A Hindi News Portal!

Showing posts with label Hindi. Show all posts
Showing posts with label Hindi. Show all posts

Sunday, November 10, 2013

US will have to grant Modi visa once he becomes PM: Sinha

US

न्यूयार्क। प्रधानमंत्री पद के भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को अमेरिका दौरे पर आना पड़े ऐसी कोई मजबूरी नहीं है, लेकिन जब वह भारत के प्रधानमंत्री बन जाएंगे तो ऐसी जरूरत पड़ेगी और तब अमेरिका को वीजा देना ही होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को यहां यह बात कही।

अमेरिका द्वारा मोदी को वीजा देने से इन्कार के मुद्दे पर सिन्हा ने कहा कि यह कोई जरूरी नहीं है कि हर सरकार द्वारा लिया गया हर फैसला हमेशा सही ही हो। मोदी को वर्ष 2002 के गुजरात दंगों के बाद वर्ष 2005 में मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन को लेकर अमेरिका ने वीजा देने से इन्कार किया था।
भाजपा नेता ने यह भी कहा कि अब तकनीक इतनी उन्नत हो गई है कि मोदी को यहां की जनता को संबोधित करने के लिए इस देश में व्यक्तिगत रूप से आने की जरूरत नहीं है।

वह कभी भी भारत से यहां की जनता को संबोधित कर सकते हैं। पहले मोदी का विरोध और फिर मोदी के पक्ष में यू टर्न लेने के बारे में पूर्व फिल्म अभिनेता ने कहा, मैंने यू टर्न नहीं लिया है बल्कि सही समय पर सही टर्न लिया है।

Source: News in Hindi

Thursday, October 31, 2013

Modi to lay foundation stone of Sardar Patel statue today


Sardar Patel

अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आजाद भारत के पहले गृहमंत्री सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा का भरूच में शिलान्यास किया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी साथ थे। अपने भाषण में मोदी ने कहा कि पटेल किसी पार्टी के नहीं थे बल्कि देश की धरोहर थे। उन्होंने सरदार सरोवर बांध का काम पूरा न होने के लिए केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इस बांध का काफी हद तक काम पूरा हो चुका है लेकिन इस बांध पर गेट न लगने से इसकी शुरुआत नहीं हो सकी है। इस मौके पर आडवाणी ने कहा कि यदि पटेल न होते तो देश टुकड़े-टुकड़े हो जाता। 

इस मौके पर नरेंद्र मोदी ने पीएम मनमोहन सिंह की उनके उस बयान के लिए प्रशंसा की जिसमें उन्होंने सरदार पटेल को सेक्यूलर बताया था। मोदी ने कहा कि आज देश को वोट बैंक की राजनीति से निजात दिलाने की जरूरत है। उन्होंने भारत की सांझी विरासत को संजोने और इसको नष्ट न होने देने के लिए आहवान किया। मोदी ने मंच से केंद्र पर निशाना साधा कि इस बार पहली बार ऐसा हुआ है कि केंद्र सरकार में आज के दिन सरदार पटेल को याद किया गया है। पटेल के इस स्मारक में एक डिजिटल व‌र्ल्ड होगा जिसमें सात लाख गांव का ब्यौरा दर्ज होगा। 

उन्होंने आने वाली पीढी को इतिहास को जानने और समझने का भी आहवान किया। मोदी ने कहा कि इतिहास से विमुख होकर हमने अपने समाज को टूटने नहीं देना है। मोदी ने कहा कि जब उन्होंने महात्मा गांधी का मंदिर बनाया तो किसी ने आकर उनसे सवाल नहीं किया, लेकिन अब जब सरदार पटेल की मूर्ति की बात हुई तो कहा जा रहा है कि मोदी भाजपा से हैं और सरदार पटेल कांग्रेसी थे। उन्होंने कहा कि यह मूर्ति देश की एकता का प्रतीक है, क्योंकि यह मूर्ति देश के घरों से मिले लोहे से तैयार होगी। 

सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा को मोदी की महत्वाकांक्षी योजना माना जा रहा है। इसका नाम स्टेच्यू ऑफ यूनिटी रखा गया है। लोहे की इस विशाल प्रतिमा के लिए ठेका बुर्ज खलीफा बनाने वाली कंपनी को दिया गया है। इस मूर्ति के लिए पहले ही गुजरात सरकार सौ करोड़ रुपये पास कर चुकी है। 182 मीटर ऊंची यह मूर्ति बनने के बाद दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति होगी। यह स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से दोगुना बड़ी होगी। आज सरदार पटेल का जन्मदिन भी है।
182 मीटर ऊंची यह प्रतिमा नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध के करीब साधु बेत पर बननी है। निर्माण के बाद दुनिया की यह सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। मोदी ने इस प्रतिमा के लिए किसानों से लोहा दान करने की अपील की है। गुरुवार को ही मोदी अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। यह अमेरिका की मशहूर स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से दोगुना ऊंची होगी।

मूर्ति का निर्माण कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में ही 2000 करोड़ रुपये का खर्च होने का अनुमान है। चीन की 153 मीटर ऊंची स्प्रिंग टेंपल बुद्धा मूर्ति इसकी नजदीकी प्रतिद्वंद्वी होगी। इस बीच स्टैचू ऑफ यूनिटी की नींव रखे जाने से पहले मोदी ने अपने ब्लॉग पर लिखा, इस साल सरदार पटेल की जयंती ज्यादा खास होगी क्योंकि हम स्टैचू ऑफ यूनिटी की नींव रखने जा रहे हैं। भारत के लौह पुरुष के सम्मान में बनाई गई यह मूर्ति 182 मीटर की होगी और दुनिया की सबसे ऊंची मूर्तियों में होगी।

Source: News in Hindi

Wednesday, October 30, 2013

Expansion essential to make UNSC credible: India

ashwani kumar

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की जरूरत पर जोर देते हुए कहा है कि इस विश्व संस्था को विश्वसनीय बनाने के लिए इसका विस्तार जरूरी है। भारत के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय समुदाय का सुरक्षा परिषद में भरोसा बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि इसकी सदस्यता बढ़ाई जाए।

मंगलवार को 'सुरक्षा परिषद के काम करने के तौर तरीके' विषय पर खुली बहस के दौरान सांसद अश्विनी कुमार ने कहा कि सुरक्षा परिषद के कार्य में वास्तविक रूप में सुधार के लिए जरूरी है कि इसकी स्थायी और अस्थायी सदस्यता में वृद्धि की जाए। कुमार ने कहा कि भारत का विचार है कि समकालीन वास्तविकताओं के अनुरूप संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार करने का समय आ गया है। यह बात स्पष्ट है कि यदि समकालीन वास्तविकताओं के अनुरूप सुरक्षा परिषद का विस्तार किया जाता है तो इसके प्रतिनिधित्व की प्रकृति में बदलाव आएगा और इसके द्वारा लिए गए निर्णयों की विश्वसनीयता बढ़ेगी। भारत का मानना है कि सुरक्षा परिषद की कार्य पद्धति में वास्तविक सुधार के लिए प्रक्रिया और दृष्टिकोण दोनों में बदलाव की जरूरत है।'

 Source: News in Hindi

Tharoor's video address cut off for criticising Pakistan


Union Minister


इस्लामाबाद। संघर्ष विराम उल्लंघन के लिए पाकिस्तान सरकार को जिम्मेदार ठहराने के बाद इस्लामाबाद में अचानक शशि थरूर का वीडियो संबोधन रोक दिया गया। भारत और पाकिस्तान के उद्यमियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संबोधित कर रहे भारतीय मानव संसाधन मंत्री थरूर ने कहा था कि पाकिस्तान सरकार का अपने देश की सेना पर कोई नियंत्रण नहीं है।
दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के मकसद से मंगलवार यहां जिन्ना सभागार में आयोजित कार्यक्रम में थरूर ने पाकिस्तान की आलोचना कर भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों तक को सकते में डाल दिया। कार्यक्रम में भारतीय उच्चायुक्त टीसीए राघवन व दूसरे उच्चायोग के अन्य अफसरों के अलावा 22 भारतीय प्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे थे।

करीब नौ मिनट के वीडियो संबोधन में उन्होंने कहा, भारत पाकिस्तान के साथ कश्मीर समेत सभी मुद्दों के समाधान के लिए शिमला समझौते के तहत बातचीत के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन इसके लिए आतंकवाद और हिंसा रहित माहौल बनाना जरूरी है। थरूर ने कहा, 'हालांकि पांच साल पहले मुंबई हमले और हाल ही में सीमा पर बढ़ी घुसपैठ ने पाकिस्तान के आधिकारिक बयानों और सैन्य कार्रवाई के बीच विरोधाभास को उजागर कर दिया है। 

यह बताता है कि पाकिस्तान की सरकार का अपनी सेना पर पूर्ण नियंत्रण नहीं है। पाकिस्तान की तरह भारत में सेना विदेश नीति तैयार नहीं करती।' 

वैसे, थरूर ने भाषण की शुरुआत तो दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्ते को बढ़ावा देने की जरूरत के साथ किया था, लेकिन बाद में पाकिस्तान की आलोचना शुरू कर दी। थरूर ने कहा, 'पाक सरकार जिस दिन आतंकवाद को अपने देश की नीति के औजार के रूप में इस्तेमाल करना बंद कर देगी, उस दिन उपमहाद्वीप में शांति की नई सुबह होगी।' 

बताया जाता है कि थरूर के भाषण से सभागार में मौजूद करीब 300 लोगों के बीच तनाव का माहौल बन गया और उनका संबोधन रोक दिया गया। 

 Source: News in Hindi

Diwali resolutions introduced in US


Diwali resolutions

वाशिंगटन। अमेरिका में दोनों दलों की ओर से संसद के दोनों सदनों में दीपावली संबंधी दो अलग-अलग प्रस्ताव पेश किए गए हैं। इनमें इस पर्व के धार्मिक और एतिहासिक महत्व को मान्यता दी गई है।
ऊपरी सदन सीनेट में यह प्रस्ताव सीनेटर मार्क वार्नर और जॉन कॉर्निन ने प्रस्तुत किया। दोनों सीनेटर इंडिया कॉकस के सह अध्यक्ष हैं। दोनों ने भारत और अमेरिका की सरकारों और लोगों के बीच मजूबत संबंधों का समर्थन किया। पिछले सप्ताह सांसद जोए क्राउले और पीटर रोस्कमैन ने निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में दीपावली संबंधी प्रस्ताव पेश किया था। दोनों कांग्रेसनल कॉकस ऑन इंडिया एंड इंडियन अमेरिकंस के सह अध्यक्ष हैं। प्रस्ताव में भारतीय मूल के अमेरिकी और दुनिया भर में रह रहे प्रवासी भारतीयों के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया गया। इसमें भारत और अमेरिका में धार्मिक विविधता की सराहना की गई है। इस साल पहली बार कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद) में दीपावली मनाई जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में सांसदों के भाग लेने की संभावना है। क्राउले ने कहा कि दीपावली का लाखों भारतीयों और भारतीय मूल के अमेरिकियों के लिए बहुत महत्व है। मैं संसद में पहली बार मनाई जाने वाली दीपावली में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस करूंगा। इसकेमाध्यम से सांसद, भारतीय मूल के विशिष्ट अमेरिकी और इस समुदाय के अन्य लोग एक दूसरे के नजदीक आ सकेंगे।

 Source: News in Hindi

Democracy not an excuse to hinder India-China ties: think tank


Democracy

बीजिंग। भारत को अपनी घरेलू और राजनीतिक बाधाओं से पार पाना होगा। उसे अपने लोकतंत्र को चीन के साथ संबंधों को मजबूत बनाने में बाधा नहीं बनने देना चाहिए। भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हाल की चीन यात्रा के बाद अपनी पहली टिप्पणी में एक आधिकारिक थिंक टैंक ने यह बात कही है। 

शंघाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के रिसर्च फेलो लियू जेंगयी द्वारा लिखे लेख में कहा गया है कि भारतीय मीडिया ने भारत और चीन के बीच के सीमा रक्षा सहयोग समझौते की सराहना की है। भारतीय मीडिया ने इसे भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते के बाद सबसे महत्वपूर्ण और स्थायी राजनयिक उपलब्धि बताया है। 'डोमेस्टिक ऑब्सटेकल्स कीप डेल्ही फ्रॉम रियलिस्टिक इकोनॉमिक च्वाइसेस' शीर्षक वाले लेख में कहा गया है कि हाल की चीन यात्रा में सिंह ने व्यापार असंतुलन और चीन-पाकिस्तान संबंधों का मुद्दा भी उठाया। यह लेख मंगलवार को सरकारी ग्लोबल टाइम्स अखबार में प्रकाशित हुआ है। इसमें कहा गया है कि क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए भारत में औद्योगिक पार्क और बांग्लादेश, चीन, भारत, म्यांमार (बीसीआइएम) इकोनामिक कोरिडोर को बनाने की चीन की योजना को पूरा नहीं किया गया। भारत में विदेशी निवेश के खिलाफ विपक्षी पार्टियों के रुख और सार्वजनिक विरोध को घरेलू बाधा बताया गया है। 

चीन ने पहली परमाणु पनडुब्बी सेवा से हटाई
परमाणु पनडुब्बी के बेड़े के पहले प्रदर्शन के बीच चीन ने अपनी पहली परमाणु पनडुब्बी को सेवा से हटा दिया है। यह पनडुब्बी पिछले 40 वर्षो से अधिक समय से सेवा में थी। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी डेली की मंगलवार की रिपोर्ट में कहा गया है कि द लांग मार्च नंबर-एक परमाणु पनडुब्बी को सेवा से हटा दिया गया है और वैज्ञानिकों ने उस गोदाम को प्रदूषण मुक्त कर दिया है जिसमें कि पिछले 40 वर्षो से परमाणु सामग्री रखी हुई थी।

 Source: News in Hindi

Vietnamese activist convicted for Facebook posts


Vietnamese

हनोई/रियाद। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर सरकार विरोधी टिप्पणी करने पर वियतनाम में जहां एक व्यक्ति को 15 महीने घर में नजरबंद रखने की सजा सुनाई गई है वहीं सऊदी अरब में पैगंबर मुहम्मद साहब के साथ काल्पनिक बातचीत को ट्विटर पर पोस्ट करने पर 2012 से जेल में बंद ब्लॉगर को मंगलवार को रिहा कर दिया गया।

वियतनाम के दक्षिणी प्रांत लांग एन की एक कोर्ट में एक दिन की सुनवाई के बाद 30 वर्षीय दिन्ह नहत उय को यह सजा सुनाई गई। सरकार विरोधी प्रचार करने पर उसके भाई को जेल में डाल दिए जाने के खिलाफ उय ने इंटरनेट पर अभियान चला रखा था जिसके लिए उसे यह सजा दी गई। उय के वकील हा हुए सन ने बताया कि उसे 15 महीने की सजा सुनाई गई है जिसे निलंबित रखा गया है।

जबकि सऊदी अरब में 20 वर्षीय हमजा काशगरी नामक युवक ने अपनी इस कल्पना को ट्विटर पर पोस्ट किया था। इसके बाद कुछ कट्टपंथियों द्वारा जान से मार दिए जाने की धमकी मिलने पर वह पिछले वर्ष फरवरी में मलेशिया भाग गया था। कुछ दिन बाद ही वहां से उसका प्रत्यर्पण करा कर सऊदी लाया गया और जेल में डाल दिया गया। हमजा के एक दोस्त ने बताया कि बीस महीने बाद मंगलवार सुबह उसे जेल से रिहा कर दिया गया।

 Source: News in Hindi

There is some relationship between Rahul Gandhi and ISI : Azam Khan


Rahul Gandhi

जागरण ब्यूरो, आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के बीच रिश्ता होने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है।
उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर के जिन युवकों के आइएसआइ से रिश्ता है, राहुल उनका नाम सार्वजनिक करें। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो अपने बयान के लिए माफी मांगें। 

आजम ने कहा कि केंद्र सरकार अगर मुसलमानों की हमदर्द है तो फिर उन्हें आबादी के मुताबिक सरकारी नौकरियों में आरक्षण दे। आजमगढ़ में आयोजित सपा की रैली में आजम ने कहा, 'कांग्रेस के नेता राहुल गांधी न वजीर हैं-न सरकारी अधिकारी, फिर भी कोई आइबी अधिकारी उनके कमरे में कैसे पहुंच गया? अगर यह बात सच है तो आइबी के ऐसे अफसर को गिरफ्तार कर जेल में डालना चाहिए।'

Source: News in Hindi

Students involved in patna blast


Patna blasts

पटना, [प्रशांत कुमार]। देश के भविष्य कहे जाने वाले छात्रों ने चंद रुपयों की खातिर लोगों की जान व अपने ईमान का सौदा कर डाला। आतंकियों के हाथ बिके इन छात्रों ने ही नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान रविवार को गांधी मैदान में बम रखे थे। इसका खुलासा पुलिस गिरफ्त में आए इम्तियाज से पूछताछ में हुआ है। उसने एनआइए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) को बताया कि वह और तहसीन अपनी टोली के साथ रांची से 18 बम लेकर पटना आए थे। जहां बमों को रैली स्थल पर लगाने का काम पटना के लॉज में रहकर पढ़ाई करने वाले कुछ छात्रों को दिया था। इसके बदले उन्हें दस-दस हजार रुपये दिए गए थे।

इम्तियाज ने बताया है कि इंडियन मुजाहिदीन ने ही बोधगया ब्लास्ट के बाद पटना में ब्लास्ट की साजिश रची गई थी। बोधगया ब्लास्ट की तरह पटना में भी टाइमर के रूप में लोटस ब्रांडनेम वाली घड़ी का इस्तेमाल किया गया। गांधी मैदान में बम ब्लास्ट से पहले वह तहसीन के साथ कई बार पटना आया। हर बार वे सब्जीबाग, भंवर पोखर और नया टोला स्थित लॉज में ठहरे और उनमें रहने वाले छात्रों को कौम से जुड़ी भड़काऊ सीडी एवं वीडियो दिखा संगठन से जोड़ने का प्रयास किया। रुपये के लोभ में फंसकर आठ छात्र उनके संगठन से जुड़ गए। जिनकी पढ़ाई का खर्चा बाद में आइएम उठाने लगा। हर माह किसी न किसी माध्यम से इन छात्रों तक रुपये पहुंचा दिए जाते थे। जांच एजेंसी ने उन छात्रों के नाम अभी गोपनीय रखे हैं।

इम्तियाज ने बताया कि रविवार को भी रांची से पहुंचने पर इन आठ छात्रों को लैपटॉप बैग के साथ मीठापुर बस स्टैंड बुलाया था। जहां सभी के बैग में टाइमर बम रखकर उन्हें बमों को सक्रिय करने की विधि भी बताई गई। सभी छात्रों को आतंकियों ने दस-दस हजार रुपये दिए और गांधी मैदान में बमों को रखने के लिए कहा। एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) के पास इस बात के पुख्ता प्रमाण हैं सभी बम एक ही बनावट व तरीके के हैं। इम्तियाज के बयान से एनएसजी की इस जांच को बल मिला है कि गांधी मैदान में प्लांट सभी बम इसलिए नहीं फटे क्योंकि उन्हें रखने वालों को सही तरीके से प्रशिक्षण नहीं दिया गया था।

गांधी मैदान में पांच और बम मिले
जागरण संवाददाता, पटना : भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रविवार को पटना में रैली के दौरान हुए सीरियल ब्लास्ट के 48 घंटे बाद मंगलवार को भी गांधी मैदान में पांच बम बरामद किए गए। जांच के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के बम स्क्वायड ने रात आठ बजे तक बमों को विस्फोट करा नष्ट कर दिया है। 

पहला टाइमर बम सुबह 11 बजे एसके मेमोरियल हाल के दूसरे गेट के सामने अंदर की ओर मैदान की चारदीवारी पर रखा था। जबकि तीन बम एकसाथ टेंट के सामान से ढके मैदान के बीच मिले। इसके अलावा एक और बम गांधी मैदान के उत्तरी गेट के पास मैदान के भीतर मिला। सुरक्षाकर्मियों ने अधिक तीव्रता वाले बम बरामद होने के बाद गांधी मैदान की चारदीवारी को सील कर दिया गया है। मौके पर पुलिस महकमे के आला अधिकारी, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) व एनएसजी की टीम, डाग स्क्वायड और बम स्क्वायड भी मौजूद हैं। चारदीवारी से सटी सड़क पर भी वाहनों का परिचालन बंद कर दिया गया है और मीडियाकर्मियों को 150 मीटर दूर रोक दिया गया है। इससे पहले एनएसजी दस्ते ने बाउंड्री पर सफेद रंग की प्लास्टिक से ढका बम बरामद किया था। इन बमों में चार को डिफ्यूज करने में एनएसजी टीम को भी पसीना छूट गया। लगभग चार घंटे की कवायद के बाद भी वह बम को डिफ्यूज नहीं कर सकी। उसके बाद बिहारी तकनीक यानी लकड़ी पर केरोसिन झिड़क आग लगा गर्म किया गया और बम डिफ्यूज हो सके।

Source: News in Hindi

Delhi: police rescue 13-year-old abused maid


Netaji Nagar maid torture

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। नेताजी नगर में एक एयर होस्टेस द्वारा नाबालिग घरेलू सहायिका को बेल्ट से पीटने और घर में कैद रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी बीरा थोईबी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। एयर होस्टेस के ऑस्ट्रेलिया में होने की वजह से उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका।

गत रविवार बीरा मुख्य दरवाजे और छत को जाने वाली सीढि़यों के दरवाजे पर ताला जड़ कर एयर इंडिया की फ्लाइट से ऑस्ट्रेलिया चली गई। वह बुधवार को लौटेगी। पीड़ित 13 वर्षीय किशोरी दो दिन से घर के अंदर कैद थी। 

सोमवार शाम वह किसी तरह सीढ़ी के दरवाजे का ताला तोड़कर बाहर आई और पास में रहने वाले एक व्यक्ति को आपबीती सुनाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस किशोरी को अस्पताल ले गई। चिकित्सकीय परीक्षण में उसके शरीर पर मारपीट करने के कुछ पुराने निशान मिले।

पुलिस ने पीड़िता को लाजपत नगर स्थित चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया। बुधवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया जाएगा। पुलिस के मुताबिक बीरा व किशोरी दोनों मणिपुर की हैं। दोनों के परिजन एक-दूसरे को जानते हैं।

Source: News in Hindi

Marxist leaders show starts on political street


Marxist

पटना। खबरदार रैली के बहाने लोकसभा चुनाव के पहले माले ने फिर अपनी ताकत का अहसास कराया है। वीरचंद पटेल पथ लाल झंडों से पटा दिखा। भारी तादाद में लोग इकट्ठा हुए। यह वही सड़क है जिस पर भाजपा, राजद, जदयू और एनसीपी का राज्य कार्यालय है। यानी उनके दफ्तर के सामने माले नेता (मा‌र्क्सवादी) हुंकार भरते दिखाई दिए। 

माले ने भाजपा के साम्प्रदायिक उन्माद को देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए लोगों से एकजुट होने और उसकी हर साजिश का डटकर मुकाबला करने की अपील की है।
मियांपुर और बाथे नरसंहार में अदालत से आरोपियों की रिहाई और भूमि सुधार कानून जैसे मसलों पर नीतीश सरकार की खिंचाई की वहीं महंगाई पर केंद्र सरकार की भरपूर आलोचना। नरेंद्र मोदी की हुंकार रैली में गांधी मैदान में हुए विस्फोटों के बाद जिला प्रशासन के अनुरोध के बाद माले को अंतिम समय में रैली का अपना स्थान बदलना पड़ा। गांधी मैदान के बदले वीरचंद पटेल पथ में एजी कार्यालय के समक्ष मंच पर नेताओं का जुटान हुआ तो जनता मुख्य सड़क पर।
आर ब्लॉक चौराहा से आयकर गोलंबर तक की सड़क आम यातायात के लिए प्रतिबंधित कर दी गई है। पहली बार इस सड़क का इस रूप में रैली के लिए इस्तेमाल हो रहा है। गांधी मैदान के द्वारों को भी माले ने शहीदों के नाम पर किया था, मगर रैली के एक दिन पूर्व पांच और बम मिलने से वहां रैली होने की रही-सही संभावना भी खत्म हो गई। पार्टी के राज्य सचिव कुणाल के अनुसार रैली में उत्तर प्रदेश, झारखंड, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से लोग जुटे हैं।

 Source: News in Hindi

Narendra Modi will come soon Bihar to meet the families of those killed in rally

Narendra Modi
नई दिल्ली। पटना के गांधी मैदान में गत 27 अक्टूबर को भाजपा की हुंकार रैली के दौरान श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने गुजरात के मुख्यमंत्री और बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी 2 नवंबर पटना जाएंगे।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने इसबात की जानकारी देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने पटना में विस्फोटों में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और वे पीड़ित परिजनों से मिलने विशेष हेलीकॉप्टर से पटना आएंगे।
गौरतलब है कि गत रविवार को हुंकार रैली को प्रधानमंत्री पद के भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित किए जाने से पूर्व हुए विस्फोटों में छह लोगों की मौत हो गई थी और 83 अन्य घायल हो गए थे।
वहीं, दूसरी तरफ इस मामले में रांची से तीन और गिरफ्तारियां हुई हैं। गिरफ्तार हुए लोगों को इम्तियाज का रिश्तेदार बताया जा रहा है। इम्तियाज पर आरोप है कि उसने ही भाजपा द्वारा आयोजित हुंकार रैली में विस्फोट को अंजाम दिया था। इम्तियाज अभी बिहार पुलिस की गिरफ्त में है।

 Source: News in Hindi

In laws villain in married life


Hathras

हाथरस। यह एक ऐसी अबला की कहानी है, जिसके बचपन में ही मां-बाप का साया सिर से उठ गया। रिश्तेदारियों में पली-बढ़ी और युवा हुई तो मैनपुरी में एक शोरूम पर नौकरी की। वहीं मालिक के बेटे को दिल दे बैठी। दोनों ने कोर्ट मैरिज व आर्यसमाज में शादी की। ससुरालियों ने विरोध किया तो हाथरस आकर अलग दुनिया बसा ली, मगर मुसीबत ने यहां भी पीछा नहीं छोड़ा।
उन्हें ढूंढते हुए ससुराली आए और अपने बेटे को साथ ले गए। अब वह तीन साल के बेटे को लेकर न्याय की गुहार करती फिर रही है। मूलरूप से फीरोजाबाद के सुहागनगर की रहने वाली कीर्ति के मां-बाप की मौत बचपन में हो गई थी। वह अनाथ हो गई। उसकी परवरिश पहले बुआ और बाद में मौसी ने की। मौसी मैनपुरी में रहती हैं। कीर्ति नौकरी के दौरान मालिक के बेटे अजरुन को दिल दे बैठी। नजदीकियां बढ़ीं तो बेटा पैदा हो गया। प्रेमी वफादार निकला।

अजरुन ने बेटे को अपनाते हुए सात माह पूर्व फीरोजाबाद कोर्ट में शादी कर ली। ससुरालियों को पता चला तो विरोध किया। जिस पर अजरुन ने घर छोड़ दिया, उसे लेकर मथुरा में रहने लगा। इसी दौरान अजरुन ने तीन माह पूर्व फीरोजाबाद आर्यसमाज में भी विवाह की रस्म अदा की। उधर, ससुराली उसके रिश्तेदारों को परेशान करने लगे तो वह और अजरुन हाईकोर्ट में शादी रजिस्टर्ड कराने जा रहे थे तभी फीरोजाबाद में पकड़ लिया। ससुराली बेटे को ले गए, उसे वहीं छोड़ गए। बाद में किसी तरह अजरुन उनके चंगुल से छूटकर कीर्ति के पास पहुंच गया और हाथरस आ गया। यहां नवीपुर में किराए पर कमरा लिया। ससुरालियों ने यहां भी पीछा नहीं छोड़ा और ढूढ़ते हुए आ गए।

 Source: News in Hindi

Rahul Gandhi Hamirpur rally Live


Rahul Gandhi

हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज उत्तर प्रदेश का सबसे पिछड़ा हिस्सा माने जाने वाले बुंदेलखंड में अपनी रैली की। बुंदेलखंड के हमीरपुर में अपनी रैली में राहुल ने कहा कि बुंदेलखंड को दिल्ली से नहीं, बल्कि पूरी दुनिया से जोड़ने की जरूरत है। उसे अमेरिका से जोड़ने की जरूरत है। अपने भाषण के ज्यादातर हिस्से में उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और एनडीए तथा उत्तर प्रदेश की सरकार पर हमला बोला।
राहुल गांधी ने कहा, 'हमने बुंदेलखंड को आठ हजार करोड़ का पैकेज दिलाया था। वो इसलिए दिलाया था ताकि आपको मुंबई या दिल्ली जैसे महानगर न जाना पड़े। आपकी मांगें बहुत छोटी हैं। आपमें कोई कमी नहीं है। यहां ऐसी सरकार दो, जो बुंदेलखंड को बदले।'

राहुल ने कहा कि जितनी सड़कें हमने पिछले पांच साल के दौरान बनाई, एनडीए ने उसकी सिर्फ एक-तिहाई बनाई। इसके अलावा उन्होंने कहा, 'हमने रोजगार योजना दी। लाखों-करोड़ों लोगों को रोजगार दिया। पहले लोग भटकते रहते थे। हमने 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी। हमने भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए आरटीआई कानून दिया। हम सबसे बड़ा कानून 'भोजन का अधिकार' लेकर आए।'

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने बुंदेलखंड के लोगों को कहा कि केंद्र सरकार यहां पैसा भेजती है, लेकिन पैसा यहां तक पहुंचता ही नहीं है। उन्होंने राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार के विकास कार्यो का भी हवाला दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है। यहां युवाओं की संख्या बहुत अधिक है। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यहां का मुख्यमंत्री भी युवा है। वो चाहे तो इस प्रदेश का विकास कर सकता है, लेकिन हो नहीं रहा। 

Source: News in Hindi

Delhi call centre employee gang-raped in Gurgaon, 3 arrested


Delhi

गुड़गांव। दिल्ली और एनसीआर में आए-दिन रेप की घटनाएं बढ़ती जा रही है। गुड़गांव के सेक्टर 46 में एक लड़की से तीन लोगों ने गैंगरेप किया। 19 वर्षीय लड़की कॉल सेंटर में काम करती है।
पुलिस ने बुधवार को गैंगरेप के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान दिनेश, नवीन और सचदेव के रूप में हुई है। बताया जा रही लड़की अपनी सहेली की बर्थडे पार्टी से लौट रही थी। इस घटना के बाद एक बार भी महिला कर्मचारियों को सुरक्षा लेकर पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा किए गए दांवों की पोल खोल गई है। 

 Source: News in Hindi

HC reserves order on Lalus bail plea


High Court

रांची। चारा घोटाला में रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

न्यायाधीश आर आर प्रसाद की अदालत ने यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई की। जमानत याचिका के विरोध में सीबीआइ के वकील ने भी पक्ष रखा। इससे पहले यादव के वकील ने इस मामले में यादव को जमानत देने का अनुरोध कोर्ट से किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जज ने फैसला सुरक्षित रख लिया। बृहस्पतिवार को कोर्ट इस मामले में फैसला सुनाएगी।

उल्लेखनीय है कि सीबीआई की विशेष अदालत ने पिछले 3 अक्टूबर को चारा घोटाला के नियमित मामले 20ए/96 में यादव को पांच साल के सश्रम कारावास और 25 लाख रुपये की जुर्माने की सजा सुनाई थी।

Source: News in Hindi

Railway works on low cost semi high speed trains


Good News

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। ज्यादातर भारतीय सस्ती रेल यात्रा के आदी हैं, जबकि उभरते युवा और संपन्न वर्ग को तेज रफ्तार ट्रेनें चाहिए जिनके लिए वे कोई भी किराया चुकाने को तैयार हैं। लेकिन रफ्तार सभी को चाहिए। लिहाजा भारतीय रेल ने बीच का रास्ता निकाला है। वह दोनों तरह की ट्रेनें चलाएगा। चुनिंदा रूटों पर 300 किलोमीटर से अधिक रफ्तार वाली हाईस्पीड ट्रेनें चलाई जाएंगी। बाकी अधिकांश रूटों को सुधार कर उन पर राजधानी, शताब्दी और दूरंतो को 200 किलोमीटर तक की स्पीड से दौड़ाया जाएगा।
हाईस्पीड ट्रेनों पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का लब्बोलुआब यही है। इसमें दोनों तरह की टेक्नोलॉजी के नफा-नुकसान पर चर्चा से रास्ते निकलेंगे। मंगलवार को सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर रेलमंत्री मल्लिकाजरुन खड़गे ने तेज रफ्तार ट्रेनों के लिए हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन (एचएसआरसी) के गठन का एलान कर दिया। लेकिन साथ ही आगाह किया कि हाईस्पीड का चुनाव भारत के लोगों की जरूरत के हिसाब से होना चाहिए। इसमें कोई जल्दबाजी नहीं की जानी चाहिए।
रेलमंत्री ने कहा, 'हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन का गठन कर हमने शुरुआत की दी है। आगे चलकर इसके सदस्यों, कार्यक्षेत्र वगैरह की घोषणा की जाएगी। लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि हमें महज इसलिए घोड़े नहीं खरीद लेने चाहिए, क्योंकि नालें सस्ती मिल रही हैं। अपनी चीज बेचने के लिए कई मर्तबा विकसित देश सस्ते में तकनीकी उपलब्ध कराने का प्रस्ताव देते हैं। हमें सोच-समझ कर फैसला करना चाहिए। भले ही तकनीकी मुफ्त में क्यों न मिल रही हो। क्योंकि विकसित मुल्कों की हाईस्पीड तकनीक हमारे जैसे देश के लिए उपयुक्त नहीं है।'
भारत का प्रयास अपने लोगों को यात्र का किफायती माध्यम उपलब्ध कराने पर रहा है। भारतीय रेलवे दुनिया में यात्री परिवहन का सबसे बड़ा नेटवर्क है। यहां के लोग किफायती रेल यात्रा के अभ्यस्त हैं। वे स्पीड तो चाहते हैं, लेकिन इसके लिए बहुत ज्यादा किराया देने को तैयार नहीं होंगे। इसलिए हमें अपनी जरूरतों के हिसाब से भी हाईस्पीड ट्रेन प्रणाली विकसित करनी चाहिए। इसके लिए मौजूदा रेल ढांचे में जो भी सुधार करना पड़े किया जाना चाहिए। हालांकि, इस दौरान उन्होंने मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल कॉरीडोर के अध्ययन का जिक्र भी किया। इसमें जापान भारत की मदद कर रहा है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अरुणोंद्र कुमार ने कहा हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन का गठन रेल विकास निगम (आरवीएनएल) की सब्सिडियरी के रूप में किया जा रहा है।

ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के लिए जो भी जरूरी कदम होंगे, वह इस कॉरपोरेशन के जरिये उठाए जाएंगे। एचएसआरसी के बाद हाईस्पीड रेल अथॉरिटी (एचएसआरए) का गठन भी किया जाएगा। एचएसआरसी और एचएसआरए का कार्य अलग-अलग होगा। अथॉरिटी नीतियां बनाएगी, जबकि कॉरपोरेशन उन्हें लागू करेगा। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के मुताबिक, फिलहाल रेलवे सेमी हाईस्पीड ट्रेनों पर काम कर रही है। इसके तहत राजधानी, शताब्दी, दूरंतो जैसी 120-130 किलोमीटर तक की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों की स्पीड को पहले 160 किलोमीटर और बाद में धीरे-धीरे 200 किलोमीटर तक बढ़ाया जाएगा।

Source: News in Hindi

Tuesday, October 29, 2013

Get fair complexion 1 week


pack for fair complexion

डार्क स्पॉट, फ्रेकल्स और बेजान त्वचा! मौसम के बदलाव के कारण त्वचा ने न जाने ऐसी कितनी समस्याएं झेली होंगी। लेकिन अब समय है उनसे निपटने और खोई हुई रंगत वापस पाने का। 

जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती जाती है, स्किन टोन भी बदलती जाती है। झाइयां, रूखी त्वचा और डार्क स्पॉट साफनजर आने लगते हैं और त्वचा उतनी साफऔर गोरी नहीं रह जाती। उस पर सीजन का असर भी होता है। विंटर में सनस्क्रीन क्रीम शायद ही कोई इस्तेमाल करता है। साथ ही खुली ठंडी हवाएं त्वचा की ऊपरी परत को काफी हद तक नुकसान पहुंचाती हैं। कॉम्प्लेक्शन डल कर देती हैं। सामान्य और रूखी त्वचा पर खास तौर पर इनका असर होता है। इसलिए अगर आप अपनी रंगत को निखारना चाहती हैं तो ब्यूटी एक्सपर्ट अंबिका पिल्लै की ये ट्रिक्स अपनाइए और खोई हुई रंगत वापस पाइए। सनब्लॉक 

गोरी रंगत पाने का सबसे आसान उपाय है रोज सनब्लॉक का इस्तेमाल। इसलिए ऐसा मॉयस्चराइजर लें जिसमें एसपीएफ 15 या उससे भी अधिक हो। सुबह चेहरा धोने के बाद इसे लगाना न भूलें। सनब्लॉक न सिर्फ आपकी त्वचा को डार्क होने से बचाता है, नुकसानदेह यूवी किरणों से त्वचा के कैंसर और आकस्मिक झुर्रियों से भी बचाता है। अपने हाथों पर भी सनब्लॉक जरूर लगाएं। 

एक्सफोलिएट
हफ्ते में एक बार एक्सफोलिएशन से त्वचा के डेड सेल्स निकल जाते हैं और वह गोरी-चमकदार हो जाती है। 2 टेबल स्पून ओटमील में 2 टेबल स्पून ब्राउन शुगर व 1/4 कप दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। इससे गोलाई में घुमाते हुए स्क्रब करें। धोकर मॉयस्चराइजर लगाएं। 

मास्क पॉवर
गोरी रंगत पाने के लिए घर पर यह मास्क तैयार करें-चंदन पाउडर+नीबू का रस+टमाटर का रस+खीरे का रस बराबर मात्रा में लेकर पेस्ट बनाएं। चेहरे पर लगाकर सूखने दें। धोकर मॉयस्चराइजर लगाएं ताकि त्वचा की नमी बरकरार रहे।
जागरण सखी

 Source- News in Hindi

Highcourt Serious On SP Workers Mess


Lucknow

इलाहाबाद(जागरण ब्यूरो)। जिस दिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ के लामार्टिनियर ग्राउंड पर शपथ ली, उसी दिन से चालू समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की दबंगई का मामला अब इलाहाबाद हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। दबंगई के एक मामले को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गंभीरता से लेते हुए सरकार से जवाब तलब किया है। अदालत ने पूछा है कि दबंगों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई। याचिका की अगली सुनवाई 13 नवंबर को होगी। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सुनील अम्बवानी तथा न्यायमूर्ति एसपी केशरवानी की खंडपीठ कर रही है।

सपा के दबंग कार्यकर्ताओं से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए इलाहाबाद में कन्नौज कनकपुर गांव के कल्याण सिंह ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की शरण ली है। याची का कहना है कि सपा कार्यकताओं ने उसके घर में घुसकर लड़कियों से छेड़छाड़ की व दुराचार का प्रयास किया। वे कन्नौज में उसके पैतृक निवास का मकान व जमीन हड़पने के लिए दबंगई कर रहे हैं।

याची के बच्चे सराय इनायत इलाहाबाद कोल्ड स्टोरेज में रहते हैं और व्यवसाय कर रहे हैं। आरोप है कि फूलपुर में हुए सपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के दौरान खुद को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का सदस्य बताने वाले कुछ कार्यकर्ताओं ने याची के इलाहाबाद स्थित आवास में घुसकर लड़कियों से छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत पुलिस को किये जाने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। याचिका में जगदीश सिंह, आकाश सिंह, हल्लू सिंह के साथ ही सपा महिला इकाई की अध्यक्ष सरोजा देवी को भी पक्षकार बनाया गया है। याचिका में सुरक्षा देने तथा अपराधी तत्वों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही किये जाने की मांग की गयी है। 

------------------
चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारण्ट
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बलिया में तैनात रहे एसपी सहित डेढ़ दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारियों को पुलिस अभिरक्षा में मौत मामले में बरी करने के फैसले के खिलाफ सरकार की अपील को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। कोर्ट ने तत्कालीन डिप्टी एसपी विजय मोहन श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष राम बरई यादव व कास्टेबल राम प्रवेश यादव व चन्द्र भूषण तिवारी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारण्ट जारी करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने अन्य आरोपी पुलिस अधिकारियों को अपर सत्र न्यायालय बलिया के समक्ष पेश होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने यह आदेश इन अधिकारियों की तरफ से अपील पर अधिवक्ता के मौजूद होने के कारण दिया है। जो अपील की सुनवाई के समय हाजिर नही थे उनके विरुद्ध वारण्ट जारी किया गया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि आरोपी 28 नवम्बर तक अधीनस्थ न्यायालय में उपस्थित होकर बाण्ड नहीं भरते तो संबंधित कोर्ट इन्हें हाजिर करने के लिए कदम उठाने को स्वतंत्र होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति धरणीधर झा तथा न्यायमूर्ति पंकज नकवी की खण्डपीठ ने राज्य सरकार एवं उमेश चन्द्र मिश्र की आपराधिक अपीलों पर दिया है। मालूम हो कि 6/7 अप्रैल 1995 की शाम अटल बिहारी मिश्र व ज्ञान प्रकाश मिश्र अपने गांव प्रेम राजा जा रहे थे। रास्ते में पुलिस ने रोका और थाने ले गये। उस समय ग्राम प्रधानी का चुनाव चल रहा था। पुलिस ने प्रधान पद के प्रत्याशी और सुरेश मिश्र व उमेश मिश्र नामक युवकों को भी पकड़ा। आरोप है कि एसपी की मौजूदगी में पुलिस ने सभी की पिटाई की। दूसरे दिन 8 अप्रैल को अटल बिहारी की लाश खेत में मिली पुलिस ने जिसका दाह संस्कार भी कर दिया। मृतक बीएचयू का छात्र था। आंदोलन के चलते केस दर्ज हुआ और सत्र न्यायालय ने 15 आरोपी पुलिस कर्मियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया जिसके खिलाफ अपीलें दाखिल की गयी हैं।

Source- News in Hindi

Three Died In Road Accident In Fatehpur


Fatehpur

लखनऊ। फतेहपुर में आज सुबह जीटी रोड पर खड़े ट्रक में कार की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। कार में सवार सभी लोग रीवां (मध्य प्रदेश) के थे। 

फतेहपुर के थरियाव थाने के बिलंदा जीटी रोड पर आज तड़के जम्मू से आ रही आर्टिका कार बेकाबू होकर खडे ट्रक में जा घुसी। इस टक्कर में कार सवार सावित्री देवी, उनका बेटा शीतल प्रसाद व कार चालक अजय कुमार निवासी रीवा, मध्य प्रदेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि सावित्री की बेटी मनीषा, भाई आजाद व सिपाही दीपनरायण पाडेय गंभीर रुप से जख्मी हो गए। घायल मनीषा ने बताया कि उसके पिता सूबेदार मिथलेश प्रसाद जम्मू कश्मीर बाबा अमरनाथ के दर्शन करने गए थे। वहा पर उनकी हद्रय गति रुकने से मौत हो गई थी। पिता का शव लेकर वह वापस रीवा जा रहे थे कि हादसा हो गया।

Source- News in Hindi

Hindi News