A Hindi News Portal!

Showing posts with label Delhi. Show all posts
Showing posts with label Delhi. Show all posts

Thursday, February 5, 2015

BJP vs AAP: Battle for Delhi goes down to the wire as campaigning nears end

BJP vs AAP: Battle for Delhi goes down to the wire as campaigning nears end
With just hours left before campaigning ends in Delhi, political parties have gone all out to convince voters in their favour, Thursday. As suggested by various opinion polls, the fight appears to be largely between the Bharatiya Janata Party (BJP) and the Aam Aadmi Party (AAP) with the Congress relegated to the third place.

The battle for Delhi has reached a crescendo with parties conducting road shows and rallies across the city.

For the BJP, the polls have turned into a matter of prestige as the party is keen to maintain its winning streak.

Speaking to reporters today, party’s CM candidate Kiran Bedi said that she was in the race to win it and promised good governance in the city if voted to power.
 
Read: News in Hindi and Newspaper

Monday, December 8, 2014

Strengthen Modi's hand by making BJP victorious: Kalraj to Delhi

"Modi has been chosen by 125 crore Indians with the belief that he will be able to give a strong and stable government to India. Within six months he has done what no other leader has been able to do,” Mishra said addressing a 'Nukkad Sabha' at Ballimaran on Monday.
  
"He has lived up to our expectations. I appeal Delhiites to further strengthen the persona of Prime Minister Modi who is making a splash on the global stage with his crystal clear vision, strong personality and oratory skills, by making the party victorious in the upcoming Delhi assembly elections," he added.

Wednesday, October 30, 2013

Delhi: police rescue 13-year-old abused maid


Netaji Nagar maid torture

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। नेताजी नगर में एक एयर होस्टेस द्वारा नाबालिग घरेलू सहायिका को बेल्ट से पीटने और घर में कैद रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी बीरा थोईबी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। एयर होस्टेस के ऑस्ट्रेलिया में होने की वजह से उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका।

गत रविवार बीरा मुख्य दरवाजे और छत को जाने वाली सीढि़यों के दरवाजे पर ताला जड़ कर एयर इंडिया की फ्लाइट से ऑस्ट्रेलिया चली गई। वह बुधवार को लौटेगी। पीड़ित 13 वर्षीय किशोरी दो दिन से घर के अंदर कैद थी। 

सोमवार शाम वह किसी तरह सीढ़ी के दरवाजे का ताला तोड़कर बाहर आई और पास में रहने वाले एक व्यक्ति को आपबीती सुनाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस किशोरी को अस्पताल ले गई। चिकित्सकीय परीक्षण में उसके शरीर पर मारपीट करने के कुछ पुराने निशान मिले।

पुलिस ने पीड़िता को लाजपत नगर स्थित चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया। बुधवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया जाएगा। पुलिस के मुताबिक बीरा व किशोरी दोनों मणिपुर की हैं। दोनों के परिजन एक-दूसरे को जानते हैं।

Source: News in Hindi

Delhi call centre employee gang-raped in Gurgaon, 3 arrested


Delhi

गुड़गांव। दिल्ली और एनसीआर में आए-दिन रेप की घटनाएं बढ़ती जा रही है। गुड़गांव के सेक्टर 46 में एक लड़की से तीन लोगों ने गैंगरेप किया। 19 वर्षीय लड़की कॉल सेंटर में काम करती है।
पुलिस ने बुधवार को गैंगरेप के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान दिनेश, नवीन और सचदेव के रूप में हुई है। बताया जा रही लड़की अपनी सहेली की बर्थडे पार्टी से लौट रही थी। इस घटना के बाद एक बार भी महिला कर्मचारियों को सुरक्षा लेकर पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा किए गए दांवों की पोल खोल गई है। 

 Source: News in Hindi

Tuesday, October 29, 2013

I am surprised why Gopichand is quiet: Jwala Gutta


Pullela Gopichand

नई दिल्ली। बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गट्टा ने शनिवार को कहा कि वह हैरान हैं कि उनके प्रस्तावित आजीवन प्रतिबंध पर भारत के मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद ने चुप्पी साध रखी है।
 
बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गट्टा ने शुक्रवार को कहा, 'आरिफ सर और विमल सर जैसे पूर्व कोच इस मामले में बोल चुके हैं। विमल सर बंगा बीट्स के कोच थे और वह भी बयान जारी कर चुके हैं। अगर वे बोल सकते हैं तो मुख्य कोच क्यों नहीं। मेरे कहने का मतलब है कि वह सिर्फ अपनी अकादमी के कोच नहीं हैं बल्कि पूरे देश के कोच है। वह मुझे कह सकते हैं कि ज्वाला तुमने जो किया वह गलत हैं, लेकिन उन्हें अपना रुख साफ करना होगा। वह प्रतिक्रिया क्यों नहीं दे रहे हैं।'

Source- News in Hindi

Elle abram will be seen in Mickey virus


Mickey virus

मुंबई। अभिनेत्री एली अबराम आने वाली फिल्म 'मिकी वायरस' के साथ हिंदी सिने जगत में एंट्री कर रही हैं। वे स्वीडन की रहने वाली हैं और कुछ ही समय पहले मुंबई आई हैं। एली इन दिनों 'बिग बॉस' के घर में हैं। उनसे बातचीत पहले ही हो चुकी थी। इस फिल्म से जुड़े अनुभव उन्होंने शेयर किए थे हमारे साथ, प्रस्तुत हैं उन्हीं की जुबानी। 

मैं मुंबई आ गई थी कि मुझे अभिनय करना है, लेकिन मुझे यहां के संघर्षो के बारे में पता नहीं था। इस शहर का अपना एक समीकरण है, जो दुनिया के अन्य शहरों से बिल्कुल अलग है। मुझे यहां आकर मॉडलिंग और कास्टिंग के बारीक पहलुओं के बारे में जानकारी हुई। मैंने उसके बाद से अपनी तस्वीरों को फोटोग्राफर के साथ कास्टिंग एजेंसियों में देना प्रारंभ कर दिया था, लेकिन शुरुआती दौर में कहीं से भी कोई रेस्पॉन्स नहीं आया। थोड़ी निराशा हो रही थी, लेकिन साथ ही यह भी लग रहा था कि कहीं से कोई तो उम्मीद बन सकती है।

लगभग तीन महीने बाद मेरे एक फोटोग्राफर दोस्त ने मुझे कॉल करके एक फिल्म के बारे में बताया। अगले दिन मैं फिल्म के दफ्तर गई और वहां पर मुझे चार पन्ने की स्क्रिप्ट दी गई, जिसके पूरे संवाद हिंदी में थे। मैं उस दिन घबरा गई थी और रात भर सो नहीं सकी। उससे अधिक हिंदी मैंने अपनी पूरी लाइफ में नहीं पढ़ी थी। मैंने तैयारी की और अगले दिन आकर ऑडिशन दिया और 200 लड़कियों के बीच मेरा सेलेक्शन हो गया। फिर मुझे पता चला कि फिल्म में मनीष पॉल भी मेरे साथ काम कर रहे हैं और फिल्म का नाम 'मिकी वायरस' है। 

मैं रहती भले विदेश में थी, लेकिन हिंदी फिल्मों को लेकर मेरे मन में बचपन से क्रेज था और मेरा संबंध अभिनय की दुनिया से पहले से ही है। मेरी मां स्वीडिश अभिनेत्री हैं और मेरी चाची भी अभिनय की दुनिया से जुड़ी हुई हैं। मैं चाहती तो वहां भी अभिनय कर सकती थी, लेकिन इंडिया को लेकर मेरे मन में सम्मान बहुत पहले से रहा है। सो मैंने हिंदी सिनेमा में ही अभिनय करने की बात सोची। आपको एक और मजे की बात बताती हूं कि डांसिंग का मेरे करियर में बहुत बड़ा योगदान रहा है। मैं पूरी तरह से प्रशिक्षित डांसर और स्पो‌र्ट्स वुमेन हूं। मैंने अपने कॉलेज के जमाने में सॉकर और फुटबाल खेलने के साथ ही बेली डांस और भारतीय परंपरा की लगभग सभी नृत्य शैलियों की शिक्षा ली है। कई बार मेरे परिवार के लोगों के साथ ही मेरी मां को भी लगता था कि मैं स्वीडन में रहकर नृत्य में कुशलता हासिल करूं, लेकिन मेरा सपना तो अभिनय करने का था, सो मैंने बाद के दिनों में उन्हें इसके बारे में बताया। मेरी मां की चिंता वाजिब थी। वे जानती थीं कि भारत में विदेश से गई अभिनेत्रियों में कट्रीना कैफ को छोड़कर किसी की भी सफलता का प्रतिशत अच्छा नहीं है। ऐसे में मेरा करियर भी पूरी तरह से दांव पर लग सकता है, लेकिन अब सपने को पाने के लिए थोड़ा रिस्क तो लेना ही पड़ता है। मैंने भी वही किया।

 Source- News in Hindi

BJP leader gifts Delhi CM basket of onions for Diwali


Delhi Election

नई दिल्ली। आसमान छूते प्याज के दामों ने जहां लोगों को परेशान कर रखा है, वहीं बीजेपी नेता विजय जौली ने दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को प्याज से भरी टोकरी गिफ्ट की है। इस दिवाली पर महंगे गिफ्टों में प्याज से अच्छा गिफ्ट और क्या हो सकता है।
विजय जौली ने कहा कि प्याज के बढ़ते दाम को ध्यान में रखते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को दीवाली उपहार के रूप में प्याज की एक टोकरी भेंट की है। भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] के अनुसार, प्याज के आसमान छूते दामों के कारण शीला दीक्षित ने एक सप्ताह तक प्याज नहीं खाया था जिस कारण शीला दीक्षित को बीजेपी नेता ने दीवाली उपहार के रूप प्याज दिया। जॉली ने कहा कि 

दिल्ली में प्याज 80-100 रुपये किलो बेचा जा रहा है। प्याज संकट को उजागर करने के लिए मुख्यमंत्री को भेंट करने के लिए प्याज अनूठा उपहार था। जॉली ने शीला दीक्षित से उनके आवास पर मुलाकात कर दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया कि दिल्ली में प्याज की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की जा रही है।

प्याज बेचने के लिए मोबाइल वैनों की संख्या बढ़ेगी
दिल्ली के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री हारून यूसुफ ने सोमवार को कहा कि जरूरत पड़ेगी तो दिल्ली सरकार प्याज बेचने के मोबाइल वैनों की संख्या में वृद्धि कर सकती है। उन्होंने कहा कि 125 मोबाइल वैन तैनात किए गए हैं और प्रत्येक पांच-छह स्थानों को कवर किया जाएगा। इन वैन पर प्याज 50 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा है। दिल्ली सरकार ने मोबाइल वैन के माध्यम से प्याज बेचने के लिए चुनाव आयोग से पिछले हफ्ते अनुमति लिया था। दिल्ली में विधानसभा चुनावों के कारण आदर्श आचार संहिता लगा है। उन्होंने कहा कि हमे प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा। 

Source- News in Hindi

Hindi News