A Hindi News Portal!

Showing posts with label Bollywood News. Show all posts
Showing posts with label Bollywood News. Show all posts

Tuesday, August 19, 2014

BMC to conduct inquiry into closed road next to SRK's bungalow

शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' के साथ वाला रोड खोलने को लेकर मुंबई नगर पालिका को लेकर एक बार फिर शिकायत की गई है। वाचडॉग फाउंडेशन की इस शिकायत पर बीएमसी ने जांच करने का वायदा भी किया है।

वाचडॉग फाउंडेशन ने बीएमसी कमिश्नर सीताराम कुंते को अपनी शिकायत में कहा है कि मन्नत के बगल वाला रोड आम लोगों के लिए खोला जाना चाहिए। दरअसल, शाहरुख खान के बंगले के बगल वाला रोड माउंट मैरी चर्च तक पहुंचने का शॉर्टकट रास्ता है, लेकिन यह रोड पिछले तीन साल से बंद है।

यह रोड शाहरुख खान की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बंद किया गया है। लेकिन रोड बंद होने की वजह से हर साल होने वाले बांद्रा फेयर में हजारों लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। पिछली बार काफी बवाल होने पर बांद्रा फेयर के तीसरे दिन यह रोड खोला गया था, लेकिन उसके बाद फिर से बंद कर दिया गया।

वाचडॉग फाउंडेशन के ट्रस्टी निकोलस अलमीदा का कहना है कि लोगों को इस रूट पर जाने से रोकना गैर कानूनी है। पिछले साल जब यह रोड खोला गया था तो हमें भरोसा दिलाया गया था कि यह रास्ता अब हमेशा खुला रहेगा। लेकिन यह फिर से बंद कर दिया गया।

बीएससी के जोन 3 के सहायक उपायुक्त प्रशांत सतपले ने इस बात की पुष्टि की है कि बीएमसी कमिश्नर ने इस मामले में नए सिरे से जांच के आदेश दिए हैं। सतपले ने कहा, मुझे इस मामले की जांच करके कमिश्नर को रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।

Tuesday, October 29, 2013

Viraj bhatt upcoming film E kaisan pratha


Viraj bhatt

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के ऐक्शन स्टार कहे जाने वाले नेपाली मूल के विराज भट्ट जल्द ही फिल्म 'ई कइसन प्रथा' में नए अंदाज में दिखेंगे। ज्यादातर भोजपुरी फिल्मों में गुंडों से मारपीट करने वाले विराज फिल्म 'ई कइसन प्रथा' में रोमैंटिक मूड में होंगे। विराज के मन में ऐसी कौन सी बात आई जो वे ऐक्शन के अलावा रोमैंटिक हीरो की छवि में दर्शकों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। उनसे बातचीत..

फिल्म 'ई कइसन प्रथा' की कहानी क्या है?
फिल्म की कहानी एक ऐसे गांव की है, जहां की परम्परा बहुत पुरानी है। उसे तोड़ने के लिए फिल्म के नायक-नायिका को कैसे-कैसे दौर से गुजरना पड़ता है, यही सब कहानी में दिखाया गया है। फिल्म कमाल की है। इस फिल्म में मनोरंजन का पूरा मसाला है।

चर्चा है कि फिल्म में आप नए अंदाज में होंगे?
बिल्कुल है, आपने सही सुना है। वैसे तो हर फिल्म में मेरे लिए नया ही होता है, लेकिन इस फिल्म की बात कुछ अलग है। इसमें मेरे साथ रिंकू घोष हैं, जिनके साथ फिल्म में कई रोमांटिक सीन हैं। फिल्म में जहां रोमांस और ऐक्शन का तड़का है वहीं फिल्म में गांव की सभ्यता-संस्कृति भी है। फिल्म की कहानी अच्छी है। 

लोगों में आपकी छवि ऐक्शन स्टार की है। वे पसंद भी करते हैं। फिर क्या वजह थी कि आप रोमैंटिक हीरो बन गए?
ऐसी कोई बात नहीं है कि मैं अब रोमैंटिक हीरो की छवि में खुद को ढालना चाहता हूं। यह तो कहानी की मांग है जिसकी वजह से मुझे ऐसा करना पड़ रहा है। वैसे भी कहानी की मांग जो होगी, कलाकार को वैसी ही भूमिका निभानी होगी। मैं कलाकार हूं और मुझे जो भूमिका मिलती है, मैं उसे स्वीकारता हूं। 

क्या आप आगे भी ऐक्शन स्टार ही कहलाना पसंद करेंगे?
मैं पहले भी बता चुका हूं कि कलाकार के लिए कोई किरदार खास नहीं होता। खास होती है भूमिका। जिस भूमिका में कुछ नया करने को हो, उसे करने में मजा आता है।

कोई ऐसा किरदार जिसे आप करना चाहते हों?
हमें तो नहीं लगता है कि कोई ऐसा किरदार बचा है, जिसे मैंने नहीं किया हो। वैसे मुझे चैलेंजिंग रोल करने में मजा आता है। 

आगे की प्लानिंग क्या है?
मैं प्लानिंग में यकीन नहीं करता। बस ईश्वर से यही कहता हूं कि सब कुछ अच्छा चलता रहे। मैं अच्छा काम करता रहूं और जीवन भी अच्छे से चलता रहे।

 Source- News in Hindi

Thursday, August 29, 2013

Why Akshay Kumar wants to launch 'Boss' trailer on 27th

Akshay Kumar
मुंबई। 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की फिल्म 'बॉस' का पहला ट्रेलर कल जारी हो गया। ट्रेलर 27 अगस्त को जारी किया गया और यह महज एक संयोग नहीं था। सूत्रों का कहना है कि अक्षय कुमार के कहने पर ही ट्रेलर को खास तौर पर 27 तारीख को ही रिलीज किया गया।

Original Found Here.. http://www.jagran.com/entertainment/behind-the-scene-why-akshay-kumar-wants-to-launch-boss-trailer-on-27th-10679397.html

Kissing Scenes in Shudh Desi Romance

Shudh Desi Romance
नई दिल्ली। लगता है सुशांत सिंह राजपूत ने इमरान हाशमी से किसिंग किंग का खिताब छीनने की ठान चुके हैं। कम-से-कम उनकी आने वाली फिल्म शुद्ध देसी रोमांस (Shudh Desi Romance) के किसिंग सीन के बारे में सुनकर तो यही लगता है। सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म में अपनी दोनों ही हीरोइनों परिणीति चोपड़ा और वाणी कपूर के साथ किसिंग सीन करने में कोई कंजूसी नहीं की है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सुशांत के 27 किसिंग सीन्स (Kissing Scenes) हैं। 

टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता (Pavitra Rishta) से लोकप्रिय होने वाले सुशांत की यह दूसरी ही फिल्म है। उन्होंने 'काई पो चे' (Kai Po Che) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। यह भी खबर थी कि इस फिल्म में सुशांत के अंतरंग दृश्यों और किसिंग सीन को लेकर उनकी गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने ऐतराज जताया था। लेकिन सुशांत ने इस बात से इनकार किया था। सुशांत का कहना है, 'अंकिता उन्हें पूरी तरह सपोर्ट करती है और जानती है कि यह सब उनके काम का हिस्सा है।'

देखते हैं कि 6 सितंबर को बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर दस्तक देने वाली यह फिल्म अपने किसिंग सीन से कितनी सनसनी मचा पाती है। 

Saturday, August 17, 2013

Will Shahid Kapoor Go Bald For Hamlet ?

Shahid kapoor
मुंबई। हमेशा क्यूट और लविंग ब्यॉय की तरह फिल्मों में नजर आने वाले शाहिद कपूर अब एक अलग ही अंदाज में दिखने की तैयारी कर रहे हैं। खबर है कि शाहिद कपूर शेक्सपियर की महान ट्रैजेडी 'हैमलेट' में लॉरेंस ऑलिवियर के किरदार की तरह ही दिखना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें गंजा होना पड़ेगा।

फिल्म निर्माता विशाल भरद्वाज शेक्सपियर के महान ट्रैजेडी ड्रामा 'हैमलेट' पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। खबर है कि इस फिल्म में शाहिद लॉरेंस का हेयरस्टाइल अपनाने का मन बना रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि वे इस किरदार को दिल से निभाना चाहते हैं। इसलिए उन्हें बिल्कुल लॉरेंस जैसे दिखना है। लॉरेंस ऑलिवर को इस फिल्म के लिए ऑस्कर अवार्ड भी मिल चुका है। यह फिल्म अगले साल रिलीज हो जाएगी।

गौरतलब है कि विशाल भरद्वाज की फिल्म 'कमीने' ने शाहिद को फिल्म इंडस्ट्री में ऐक्शन हीरो के तौर पर एक नई पहचान दिलाई है। हालांकि शाहिद हैमलेट में अपना सिर मुंडवाएंगे या नहीं इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

Original Found Here... http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-will-shahid-kapoor-go-bald-for-hamlet-10650908.html

Tag: Shahid Kapoor go bald for hamlet, Hindi News, News in Hindi, News

Happy Birthday Manisha Koirala

Manisha Koirala
आज जीवन के 43 बरस पूरे करने वाली मनीषा कोइराला के लिए शायद यह जन्मदिन सबसे खास होगा क्योंकि उन्होंने हाल में कैंसर के रूप में मौत की छाती पर पांव रखकर नई जिंदगी हासिल की है। निजी जीवन में बार-बार उतार चढ़ाव देखने के बावजूद नेपाली मूल की इस अभिनेत्री ने कभी हार नहीं मानी और हमेशा जिंदगी को जिंदादिली से जिया है।

मनीषा से जुड़ी सभी खबरों और तस्वीरों के लिए सिर्फ एक क्लिक करें
नेपाल के राजघराने से ताल्लुक रखने वाली मनीषा का भारत से गहरा नाता रहा है। उन्होंने दसवीं तक वाराणसी से दसवीं पास करने के बाद बारहवीं की पढ़ाई दिल्ली में की।

मनीषा ने एक्टिंग की शुरुआत भले ही नेपाली फिल्म से की, लेकिन उनके सितारे उन्हें बॉलीवुड ले आए। 1991 में आई उनकी पहली ही फिल्म सौदागर ने तहलका मचा दिया और उसका गाना 'ईलू-ईलू' सबकी जुबां पर चढ़ गया। जबदरस्त शुरुआत के बावजूद उनका करियर ग्राफ ऊपर नहीं चढ़ पाया क्योंकि इसके बाद उनकी झोली में कई फ्लॉप फिल्में आई। लेकिन मनीषा हार मानने वाली कहां थी। उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '1942: ए लव स्टोरी' और मणिरत्‍‌नम की फिल्म 'बॉम्बे' से साबित कर दिया कि सौदागर की सफलता महज एक तुक्का नहीं थी। इन दोनों फिल्मों ने मनीषा को एक सफल अभिनेत्री के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित कर दिया।

मनीषा ने इसके बाद खामोशी, दिल से, कंपनी, अकेले हम अकेले तुम और लज्जा जैसी हिट फिल्में दीं। लज्जा में उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से एक्टिंग के मापदंड ही बदल दिए।

हिंदी के साथ तमिल, मलयालम, बंगाली और नेपाली समेत मनीषा 70 से ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं। पिछले साल जब यह पता चला कि वह ओवेरियन कैंसर से पीड़ित हैं तो उनके फैंस निराश हो गए थे। लेकिन अब वे कैंसर को मात देने के बाद फिर से फिल्मों में लौटने की तैयारी कर रही हैं। अपने हिम्मत और हौसले की वजह से वह बाकी महिलाओं के लिए मिसाल बन चुकी हैं।

Original Found Here... http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-happy-birthday-manisha-koirala-10648664.html

Tag: Happy Birthday, Manisha Koirala, Hindi News, News in Hindi, News

Wednesday, August 14, 2013

Govinda in Hero Remake

Govinda
मुंबई। सुभाष घई की ब्लॉकबस्टर फिल्म हीरो के रीमेक में गोविंदा और विनोद खन्ना भी दिखाई देंगे। खबर है कि गोविंदा 1983 में आई हीरो के संजीव कुमार और विनोद खन्ना शम्मी कपूर का रोल करेंगे। सुभाष घई और सलमान खान मिलकर इस फिल्म से आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे।

हीरो के रीमेक का निर्देशन निखिल आडवाणी करेंगे। निखिल सूरज और अथिया के लिए बहुत जल्दी वर्कशॉप भी आयोजित करने वाले हैं इसलिए फिल्म की शूटिंग अगले दो-तीन महीनों में शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों ने बताया कि गोविंदा और विनोद खन्ना ने इस फिल्म में काम करने के लिए अपनी सहमति दे दी है। बताया जा रहा है यह रीमेक 1983 की हीरो से अलग होगा। इसकी कहानी में कई बदलाव किए गए हैं।

फिल्म अभिनेत्री जिया खान की मौत के मामले में सूरज पंचोली के जेल जाने के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि इस फिल्म में उनकी बजाय किसी और युवा अभिनेता को लीड रोल में लिया जा सकता है, लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लग चुका है। सूरज पंचोली इस फिल्म में बने रहेंगे।

1983 की हीरो ने जैकी श्रॉफ और मीनाषी शेषाद्रि को रातोंरात स्टार बना दिया था। अब देखते हैं कि सूरज और अथिया के फिल्मी करियर को यह फिल्म कैसी शुरुआत देगी। 

I Don't Do Films to Prove Anything to Anyone: Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha
मुंबई। सलमान खान के साथ दबंग से बॉलीवुड में जबरदस्त एंट्री करने वाली शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा अब आत्मविश्वास से लबरेज हो चुकी हैं। सोनाक्षी का कहना है कि मैं कुछ साबित करने के लिए फिल्में नहीं करतीं। 

दबंग के अलावा 'राउडी राठौर' और 'सन ऑफ सरदार' जैसी हिट फिल्में देने वाली सोनाक्षी ने कहा, 'किसी को मेरी एक्टिंग पर उंगली उठाने का हक नहीं है क्योंकि मेरी पहली ही फिल्म से लोगों ने मेरी एक्टिंग को खूब पसंद किया। लोग कहते हैं कि मैं एक्टिंग और डांस दोनों ही बढि़या करती हूं। इसलिए मुझे अब इस क्षेत्र में कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है।'

बॉलीवुड में बहुत जल्दी पूरी तरह पांव जमाने वाली सोनाक्षी का मानना है कि कमर्शियल सिनेमा में अभिनेत्रियों की भूमिका भी उतनी ही अहम है। उन्होंने कहा, 'मसाला फिल्मों में अभिनेत्रियों के लिए भी रोल लिखे जाते हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो फिल्में सिर्फ अभिनेता को लेकर बनती। मेरा मानना है कि कमर्शियल फिल्मों में अभिनेत्रियां भी अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं।'

26 वर्षीय सोनाक्षी का कहना है कि उन्हें जितना आनंद मसाला फिल्मों में काम करने में आता है, उतना ही देखने में भी आता है। सोनाक्षी कहती हैं, 'इस तरह की फिल्में बनाना आसान नहीं होता क्योंकि इनमें कई चीजें जीवन के दायरे से बढ़कर होती हैं। मसाला फिल्मों में कई चीजें ऐसी होती हैं, जो हमारी रीयल लाइफ में नहीं होतीं। इसलिए ऐसी फिल्में करना चुनौतीपूर्ण तो होता है, लेकिन इन्हें करने में मजा भी खूब आता है।'
सोनाक्षी आजकल अपनी बातों से आलोचकों का मुंह बंद करने में लगी हैं। हाल में उनके आलोचकों ने यह भी कहा था कि उनकी मां पूनम सिन्हा 'लुटेरा' फिल्म के सेट पर उनके और रणवीर सिंह के बीच फिल्माए गए अंतरंग दृश्यों की शूटिंग देखने के लिए सेट पर मौजूद थीं। सोनाक्षी ने इन बातों का खंडन किया और कहा कि उनके परिवार ने काम के मामले में उन्हें पूरी आजादी दे रखी है। 

Original Found Here... http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-i-dont-do-films-to-prove-anything-to-anyone-sonakshi-sinha-10646340.html

Hindi News