A Hindi News Portal!

Showing posts with label World News in Hindi. Show all posts
Showing posts with label World News in Hindi. Show all posts

Thursday, August 28, 2014

Absconding indian soldier provides indian army secrets to ISI

आइएसआइ की सूबे में बड़ी घुसपैठ के बाद सेना के जवान सवालों के घेरे में आ रहे हैं। एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि फरार मनोहर भी सेना का जवान है, जो झांसी स्थित बबीना कैंट में तैनात है। सुनीत कुमार की गिरफ्तारी के तुरंत बाद ही मनोहर ड्यूटी से गायब हो गया था। मनोहर की दोस्ती पूनम प्रकाश के अलावा दूसरी फेसबुक फ्रेंड रिया से भी थी। एसटीएफ की टीम और सेना की इंटेलीजेंस ने मनोहर के घर और रिश्तेदारी में निगाह गड़ा दी है।

आइएसआइ ने सेना की जानकारी लेने के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट्स का इस्तेमाल किया है। फेसबुक के जरिए महिला दोस्तों से पहले सेना के जवानों की दोस्ती कराई। बात प्यार और शादी तक पहुंचने के बाद सेना की जानकारी लेनी शुरू की गई। बबीना कैंट में तैनात सेना के चालक सुनीत कुमार की गिरफ्तारी के बाद भी सिलसिला रुक नहीं रहा है। एसटीएफ और सेना इंटेलीजेंस के सामने मनोहर का नाम आया था।

उसी समय मनोहर ने अपना मोबाइल बंद कर लिया था, जिससे एसटीएफ को मनोहर सिंह को तलाशने में काफी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। मनोहर के परिवार के लोगों से एसटीएफ व पुलिस पूछताछ कर चुकी है। एसटीएफ के सीओ अनित कुमार ने बताया कि मनोहर का आइएसआइ से क्या कनेक्शन है, इसके बारे में सबूत जुटाए जा रहे है। उधर, मनोहर ने फेसबुक से अपना एकाउंट भी 26 अगस्त को डिलीट कर दिया है। इसकी जानकारी भी की जा रही है।

फेसबुक पर सुनीत ने डाली वर्दी की फोटो

फेसबुक के एक नहीं बल्कि तीन एकाउंट पर सुनीत कुमार चैटिंग कर रहा था। यही हाल मनोहर सिंह का है। उसने भी दो एकाउंट बना रखे थे। उनके एकाउंट पर सभी महिला दोस्तों की प्रोफाइल भी फर्जी है, यानी उन्होंने कोई डिटेल तक नहीं दे रखी है।

आर्मी कमांडर भी लेंगे जानकारी

तीस अगस्त को पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर केजे सिंह भी चंडीगढ से मेरठ पहुंच रहे है। सेना में आइएसआइ की गतिविधियों को लेकर चिंतित अफसर इस मामले की पूरी जानकारी लेंगे। साथ ही सेना को अलर्ट किया जाएगा ताकि आइएसआइ के झांसे में आ रहे सैनिकों को सचेत किया जा सके। 

Tuesday, August 26, 2014

Its the heaviest firing from pak side after 1971: DG BSF

1971 में हुए भारत-पाक युद्घ के बाद पहली बार सीमा पर भीषण फायरिंग हुई। पाकिस्तानी फायरिंग का भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया और पाक चौकियों को भारी नुकसान पहुंचाया। दो भारतीयों की मौत का बदला आठ पाकिस्तानियों की मौत से लिया गया। हालांकि सोमवार रात सीमा पर खामोशी रही और मंगलवार को दोनों देशों के सैन्य अभियान महानिदेशक [डीजीएमओ] की फोन पर बात हुई, इसमें तनाव घटाने के लिए जल्द फ्लैग मीटिंग करने पर सहमति बनी।

भारत के डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल पीआर कुमार ने मंगलवार दोपहर पाकिस्तान के डीजीएमओ मेजर जनरल आमिर रियाज से 10 मिनट तक फोन पर बात की। कुमार ने पाक द्वारा युद्ध विराम के उल्लंघन और घुसपैठ समेत सभी मुद्दों को उठाया। दोनों डीजीएमओ के बीच हर मंगलवार हॉट लाइन पर इस तरह की बात होती है। इसमें नियंत्रण रेखा व अन्य मुद्दों पर बात करते हैं।

दोनों अधिकारी तनाव घटाने के लिए फ्लैग मीटिंग आयोजित करने के लिए तैयार हो गए। इसके अलावा बीएसएफ और पाक रेंजरों के बीच भी वार्ता किए जाने पर सहमति बनी है। डीजीएमओ की बातचीत से पहले जम्मू की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सोमवार रात से गोलाबारी बंद रही।

नियंत्रण रेखा पर 95 बार संघर्ष विराम तोड़ा

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर 95 बार और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 25 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। डीजीएमओ ने चर्चा में इस पर भारत का सख्त ऐतराज जताया।

बीएसएफ को खुली छूट

उधर सीमा सुरक्षा बल [बीएसएफ] के महानिदेशक डीके पाठक के अनुसार हाल में सीमा पर हुई फायरिंग 1971 के युद्घ के बाद सबसे भीषण गोलाबारी है। पाक फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सरकार ने खुली छूट दे दी है। इस कारण पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

16 अगस्त से शुरू हुई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पाक फायरिंग में दो भारतीय नागरिकों की मौत हुई।

जेटली की सेना प्रमुखों से बात

इस बीच सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही गोलीबारी के मुद्दे पर रक्षामंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को तीनों सेना प्रमुखों से बात कर स्थिति की समीक्षा की।

पाक सेना तैनात

पाकिस्तानी रेंजरों के मुकाबले भारत की ताकत तीन गुना ज्यादा है। हमारे पास हथियार भी ज्यादा हैं। यह वजह है कि उनकी सेना के साथ आने के बावजूद पाकिस्तानी रेंजरों को जबर्दस्त नुकसान पहुंचा है। बीएसएफ के सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान की सरकार ने रेंजरों की मदद के लिए पाकिस्तान सेना की 12 मुजाहिदीन बटालियन को चारवा सेक्टर में तैनात किया है।

Monday, September 2, 2013

Air India starts Delhi Sydney flight after 22 years


Air India
नई दिल्ली। आखिरकार 22 साल के लंबे अंतराल के बाद एयर इंडिया ने सिडनी और मेलबर्न के बीच रोजाना सीधी उड़ान शुरू कर दी। अब भारत से ऑस्ट्रेलिया की बीच सीधा संपर्क जुड़ गया है। इस विमान में 60 से अधिक घरेलू ट्रांसफर यात्री और 40 अंतरराष्ट्रीय ट्रांजिट यात्री सवार थे जिसमें से 20 से अधिक लंदन से थे।

इस विमान सेवा के साथ ही दिल्ली दक्षिण एशिया के प्रमुख हवाई अड्डा केंद्र के तौर उभरा है जो यूरोप-ऑस्ट्रेलिया के क्षेत्रों में यात्रियों के लिए सुविधाजनक यात्रा की पेशकश करता है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के सीईओ प्रभाकरण राव ने कहा कि इस विमान सेवा का लंबे समय से इंतजार था और अब एयर इंडिया ने न सिर्फ दो देशों को बल्कि दो महाद्वीपों को एक साथ जोड़ा है। राव ने कहा कि सिडनी हमारे लिए शिर्ष गंतव्यों में से एक है, जिसके साथ संपर्क साधना जरूरी था। हमें उम्मीद है कि इस मार्केट में तेजी से इजाफा होगा। एयर इंडिया की रोजना सीधी सेवा बोइंग 787-800 ड्रीमलाइनर से होगी जिसमें कुल 256 यात्री सफर कर सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले साल दिल्ली से वाया एशिया होते हुए 1.40 लाख यात्रियों ने सिडनी तक सफर किया था। इसकी वजह यह भी कि आस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में करीब 2.17 लाख भारतीय रहते हैं। 

Original Found Here... www.jagran.com/news/business-air-india-starts-delhi-sydney-flight-after-22-years-10684185.html
 

Hindi News