाइल हैंडसेट होना जरूरी नहीं है। ऊपर दिए नंबर पर सिर्फ एक कॉल या मिस्ड कॉल करके आप सीधे उनके ट्विटर अकाउंट 'आईएमएसआरके' से जुड़ जाएंगे। यह सुविधा बिल्कुल मुफ्त है। इस नंबर से आप शाहरुख से किसी भी मोबाइल ऑपरेटर के जरिए देश के किसी भी कोने से अपने दिल की बात कह सकते हैं।

शाहरुख भी इस नए प्रयोग से काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा से तकनीक की ताकत में भरोसा करता आया हूं और अपने दर्शकों से जुड़ने के लिए इसका अलग-अलग तरीको से इस्तेमाल करता हूं।' शाहरुख ने इस नए प्रयोग के लिए ट्विटर और जिप डायल का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, 'देश की मेरी सारी ऑडियंस जिसके पास ट्विटर नहीं था, अब एक साथ मुझसे जुड़ पाएगी। मुझे उम्मीद है कि इस सर्विस का जल्दी ही दूसरे देशों और अलग-अलग भाषाओं में विस्तार होगा।'

Tag: Shahrukh Khan, Hindi News, News in Hindi, News

Mallika Sherawat in Udaipur to find her Mr Right 10660684

Mallika Sherawat
नई दिल्ली। अपने बोल्ड अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री मल्लिक शेरावत जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने के मूड में लग रही हैं। मल्लिक झीलों की नगरी उदयपुर में अपने सपनों का राजकुमार तलाश करेंगी।

हैरान होने की जरूरत नहीं है। मल्लिक वाकई अपने सपनों का राजकुमार तलाश करने उदयपुर आई हैं। मल्लिका एक टीवी चैनल पर जल्द शुरू होने वाले रियल्टी शो 'द बैचलरेट इंडिया: मेरे ख्यालों की मल्लिका' के जरिए यहां अपने लिए दूल्हा तलाशेंगी। सूत्रों ने बताया कि इस शो में 30 प्रतियोगी मल्लिका को रिझाने की कोशिश करेंगी और उन 30 में से किसी एक को वे अपने जीवनसाथी के रूप में चुनेंगी। 

इस शो की शूटिंग के लिए मल्लिका रविवार को उदयपुर पहुंच गई थीं। मल्लिका ने उदयपुर के दबोक एयरपोर्ट पर भीड़ से बचने के लिए काले रंग का बुर्का पहना हुआ था और उनकी सुरक्षा के लिए कई बाउंसरों ने उन्हें घेरा हुआ था। इस शो को होस्ट करने वाले रोहित रॉय भी झीलों की नगरी में पहुंच चुके हैं। रोहित ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी इस बात की पुष्टि की कि वे डेढ़ महीने की शूटिंग के लिए उदयपुर जा रहे हैं।

'द बैचलरेट इंडिया: मेरे ख्यालों की मल्लिका' अमेरिका के मशहूर रियल्टी डेटिंग शो 'द बैचलर' का भारतीय संस्करण होगा। इसी तरह के अलग-अलग रियल्टी शो में राखी सावंत, टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत और राहुल महाजन अपने लिए जीवनसाथी चुन चुके हैं। हालांकि राखी सावंत ने टीवी स्वयंवर में जिसे अपना जीवनसाथी चुना था, बाद में उससे शादी के अपने फैसले से पलट गई थीं। 

Tag: Mallika Sherawat, Hindi News, News in Hindi, News

Monday, August 19, 2013

Ayushmann Walks Out of Ramesh Sippy's Directorial Film

ayushman khurana
नई दिल्ली। सुपरहिट फिल्म 'शोले' के निर्देशक रमेश सिप्पी ने करीब 18 साल पहले आखिरी बार शाहरुख खान और रवीना टंडन अभिनीत फिल्म 'जमाना दीवाना' का निर्देशन किया है। उसके बाद से वह बतौर निर्माता ही काम रहे थे। उनके बेटे रोहन सिप्पी निर्देशन की कमान संभाल रहे थे। दो साल पहले रमेश ने दोबारा निर्देशन के क्षेत्र में उतरने की घोषणा की थी। उन्होंने एक विदेशी फिल्म के अधिकार भी खरीदे, जिसका वह रीमेक बनाने की तैयारी में हैं। 

अपनी फिल्म के लिए उन्होंने बेटे की फिल्म 'नौटंकी साला' के हीरो आयुष्मान खुराना को साइन किया। अब खबर है कि अभिनेता ने फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया है। उनके इस फैसले से रोहन भी काफी हैरान हैं। वैसे भी आयुष्मान के सितारे इन दिनों बुलंदी पर है ऐसे में उनका नखरे दिखाना स्वभाविक है। 

Original Found Here.. http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-ayushmann-walks-out-of-ramesh-sippys-directorial-film-10658544.html

Tag: Ayushmann, Ramesh Sippy, Directorial Film, Hindi News, News in Hindi, News

Salman Khan’s Hit-And-Run Case Hearing Adjourned Till 5 September

Salman Khan

मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान के खिलाफ हिट एंड रन मामले की सुनवाई अब सत्र अदालत के जज डीवी देशपांडे करेंगे। सलमान को इस मामले में गैर इरादतन हत्या का आरोपी बनाया गया है। अब इस मामले की सुनवाई 5 सितंबर को होगी। 

जज देशपांडे ने बताया कि सलमान के मामले से संबंधित कागजात उनकी अदालत में दो दिन पहले पहुंच गए थे। अभी सरकारी वकील नियुक्त किया जाना बाकी है। इस वजह से ही सोमवार को मामले की सुनवाई 5 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई। सलमान सोमवार को कोर्ट में पेश नहीं हुए। उन्हें अदालत में पेशी से छूट मिली हुई है। विदेश में शूटिंग का हवाला देते हुए उन्होंने कोर्ट से दो महीने की छूट मांगी थी।

बीती 24 जुलाई को एक अन्य जज यूबी हजीब ने इस मामले में सलमान के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का आरोप तय किया था। इस आरोप के तहत दोषी ठहराए जाने पर उन्हें दस साल तक की सजा हो सकती है। 28 सितंबर, 2002 की रात उपनगर बांद्रा में एक बेकरी के बाहर फुटपाथ पर सो रहे कुछ लोग सलमान की तेज रफ्तार लैंड क्रूजर की चपेट में आ गए थे। इस दुर्घटना में एक की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हुए थे।

Original Found Here.. http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-salman-khans-hitandrun-case-hearing-adjourned-till-5-september-10655992.html

Tag: Salman Khan, Hit-and-Run Case, Hearing Adjourned till 5 September, Hindi News, News in Hindi, News

Salman Foots Rs 1.5 Lakh Bill For Daisy Shah's Cosmetic Surgery

Salman Khan

मुंबई। सलमान खान समाज सेवा करने में कितने आगे हैं, यह तो सब जानते हैं। अब सल्लू मियां अपनी साथी एक्ट्रेस पर भी मेहरबान हो रहे हैं। खबर है कि सलमान ने अपनी आने वाली फिल्म 'मेंटल' की खूबसूरत हीरोइन डेजी शाह की कॉस्मेटिक सर्जरी का पूरा बिल यानी डेढ़ लाख रुपए अपनी जेब से भरे हैं।

सलमान अपने दोस्तों और खासकर महिला मित्रों को महंगे गिफ्ट देने के लिए जाने जाते हैं। अब जैसे ही डेजी शाह का बिल भरने की खबर फैली तो यह सवाल पूछा जा रहा है कि डेजी पर सलमान की यह मेहरबानी क्यों? इससे पहले लवासा में फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान को डेजी के साथ साइकिल की सवारी का आनंद लेते हुए भी देखा जा चुका है।

डेजी की कॉस्मेटिक सर्जरी और सलमान द्वारा उसका बिल भरने की बात की पुष्टि शिवाजी पार्क के उस हॉस्पिटल के एक कर्मचारी ने ने भी की है, जहां उनकी सर्जरी हुई थी। इस हॉस्पिटल के कर्मचारी ने बताया कि डेजी यहां पर दो दिन थीं और उनकी कॉस्मेटिक सर्जरी का बिल लगभग डेढ़ लाख रुपए आया। पूरा बिल सलमान खान की तरफ से चुकाया गया। इस मामले पर अभी तक सलमान और डेजी की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। मेंटल फिल्म की यूनिट के एक सदस्य का कहना है, 'यह तो भाई का डेजी के लिए एक गिफ्ट था और ऐसे गिफ्ट वे अपने दोस्तों को देते रहते हैं।'

Original Found Here.. http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-salman-foots-rs-15-lakh-bill-for-daisy-shahs-cosmetic-surgery-10655899.html

Tag: Salman Khan, Daisy Shah, Cosmetic Surgery, Hindi News, News in Hindi, News

When Will Subhash Ghai’s Kaanchi Finally Release?

Subhash Ghai

मुंबई। सुभाष घई की फिल्म 'कांची' की रिलीज डेट एक बार फिर बदल गई है। पहले फिल्म को 15 अगस्त को रिलीज होना था, फिर इसकी रिलीज डेट दो हफ्ते आगे खिसकाकर 30 अगस्त की गई और अब खबर है कि फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी। घई की इस फिल्म का इंतजार दर्शक इसलिए बेसब्री से कर रहे हैं क्योंकि इस फिल्म से वे एक नई अभिनेत्री मिष्ठी को लॉन्च कर रहे हैं।

कांची के अभिनेता और अभिनेत्री को खोजने में 9 महीने लगाए घई ने

सुभाष घई ने पहले कांची को रिलीज करने की तारीख 15 अगस्त से 30 अगस्त इसलिए की थी कि वे शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' और एकता कपूर की 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' से किसी तरह का टकराव नहीं चाहते थे। लेकिन अब जबकि कांची को वे 30 अगस्त को भी रिलीज नहीं कर रहे तो लोग इसकी वजह समझ नहीं पा रहे हैं। घई ने अभी तक न तो 30 अगस्त को फिल्म रिलीज करने की न कोई वजह बताई है और न ही आधिकारिक तौर पर रिलीज की नई तारीख घोषित की है। सूत्रों से पता चला है कि सुभाष घई कांची को 6 दिसंबर को रिलीज करेंगे।

कांची में बंगाली बाला मिष्ठी के और फिल्म 'प्यार का पंचनामा' के कार्तिक आर्यन की जोड़ी हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और ऋषि कपूर भी नजर आएंगे। अब लोगों को इस बात के लिए और इंतजार करना पड़ेगा कि घई की खोज मिष्ठी बड़े पर्दे पर कितना कमाल कर पाती हैं। मनीषा कोइराला और महिमा चौधरी को भी सुभाष घई की ही खोज कहा जाता है। 

Original Found Here.. http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-when-will-subhash-ghais-kaanchi-finally-release-10655905.html

Tag: Subhash Ghai, Kaanchi Film

Hindi News