A Hindi News Portal!

Showing posts with label uttar pradesh. Show all posts
Showing posts with label uttar pradesh. Show all posts

Friday, January 16, 2015

Second swine flu death in Lucknow

The second death was reported from the from Command Army Hospital when a 48-year-old woman collapsed owing to breathlessness and other respiratory ailments, a health official said on Friday.

The victim was admitted to a hospital on January 13 with complaints of breathlessness. She was diagnosed with pulmonary edema. She was shifted to the intensive care unit (ICU) and put on life support after which her swab test was done.

Tests conducted at the Sanjay Gandhi Post-graduate Institute of Medical Sciences (SGPGI) concluded that she was suffering from swine flu after which she was moved to an isolation ward. She was administered Tamiflu, a the drug for swine flu, but could not be saved. She died late on Thursday.

The health department has stepped up vigil and has issued a helpline number to bring to notice any patients showing symptoms of swine flu. The hospital authorities said they had administered doses of Tamiflu to the husband and three children of the deceased as a matter of precaution. They have also been kept under close  observation, officials said.

The husband, a retired army personnel, told officials that her wife had complained of minor cold Jan 10 after which she underwent a check up. 

Wednesday, October 30, 2013

There is some relationship between Rahul Gandhi and ISI : Azam Khan


Rahul Gandhi

जागरण ब्यूरो, आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के बीच रिश्ता होने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है।
उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर के जिन युवकों के आइएसआइ से रिश्ता है, राहुल उनका नाम सार्वजनिक करें। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो अपने बयान के लिए माफी मांगें। 

आजम ने कहा कि केंद्र सरकार अगर मुसलमानों की हमदर्द है तो फिर उन्हें आबादी के मुताबिक सरकारी नौकरियों में आरक्षण दे। आजमगढ़ में आयोजित सपा की रैली में आजम ने कहा, 'कांग्रेस के नेता राहुल गांधी न वजीर हैं-न सरकारी अधिकारी, फिर भी कोई आइबी अधिकारी उनके कमरे में कैसे पहुंच गया? अगर यह बात सच है तो आइबी के ऐसे अफसर को गिरफ्तार कर जेल में डालना चाहिए।'

Source: News in Hindi

Delhi: police rescue 13-year-old abused maid


Netaji Nagar maid torture

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। नेताजी नगर में एक एयर होस्टेस द्वारा नाबालिग घरेलू सहायिका को बेल्ट से पीटने और घर में कैद रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी बीरा थोईबी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। एयर होस्टेस के ऑस्ट्रेलिया में होने की वजह से उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका।

गत रविवार बीरा मुख्य दरवाजे और छत को जाने वाली सीढि़यों के दरवाजे पर ताला जड़ कर एयर इंडिया की फ्लाइट से ऑस्ट्रेलिया चली गई। वह बुधवार को लौटेगी। पीड़ित 13 वर्षीय किशोरी दो दिन से घर के अंदर कैद थी। 

सोमवार शाम वह किसी तरह सीढ़ी के दरवाजे का ताला तोड़कर बाहर आई और पास में रहने वाले एक व्यक्ति को आपबीती सुनाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस किशोरी को अस्पताल ले गई। चिकित्सकीय परीक्षण में उसके शरीर पर मारपीट करने के कुछ पुराने निशान मिले।

पुलिस ने पीड़िता को लाजपत नगर स्थित चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया। बुधवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया जाएगा। पुलिस के मुताबिक बीरा व किशोरी दोनों मणिपुर की हैं। दोनों के परिजन एक-दूसरे को जानते हैं।

Source: News in Hindi

Rahul Gandhi Hamirpur rally Live


Rahul Gandhi

हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज उत्तर प्रदेश का सबसे पिछड़ा हिस्सा माने जाने वाले बुंदेलखंड में अपनी रैली की। बुंदेलखंड के हमीरपुर में अपनी रैली में राहुल ने कहा कि बुंदेलखंड को दिल्ली से नहीं, बल्कि पूरी दुनिया से जोड़ने की जरूरत है। उसे अमेरिका से जोड़ने की जरूरत है। अपने भाषण के ज्यादातर हिस्से में उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और एनडीए तथा उत्तर प्रदेश की सरकार पर हमला बोला।
राहुल गांधी ने कहा, 'हमने बुंदेलखंड को आठ हजार करोड़ का पैकेज दिलाया था। वो इसलिए दिलाया था ताकि आपको मुंबई या दिल्ली जैसे महानगर न जाना पड़े। आपकी मांगें बहुत छोटी हैं। आपमें कोई कमी नहीं है। यहां ऐसी सरकार दो, जो बुंदेलखंड को बदले।'

राहुल ने कहा कि जितनी सड़कें हमने पिछले पांच साल के दौरान बनाई, एनडीए ने उसकी सिर्फ एक-तिहाई बनाई। इसके अलावा उन्होंने कहा, 'हमने रोजगार योजना दी। लाखों-करोड़ों लोगों को रोजगार दिया। पहले लोग भटकते रहते थे। हमने 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी। हमने भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए आरटीआई कानून दिया। हम सबसे बड़ा कानून 'भोजन का अधिकार' लेकर आए।'

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने बुंदेलखंड के लोगों को कहा कि केंद्र सरकार यहां पैसा भेजती है, लेकिन पैसा यहां तक पहुंचता ही नहीं है। उन्होंने राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार के विकास कार्यो का भी हवाला दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है। यहां युवाओं की संख्या बहुत अधिक है। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यहां का मुख्यमंत्री भी युवा है। वो चाहे तो इस प्रदेश का विकास कर सकता है, लेकिन हो नहीं रहा। 

Source: News in Hindi

Tuesday, October 29, 2013

Crowed Gathered In SPs Azamgarh Rally


SP Supremo Mulayam Singh Yadav

लखनऊ। आजमगढ़ में आज समाजवादी पार्टी की 'देश बनाओ-देश बचाओ' रैली में भारी भीड़ जुट रही है। आजमगढ़ के आइटीआइ परिसर में होने वाली इस रैली से समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव का आगाज कर रही है। इस रैली को समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी संबोधित करेंगे।

इस रैली को सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी की अग्निपरीक्षा भी माना जा रहा है। मिशन-2014 के लिए कांग्रेस व भाजपा की रैलियां देश के विभिन्न भागों में हो रही हैं। 2014 में दिल्ली में अपनी ताकत दिखाने का सपना देख रही समाजवादी पार्टी की सूबे में होने वाली यह पहली रैली है। इस रैली की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस रैली में भीड़ जुटाने की मंशा से समाजवादी पार्टी ने 17 पिछड़ी जातियों के अधिकार और सामाजिक न्याय यात्रा नाम से 24 अक्टूबर को दो रैलियां निकाली, जो पूर्वाचल के कई क्षेत्रों में जनसंपर्क करते हुए आजमगढ़ पहुंची हैं। इस दौरान सपा ने राजभर, निषाद, प्रजापति, मल्लाह, कहार, कश्यप, कुम्हार, धीमर, बिन्द, भर, केवट, धीवर, बाथम, मछुआ, मांझी, तुरहा, गोंड जैसी 17 जातियों को अनूसूचित जाति में शामिल करने की आवाज उठाकर इन जातियों के मतदाताओं को पाले में लाने का प्रयास किया है, आजमगढ़ की रैली से ही यह भी संकेत निकलेगा कि ये जातियां समाजवादी पार्टी के इस अभियान के साथ कितना जुड़ पायी हैं। 

रैली को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संबोधित करेंगे। रैली में कैबिनेट मंत्री आजम खां समेत तमाम बड़े नेता व कई मंत्री शामिल होंगे।

 Source- News in Hindi

Gold hunt: ASI closer to treasure in Unnao


Unnao

उन्नाव [अखिलेश उमराव]। तो क्या मंगलवार को खजाने का सच सामने आ सकता है? यह सवाल है, क्योंकि संत शोभन सरकार का दावा है कि 15 फीट के बाद खजाना मिलेगा। अब तक सोलह फीट तक खोदाई हो चुकी है। इसलिए मंगलवार को खोदाई का काम सबसे अहम होगा। हलांकि, अब तक एएसआइ व प्रशासन को खजाना मिलने का कोई प्रमाण हासिल नहीं हो सका। इसलिए अब सभी की निगाहें मंगलवार की खोदाई पर लगी हैं।

वहीं, सोमवार को संत शोभन सरकार के शिष्य स्वामी ओम जी ने कहा कि प्रशासन को काम में अब पारदर्शिता बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अंदर जो सीसी कैमरे लगाए गए हैं। उनसे जोड़कर बाहर एलसीडी लगा दी जाये। जिससे लोग यह देख लें कि अंदर क्या चल रहा है। 

राष्ट्रपति हस्तक्षेप कर निकलवाएं खजाना: शोभन सरकार
संत शोभन सरकार ने एक बार फिर अपील जारी की है। इसमें उन्होंने राष्ट्रपति से तत्काल हस्तक्षेप कर खजाना निकलवाने की मांग की गई। संत सरकार ने सोमवार को मीडिया को जो पत्र जारी किया उसमें हस्ताक्षर ओमबाबा के हैं। शोभन सरकार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह अपील इसलिए जारी करनी पड़ी क्योंकि अब बहुत सवाल उठने लगे हैं। उन्होंने दोहराया कि एएसआइ के मानक पर खोदाई करके समय और पैसा व्यर्थ में बरबाद किया जा रहा। सेना लगाकर इस पूरे आपरेशन को 8 से 10 घंटे में पूरा किया जा सकता है। अपील में केंद्र व प्रदेश सरकार की नीयत पर भी सवाल उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं धनतेरस से पहले देश मालामाल हो जाये पर केंद्र व प्रदेश सरकार ऐसा नहीं चाह रहीं। 

15 फीट तक पहुंची खोदाई :
खजाने की खोज में राजा राव रामबक्स सिंह के किले की खोदाई के दसवें दिन सोमवार को मिट्टी की सतह और टूटे खिलौनों के कुछ टुकड़े मिले। सोमवार को 1.45 मीटर खोदाई की गई। इस तरह अब तक कुल 4.8 मीटर तक खोदाई की जा चुकी है। 

एसडीएम विजय शंकर दुबे ने काम बंद होने के बाद बताया कि आज 1.45 मीटर तक खोदाई का काम हुआ। कोई अवशेष नहीं मिल रहे। सामान्य जमीन वाली मिट्टी निकल रही है। वहीं संत शोभन सरकार ने सोमवार को किले के पास गंगा के अंदर करीब आधे घंटे तक पूजन अर्चन किया। 

 Source- News in Hindi

Wednesday, July 31, 2013

तेलंगाना के साथ-साथ इन अलग राज्यों की हो रही जोरदार मांग - Hindi News

नई दिल्ली। कांग्रेस ने तेलंगाना को पृथक राज्य बनाने का निर्णय कर उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड, हरित प्रदेश और पूर्वांचल राज्य बनाने की मांग को नई हवा दे दी है

telanagana, Harit Pradesh, Purvanchal, States in India, News States in India
पढ़ें: तेलंगाना पर खुशी के साथ गुस्सा भी
बसपा अध्यक्ष मायावती अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में इस आशय का प्रस्ताव पारित करके केंद्र सरकार को भेज चुकी हैं। लेकिन प्रदेश की मौजूदा सपा सरकार छोटे राज्यों के खिलाफ है।

पढ़ें: मोदी ने सुझाया तेलंगाना के विकास का नुस्खा
बुंदेलखंड राज्य के लिए मुहिम चलाने वाले फिल्म अभिनेता से नेता बने राजा बुंदेला तो तेलंगाना राज्य बनाए जाने के फैसले से खासे उत्साहित हैं। नेशनल फेडरेशन फॉर न्यू स्टेट्स से जुड़े राजा बुंदेला ने कहा कि तेलंगाना राज्य के लिए किया गया संघर्ष आखिरकार रंग लाया और इससे बुंदेलखंड राज्य की मांग करने वालों को भी उम्मीद की रोशनी दिखाई पड़ी है। मध्य प्रदेश के आगामी विधान सभा चुनाव में पृथक बुंदेलखंड का मुद्दा जोर शोर से उठाया जाएगा।
Read more.. 

Hindi News