A Hindi News Portal!

Showing posts with label Entertainment News. Show all posts
Showing posts with label Entertainment News. Show all posts

Monday, August 12, 2013

Kangna Ranaut Will Play Negative Role in Krrish 3


krrish 3

मुंबई। बॉलीवुड की कैट मतलब कैटरीना कैफ फिल्मों में किरदार अपनी पसंद से निभाती हैं इसलिए जब उन्होंने फिल्म 'कृष 3' में विलेन रोबोट का किरदार निभाने से मना किया तब जाकर कंगना रनौत को इस फिल्म के लिए साइन किया गया।

बॉलीवुड के सूत्रों का कहना है कि कंगना रनौत को फिल्म 'कृष 3' में साइन करने से पहले कैटरीना कैफ, जैक्लीन फर्नाडिस और चित्रांगदा सिंह को साइन किया जाना था। जब हर तरफ से ना मिली तब जाकर कंगना को रोबोट का किरदार निभाने का मौका दिया गया। 

फिल्म 'कृष 3' के जरिए कंगना रनौत की एक इच्छा पूरी हुई है। कंगना रितिक रोशन के साथ काइट्स फिल्म के बाद दुबारा काम करना चाहती थीं और यह मौका उन्हें फिल्म 'कृष 3' में मिला। शायद इसलिए कंगना रनौत ने इस फिल्म में विलेन रोबोट का किरदार निभाने के लिए चार किलो तक वजन घटाया है। डिजाइनर गैविन मीगल ने राकेश रोशन के साथ मिलकर कंगना के लुक पर बारीकी से काम किया है। फिल्म 'कृष 3' में कंगना रनौत के किरदार रोबोट के लिए रबर का बॉडी सूट तैयार किया गया जिसको परफेक्शन तक पहुंचाने के लिए 45 दिन लगे थे। कंगना को इसे पहनने में हर रोज दो घंटे से ज्यादा का समय लग जाता था।

फिल्म 'कृष 3' में फीमेल रोबोट मतलब कंगना रनौत को रितिक रोशन के साथ प्यार हो जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि कैसे एक रोबोट के अंदर प्यार की फीलिंग्स हो सकती है। दरअसल फिल्म में रितिक रोशन इस रोबोटिक कैरेक्टर को एलियन की सहायता से वो सारी चीजें फील कराने में मदद करते हैं जो इन्सानों में होती हैं जिसके बाद कृष का इस सेक्सी रोबोट के साथ रिलेशनशिप उजागर होता है। फिल्म 'कृष 3' में हैरत कर देने वाले एक ही नहीं बल्कि और भी अन्य पहलू दिखाए गए हैं कि कैसे एक रोबोट में इंसानों की फीलिंग्स जन्म लेती है और कैसे एक रोबोट और इंसान के बीच एक रिश्ता उजागर होता है। अब इन सब बातों के जवाब आपको 13 नवंबर, 2013 को मिलेंगे जब फिल्म 'कृष 3' बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Original Found Here... http://www.jagran.com/entertainment/controversy-kangna-ranaut-will-play-negative-role-in-krrish3-10640853.html

10 Things You Don't Know About Sridevi

Sridevi
आज भी जवां दिखने वाली बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी आज 50 बरस की हो गई हैं। उनके जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी 10 बातें बताएंगे, जो शायद आपने इससे पहले नहीं सुनी होंगी।

1. श्रीदेवी ने जब बॉलीवुड में कदम रखा था तो उन्हें हिंदी बोलनी नहीं आती थी। चांदनी फिल्म में पहली बार उन्होंने अपने डायलॉग खुद बोले थे। इससे पहले ज्यादातर फिल्मों में अभिनेत्री नाज ने उनके लिए डबिंग की थी। 1986 में आई फिल्म 'आखिरी रास्ता' में रेखा ने श्रीदेवी के लिए डबिंग की थी।

2. मिस्टर इंडिया के निर्देशक बोनी कपूर ने जब श्रीदेवी को उनकी मां के सामने फिल्म ऑफर की तो श्रीदेवी की मां ने फीस के तौर पर 10 लाख रुपए मांगे। बोनी कपूर ने 10 की बजाय 11 लाख रुपए श्रीदेवी को दिए। बाद में बोनी ने खुद माना कि वह श्रीदेवी को ज्यादा फीस देकर उनके करीब जाना चाहते थे। आखिरकार बोनी को इसका फायदा भी मिला और वह श्रीदेवी से शादी करने में कामयाब रहे।
3. श्रीदेवी के करियर की दो सबसे सुपरहिट फिल्म चांदनी और नगीना में वह उन किरदारों के लिए निर्देशक की पहली पसंद नहीं थी, जो निभाकर वह स्टार बन गई। नगीना पहले जयाप्रदा को करनी थी और चांदनी रेखा को। लेकिन किस्मत तो श्रीदेवी पर मेहरबान थी।
4. श्रीदेवी और जयाप्रदा में जबरदस्त प्रतिद्वंद्विता थी। दोनों एक-दूसरे से बातचीत करना भी पसंद नहीं करती थीं। बताते हैं कि 1984 में 'मकसद' फिल्म की शूटिंग के दौरान राजेश खन्ना और जीतेंद्र ने इन दोनों को मेकअप रूम में इसलिए बंद कर दिया, ताकि दोनों की दोस्ती हो जाए। लेकिन जब दो घंटे बाद मेकअप रूम का दरवाजा खुला तो भी दोनों चुपचाप बैठी थीं।
5. श्रीदेवी ने फिल्म 'चालबाज' का गाना 'न जाने कहां से आई है..' की शूटिंग 103 डिग्री बुखार में थी। उनकी मेहनत सफल हुई और इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।
6. श्रीदेवी को हिम्मतवाला फिल्म से हिंदी फिल्मों में हिट करने का श्रेय जिन के राघवेंद्र राव को जाता है, उन्होंने ही श्रीदेवी को साउथ में भी हिट कराया था। राघवेंद्र के साथ श्रीदेवी ने बाल कलाकार के तौर पर भी काम किया था।
7. श्रीदेवी बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से हैं, जिनके पास सबसे पहले वैनिटी वैन आई।
8. रितिक रोशन बाल कलाकार के तौर पर पहली बार बोलते हुए फिल्म 'भगवान दादा' में श्रीदेवी के साथ ही नजर आए थे। इस फिल्म में रितिक के पिता राजेश रोशन और रजनीकांत भी थे।
9. 'बाजीगर' में काजोल और शिल्पा शेट्टी ने जो रोल किए थे, वह दोनों किरदार डबल रोल के तौर पर श्रीदेवी को ही करने थे। लेकिन बाद में निर्माता को लगा कि अगर शाहरुख श्रीदेवी का कत्ल करेंगे तो लोगों को उनसे सहानुभूति नहीं होगी इसलिए कहानी में बदलाव किया गया।
10. श्रीदेवी ने अपनी दो फिल्मों 'सदमा' और 'चांदनी' में गीत भी गाए थे।

Original Found Here... http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-10-things-you-dont-know-about-sridevi-10643361.html

Kareena Kapoor, Saif Ali Khan Set to Return to Silver Screen!

Saif Ali Khan
मुंबई। सैफ अली खां और उनकी बेगम करीना कपूर को बड़े पर्दे पर एक साथ देखने की उनके फैंस की तमन्ना जल्द ही पूरी हो सकती है। खबर है कि सैफ की आने वाली फिल्म 'हैप्पी एंडिंग' में पति-पत्‍‌नी की यह जोड़ी बड़े पर्दे पर एक बार फिर अपना जादू दिखाएगी। दोनों ने शादी के बाद से एक साथ किसी फिल्म में काम नहीं किया है।

सूत्रों के मुताबिक हैप्पी एंडिंग में करीना का छोटा सा रोल होगा। वह फिल्म के कुछ सीन्स में सैफ का साथ देते हुए दिखाई दे सकती हैं। यह भी कहा जा रहा है कि वे सैफ के साथ एक गाने में भी दिखाई देंगी। सैफ और करीना इस फिल्म के लिए अमेरिका में तीन दिन की शूटिंग करेंगे। जूनियर पटौदी और बेबो दोनों ही नहीं चाहते कि उनकी शूटिंग की कोई भी तस्वीर या वीडियो लीक हो इसलिए शूटिंग की लोकेशन के आसपास किसी को फटकने नहीं दिया जाएगा।

करीना और सैफ के चाहने वाले लंबे समय से दोनों को एक साथ फिल्म करने के लिए कह रहे थे। करीना से ट्विटर पर उनकी एक फैन ने भी हाल में ही कहा था, 'सैफ को कहिए कि हर कोई आप दोनों को एक साथ फिल्म में देखना चाहता है।' इसके जवाब में करीना ने कहा था कि सैफ को नहीं लगता कि हम दोनों एक साथ फिल्म में अच्छे लगेंगे। सैफ और करीना एक साथ टशन, एलओसी करगिल, ओमकारा, एजेंट विनोद और कुर्बान फिल्म कर चुके हैं। ओमकारा में करीना और सैफ दोनों थे, लेकिन करीना अजय देवगन के अपोजिट थीं। दोनों ने जो भी फिल्में साथ कीं, चली नहीं। अब देखते हैं सैफ की इस फिल्म की 'हैप्पी एंडिंग' होती है या नहीं। 

Original Found Here... http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-kareena-kapoor-saif-ali-khan-set-to-return-to-silver-screen-10643345.html

Monday, August 5, 2013

Manisha Koirala in Baba Ramdev ashram

हरिद्वार [जागरण संवाददाता]। अमेरिका से गर्भाशय के कैंसर का इलाज कराकर लौटीं प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला इन दिनों योगगुरु बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ में स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। पतंजलि योगपीठ फेस-1 में ठहरी मनीषा के स्वास्थ्य पर आचार्य बालकृष्ण नजर रखे हुए हैं।
Maniha Koirala, Actress Manisha Koirala, Celebrity Manisha Koirala
रविवार को आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन पर पतंजलि योगपीठ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मनीषा यहां नजर आई। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।

Saturday, August 3, 2013

फोटो लीक होने से नाराज कैट, मीडिया को लिखा पत्र

नई दिल्ली। कट्रीना कैफ रणबीर कपूर के साथ स्पेन के बीच की अपनी तस्वीरें लीक होने से बेहद नाराज है। भारत में लौटते हुए ही उन्होंने मीडिया को एक नाराजगी वाला ओपन लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने मीडिया पर अपने फायदे के लिए दूसरे का नुकसान करने का आरोप लगाया है।
Katrian Kaif Open letter, Ranbir Kapoor, Spain Pictures, Entertainment News, Controversy
 कट्रीना ने इस पत्र में लिखा है, 'मैं एक फिल्म मैगजीन में अपनी निजी तस्वीरें छपने (जो बाद में दूसरी जगहों पर भी छपीं) से मैं बेहद परेशान और उदास हूं। यह फोटो किसी ने अपनी कायरता दिखाते हुए तब ली, जब मैं छुट्टियां मना रही थी। इसके लिए मुझसे इजाजत नहीं ली गई और इनका इस्तेमाल अपने कर्मशल फायदे के लिए किया गया। यह पत्रकारों की ऐसी नस्ल है, जो अपने फायदे के लिए सेलिब्रिटीज को भद्दे तरीके से पेश करने के लिए प्राइवेसी और शालीनता की सभी सीमाएं लांघने को तैयार है। इस तरह की फोटों लगातार छपना पत्रकारिता के इसी स्कूल को सपोर्ट कर रहा है। जो भी मीडियावाले इस तरह की तस्वीरें दिखा रहे हैं, मैं उनसे प्रार्थना करती हूं कि इसे रोक दें। मेरे मीडिया के साथ बहुत अच्छे संबंध है और मीडिया के लिए हमेशा उपलब्ध रहती हूं। ऐसे में मीडिया के इस अजीबोगरीब और आक्रामक व्यवहार की कोई वजह नहीं है।'

Wednesday, July 31, 2013

38 साल बाद होगा जय-वीरू का 'मिलन'

मुंबई। 'शोले' में अपनी जय-वीरू की जोड़ी से जलवा दिखाने वाले धमेंद्र और अमिताभ बच्चन की जोड़ी का जादू 38 साल बाद फिर दिखाई देगा। दोनों किसी फिल्म में एक साथ काम नहीं करने जा रहे। दरअसल जल्द ही शोले के थ्री डी संस्करण का प्रीमियर होगा, जिसमें फिल्म की पूरी टीम के साथ जय-वीरू के मौजूद रहने की भी उम्मीद है।
Sholay, Amitabh Bachchan, Dharmendra, Hema Malini, Jaya Bachchan, Amzad Khan, Sanjeev Kumar, Salim Khan, Javed Akhtar, Sholay 3D version, Premiere, Jayanti Lal Gada, 15 August, Entertainment News
1975 में रिलीज हुई शोले का थ्रीडी संस्करण बनकर लगभग तैयार हो चुका है। फिल्म निर्माता इसके लिए एक बहुत आलीशान प्रीमियर की तैयारी कर रहे हैं। खबर है कि फिल्म के निर्माता जयंतीलाल गड़ा और सिप्पी बंधुओं ने प्रीमियर पर इसके सितारों अमिताभ, धर्मेद्र, हेमा मालिनी और जया बच्चन के साथ कहानी लिखने वाले सलीम खान और जावेद अख्तर को भी न्यौता देने का फैसला किया है। दुर्भाग्य की बात यह है कि फिल्म में गब्बर की अमर भूमिका अदा करने वाले अमजद खान और ठाकुर का रोल करने वाले संजीव कपूर इस यादगार मौके को देखने के लिए अब इस दुनिया में नहीं हैं।
Read More...

बिना लुंगी पहने शाहरुख ने किया 'लुंगी डांस'

नई दिल्ली। खुद को साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के फैन बताने वाले शाहरुख खान ने चेन्नई एक्सप्रेस रिलीज होने से पहले एक वीडियो रिलीज किया, जिसमें उन्होंने रजनीकांत के सम्मान में लुंगी डांस किया है। चेन्नई एक्सप्रेस का यह वीडियो यू ट्यूब पर आते ही हिट हो गया है और सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर इसकी खूब चर्चा होने लगी। मजे की बात है कि किंग खान ने दीपिका के साथ लुंगी डांस बिना लुंगी पहने किया है।
Shahrukh Khan, Deepika Padukone, Rajnikanth, Lungi Dance, Chennai Express, Yo Yo Honey Singh, Video, You Tube, Twitter, Entertainment News, Tribute to Rajnikanth, Ra One, Fan
इस वीडियो में शाहरुख और दीपिका यो-यो हनी सिंह के गाने पर थिरके हैं। उन्होंने बिल्कुल रजनीकांत के अंदाज में ही डांस किया है। वीडियो में पीछे बैकग्राउंड में रजनी की अलग-अलग तस्वीरें इस्तेमाल की गई हैं। इस वीडियो के रिलीज होने की जानकारी किंग खान ने ट्विटर पर दी। शाहरुख ने जैसे ही इसके रिलीज होने के बारे में ट्वीट किया, लोगों ने इसे लेकर मजेदार और दिलचस्प ट्वीट करने शुरू कर दिए और लुंगी डांस टॉप ट्रेंड में आ गया।
Read More..

रणदीप ने फिर बदली गर्लफ्रेंड, इस बार अदिति राव हैदरी

मुंबई। रणदीप हुड्डा और नीतू चंद्रा का ब्रेकअप हुए अभी ज्यादा वक्त नहीं बीता था कि रणदीप ने नई गर्लफ्रेंड ढूंढ भी ली। गर्लफ्रेंड बदलने में माहिर माने जाने वाले रणदीप के बारे में इस बार खबर है कि आजकल वो 'मर्डर 3' फिल्म की अपनी हीरोइन अदिति राव हैदरी के साथ डेटिंग कर रहे हैं। नीतू और अदिति से पहले सुष्मिता सेन के साथ भी उनकी लंबी लव स्टोरी चली थी
Randeep Hooda, Aditi Rao Hydri, Neetu Chandra, Murder3, Sushmita Sen, Dating, Love Story, Entertainment News, Bollywood Gossip
सूत्रों का कहना है कि दोनों पिछले कुछ महीने से साथ हैं। एक सूत्र ने बताया, 'रणदीप और अदिति मर्डर 3 की शूटिंग के दौरान मिले और जल्द ही एक-दूसरे के नजदीक आने लगे। सेट पर दोनों की बातचीत धीरे-धीरे बढ़ती गई और दोनों को एक-दूसरे का साथ पसंद आने लगा।' हालांकि दोनों ही अपने संबंध को स्वीकार नहीं कर रहे। रणदीप ने तो हाल में खुद को सिंगल भी बताया था।
Read More..

Hindi News