A Hindi News Portal!

Showing posts with label National Hindi News. Show all posts
Showing posts with label National Hindi News. Show all posts

Monday, September 2, 2013

Air India starts Delhi Sydney flight after 22 years


Air India
नई दिल्ली। आखिरकार 22 साल के लंबे अंतराल के बाद एयर इंडिया ने सिडनी और मेलबर्न के बीच रोजाना सीधी उड़ान शुरू कर दी। अब भारत से ऑस्ट्रेलिया की बीच सीधा संपर्क जुड़ गया है। इस विमान में 60 से अधिक घरेलू ट्रांसफर यात्री और 40 अंतरराष्ट्रीय ट्रांजिट यात्री सवार थे जिसमें से 20 से अधिक लंदन से थे।

इस विमान सेवा के साथ ही दिल्ली दक्षिण एशिया के प्रमुख हवाई अड्डा केंद्र के तौर उभरा है जो यूरोप-ऑस्ट्रेलिया के क्षेत्रों में यात्रियों के लिए सुविधाजनक यात्रा की पेशकश करता है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के सीईओ प्रभाकरण राव ने कहा कि इस विमान सेवा का लंबे समय से इंतजार था और अब एयर इंडिया ने न सिर्फ दो देशों को बल्कि दो महाद्वीपों को एक साथ जोड़ा है। राव ने कहा कि सिडनी हमारे लिए शिर्ष गंतव्यों में से एक है, जिसके साथ संपर्क साधना जरूरी था। हमें उम्मीद है कि इस मार्केट में तेजी से इजाफा होगा। एयर इंडिया की रोजना सीधी सेवा बोइंग 787-800 ड्रीमलाइनर से होगी जिसमें कुल 256 यात्री सफर कर सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले साल दिल्ली से वाया एशिया होते हुए 1.40 लाख यात्रियों ने सिडनी तक सफर किया था। इसकी वजह यह भी कि आस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में करीब 2.17 लाख भारतीय रहते हैं। 

Original Found Here... www.jagran.com/news/business-air-india-starts-delhi-sydney-flight-after-22-years-10684185.html
 

Thursday, August 8, 2013

पाक हमला: मुंहतोड़ जवाब की दरकार


Indo pak relation


हमारे पांच जवानों को शहीद करने वाली पाकिस्तान की नापाक हरकत विशेषज्ञों की राय में सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। कश्मीर में दम तोड़ते आतंकवाद को एक बार फिर जिंदा करने की कवायद है। वैसे भी वह 2014 में अफगानिस्तान से अमेरिकी फौजों की वापसी की बेसब्री से राह देख रहा है। वह कश्मीर के हालात पिछली सदी के अंतिम दशक की तरह करने का ख्वाहिशमंद है तभी लगातार नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। ऐसे में भारत को भी ठोस कदम उठाते हुए मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है। इसके लिए हमको अपनी रणनीति बदलनी होगी:

जरूरत
* भारत को चाहिए कि वह पाकिस्तान के शांति उल्लंघन को पूरी दुनिया के समक्ष सप्रमाण पेश कर उसको बेनकाब करे।

* उसकी तरफ से दोस्ती के लिए बढ़े हाथ में केवल नवाज शरीफ की ही मंशा को नहीं देखना चाहिए। पाकिस्तानी के सबसे शक्तिशाली खिलाड़ियों सेना और आइएसआइ की मंशा को भी भांपने और आजमाने की जरूरत है।

* द्विपक्षीय बातचीत की प्रक्रिया को बढ़ावा देने की जरूरत है लेकिन उसका स्तर और संभावनाएं तभी तलाशनी चाहिए जब उनकी तरफ से अमल की पुख्ता गारंटी दी जाये। एलओसी पर शांति के लिए उस पर सार्थक दबाव बनाने की जरूरत है।

* सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए सियासी दलों को भी एकजुटता प्रदर्शित करते हुए सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस मसले पर राजनीति से परहेज करना चाहिए।

दुश्मन की रणनीति
* पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के काले कारनामों पर पैनी नजर रखने वाले रक्षा विशेषज्ञों की राय में जम्मू सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का लगातार उल्लंघन आइएसआइ की कम से कम अगले पांच-दस वर्षो की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है।

* 2014 में दक्षिण एशिया के परिदृश्य में बड़े बदलाव होने वाले हैं। एक बार अमेरिका का दबाव अफगानिस्तान पर कम होने से पाकिस्तान उसका लाभ उठाने की फिराक में है। वह अफगानिस्तान युद्ध खत्म होने के बाद वहां लड़ रहे तमाम तालिबान लड़ाकों और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद का कश्मीर में इस्तेमाल करना चाहता है। इसलिए ताजा हरकतों के पीछे उसकी कोशिश कश्मीर में आतंक की पौध को सींचते रहने की लगती है।

* आइएसआइ ने पाकिस्तानी बॉर्डर के दोनों पूर्वी और पश्चिमी मोर्चे पर हरकत शुरू भी कर दी है। शनिवार को पूर्वी अफगानिस्तान के जलालाबाद में भारतीय कांसुलेट पर भी हमला इसी संदर्भ में देखा जा रहा है। यद्यपि उस हमले में कोई घायल नहीं हुआ।

* अगले साल देश में आम चुनाव भी होने वाले हैं। देश में चुनावी माहौल बन रहा है। सरकार भी अनिर्णय की स्थिति में है। विश्लेषकों की राय में सीमापार के लोग इस तरह की स्थिति का लाभ उठाने की फिराक में हैं।

Original Found Here.. http://www.jagran.com/news/national-need-retort-10631182.html

Five Daughters Killer to be Hanged Today


Five daughters killer


नई दुनिया, जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल में गुरुवार को सिहोर जिले के ग्राम इच्छावार निवासी मगनलाल आदिवासी को फांसी दी जानी थी, जो की टल गई है। आरोपी पिता को गुरुवार की सुबह फांसी दी जानी थी लेकिन फांसी बुधवार देर रात टाल दी गई। नाटकीय घटनाक्रम में पूर्व एडिशनल सॉलिसिटर जनरल विवेक तन्खा ने शाम को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस पी. सदाशिवम के यहां अर्जी लगाई। चीफ जस्टिस ने बंगले पर ही मामले की सुनवाई की और वहीं से देर रात फांसी पर रोक लगाने का अंतरिम आदेश जारी कर दिया। मगनलाल को गुरुवार सुबह फांसी दी जानी थी।

मगन को यह सजा अपनी ही पांच मासूम बेटियों का बेरहमी से कत्ल करने के आरोप में दी जा रही थी। मगन को फांसी देने के लिए लखनऊ का जल्लाद अहमद शहर भी पहुंच चुका था। अहमद वही शख्स है, जिसने आतंकी अजमल कसाब को फांसी पर लटकाया था। मगनलाल जबलपुर सेंट्रल जेल में बने तख्ते पर लटकने वाला 235वां कैदी होता। बुधवार को जेल प्रशासन ने मगनलाल के पुतले रामसिंह को फांसी देकर रिहर्सल भी कर ली थी।
Source.. http://www.jagran.com/news/national-five-daughters-killer-to-be-hanged-today-10631153.html

Tuesday, August 6, 2013

Pak Attack: Martyrs family Asks for Justice

नई दिल्लीपाकिस्तानी सेना की ओर से भारतीय सीमा पर किए गए हमले में मारे गए शहीदों के शव बुधवार को उनके घर भेजे जाएंगे। इधर, शहीदों के परिजनों ने पाक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जवानों की अंतिम यात्रा मंगलवार शाम पुंछ से शुरू हुई। सेना के अधिकारियों ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया उसके बाद उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई। खबर है कि आज सेना प्रमुख बिक्रम सिंह पुंछ का दौरा करेंगे। सुबह 10 बजे वह वहां पहुंच जाएंगे।

इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने हमले में शहीद हुए बिहार के जवानों के परिवार को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। 
Source.. http://www.jagran.com/news/national-pak-attack-martyrs-family-asks-for-justice-10628366.html

Conflict Continues in Bihar on RSS Chief Mohan Bhagwat

पटना [जागरण ब्यूरो]। जदयू नेताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा है कि सर संघचालक मोहन भागवत के पटना दौरे के बाद से ही सूबे में विभिन्न प्रकार की घटनाएं हो रही हैं। 

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री श्याम रजक और प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि बोधगया में धमाका, मिड-डे मील से 23 बच्चों की मौत, हैंडपंप में जहर डालने जैसी घटनाएं संघ, बजरंग दल एवं विहिप की मदद से भाजपा करवा रही है। इन नेताओं के अनुसार राजद की भी इस साजिश में मिलीभगत है। लालू को जब चोट लगी थी तो सबसे पहले नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन कर हाल पूछा था। 

संजय सिंह ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी और लालू नियमित रूप से फोन पर बात करते हैं। लालू के फोन का प्रिंट आउट निकालने पर यह साबित भी हो जाएगा। नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सरदार पटेल की प्रतिमा के लिए लोहे का संग्रह करने के अभियान पर श्याम रजक ने कहा कि लोहा अपशकुन का प्रतीक है। लोहे की प्रतिमा बनवाना सरदार पटेल का अपमान है। 
Source.. http://www.jagran.com/news/national-conflict-continues-in-bihar-on-rss-chief-mohan-bhagwat-10628365.html

Sukhbir Welcomes Durga to Punjab

जागरण ब्यूरो, चंडीगढ़। निलंबित आइएएस दुर्गा शक्ति नागपाल के समर्थन में पंजाब भी सामने आया है। राज्य के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि दुर्गा शक्ति पंजाब कैडर की आइएएस थीं। उन्होंने अपना कैडर खुद बदलवाया था। अब यदि वह वापस अपने मूल कैडर में लौटना चाहती हैं तो उनका स्वागत है।

मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में सुखबीर ने कहा कि दुर्गा शक्ति एक ईमानदार अधिकारी हैं। एक अधिकारी को अपना काम शानदार तरीके से करना चाहिए। रेत खनन के सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से मंजूरी के बिना कहीं भी खनन नहीं किया जा रहा। 
Source... http://www.jagran.com/news/national-sukhbir-welcomes-durga-to-punjab-10628360.html

SP Minister Attacks on Mayawati Over Durga Shakti Nagpal Case

लखनऊ। आइएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन को लेकर राजनीतिज्ञों की बयानबाजी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। अब दुर्गा के बचाव में आगे आई बसपा प्रमुख मायावती को उनके बयानों के लिए घेरा गया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने मायावती पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के मुंह से ईमानदार अफसरों को प्रताड़ित किए जाने की बात ठीक उसी तरह लगती है, जैसे शैतान के मुख से धार्मिक प्रवचन बोले जा रहे हों।

उन्होंने कहा कि बसपा की मुखिया मायावती का उत्तर प्रदेश में पांच साल का शासनकाल कितना बदनाम रहा है, इस बात से कोई अंजान नहीं है। उनके सभी मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त थे। गुंडागर्दी और लूटपाट तो जैसे उनके शासन का हिस्सा था। यही नहीं उनके दौर में भी कई आईएएस अफसरों को बगैर किसी कारण निलबिंत किया गया है। उनके मुंह से ये सारी बातें अच्छी नहीं लगती है।
Source.. http://www.jagran.com/news/national-sp-minister-attacks-on-mayawati-over-durga-shakti-nagpal-case-10628367.html

Cheteshwar Pujara only indian batsman in top 20 of ICC Test batsman ranking 10626748

दुबईचेतेश्वर पुजारा ने आइसीसी की नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में अपना छठा स्थान बरकरार रखा है जबकि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आठवें स्थान के साथ भारतीय गेंदबाजों के बीच शीर्ष पर हैं। पुजारा शीर्ष 20 में शामिल एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं।

दायें हाथ के बल्लेबाज पुजारा के 777 अंक हैं। दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज हाशिम अमला 903 अंक के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क तीसरे एशेज टेस्ट में 187 रन की पारी खेलने के बाद तीन स्थान की छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
Source... http://www.jagran.com/cricket/headlines-cheteshwar-pujara-only-indian-batsman-in-top-20-of-icc-test-batsman-ranking-10626748.html

India Will Take Harsh Action Against Pakistan

नई दिल्ली। संघर्षविराम का उल्लंघन कर पाक सेना ने एक बार फिर भारतीय सीमा पर हमला बोला है। पाक के इस दुस्साहस का करारा जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भाजपा नेताओं के साथ बैठक करने का फैसला किया है।

बुधवार शाम 4:30 बजे बुलाई गई इस बैठक में केंद्र पाक की इस नापाक हरकत पर कड़े कदम उठाए जाए पर चर्चा करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज और लालकृष्ण आडवाणी शामिल हो सकते हैं।

बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में हुए पाक हमलों की चौतरफा निंदा हो रही है। इस हमले में भारतीय सेना के पांच जवान शहीद हो गए हैं। पूरा देश इसी आग में जल रहा है कि आखिर भारत ऐसे हमले बर्दास्त क्यों कर रहा है, क्यों चुप बैठा है। अब और सहा नहीं जाएगा। भारत को पाक के खिलाफ कड़ा कदम उठाना ही होगा।

Pak Should Control on His Impure Mind or Else Indian Will Give Harsh Answers : Farooq

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में पाक सेना द्वारा हुए हमले पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि अगर पाक अपने नापाक इरादों से बाज नहीं आता है तो भारतीय सेना भी अपना कंट्रोल खो देगी।

जहां एक तरफ भारत पाकिस्तान से अपने रिश्ते सुधारने में जुटा है वहीं पाक अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर पाक ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की और भारतीय सैनिकों पर हमला बोला।
Source..  http://www.jagran.com/news/national-pak-should-control-on-his-impure-mind-or-else-indian-will-give-harsh-answers-farooq-10625689.html

BJP may declare modi's name for PM candidate

नई दिल्ली। एक तरफ जहां गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को पीएम पद के उम्मीदवार के तौर पर खड़ा करने के फैसले का पार्टी के कई वरिष्ठ नेता विरोध कर रहे हैं, वहीं अब पार्टी औपचारिक रूप से 15 अगस्त तक मोदी को पीएम पद की उम्मीदवारी सौंपने का मन बना रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा है कि 11 अगस्त तक इस बात पर फैसला हो जाएगा और पार्टी जल्द ही औपचारिक रूप से उनका नाम घोषित कर देगी।
Source.. http://www.jagran.com/news/national-bjp-may-declare-modis-name-for-pm-candidate-10625661.html

Pak firing on JK, five soldiers lost their life

श्रीनगर। पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर भारतीय सीमा पर हमला बोला है। पाक ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में एलओसी पर स्थित सरला चौकी के इलाके में गश्त पर निकले जवानों पर घात लगाकर हमला किया। पाकिस्तानी सैनिकों की फायरिंग में 21, बिहार रेजिमेंट के पांच जवान शहीद हो गए, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

गश्ती दल पर जिस समय पाकिस्तानी सेना की बॉर्डर एक्शन टीम ने घात लगाकर हमला किया, उसी समय पाकिस्तानी चौकियों से भी भारतीय ठिकानों पर गोलीबारी हुई। सोमवार की रात को 11 बजे से लेकर आज तड़के ढाई बजे तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही।

इस बीच, गश्ती दल पर हमले की सूचना मिलते ही पास के चौकी से अन्य जवानों के घटनास्थल पर पहुंचते ही पाकिस्तानी सेना का बैट दस्ता वापस भाग गया।
Source... http://www.jagran.com/news/national-pak-firing-on-jk-five-soldiers-lost-their-life-10625672.html

Monday, August 5, 2013

Akhilesh wants youngsters participation in party politics

Akhilesh Yadav
लखनऊ। .वे छोटे भाई हैं, उनसे भयभीत होना, उन्हें 'प्रतिद्वंद्वी' समझना निराशाजनक है! युवकों को जोड़िए, उन्हें संगठन के कार्यो में मुस्तैद कीजिए। 31 अगस्त तक 14 प्रकोष्ठों की जिला, नगर इकाई का गठन करा लिया जाए। यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने कुछ इसी अंदाज में पार्टी नेताओं को पत्र भेजा है। सपा में दूसरी पंक्ति के नेताओं की कतार तैयार करने की कवायद शुरू हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिला अध्यक्षों और महासचिवों को (बुजुर्ग नेताओं) को सरकुलर भेज कर युवाओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि वे घबराएं नहीं, युवाओं को आगे बढ़ाएं। खत में वरिष्ठों को डांटने-फटकारने के साथ ही पुचकारने का प्रयास भी किया गया है, लेकिन बेकरारी युवकों को सपा से जोड़ने की है।
Read More.. http://www.jagran.com/news/national-akhilesh-wants-youngsters-participation-in-party-politics-10625653.html

Mulayam claims then Prez SD Sharma knew of Babri demolition

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की आहट को देखते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर से अयोध्या के विवादित ढांचे का मामला गरमाने की कोशिश की है। उन्होंने दावा किया कि तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा को विवादित ढांचे को गिराने की योजना के बारे में पूर्व जानकारी थी। शंकर दयाल शर्मा ने यह बात खुद उनसे मिलने पहुंचे मुलायम और उनके पार्टी के नेताओं के सामने कही थी।
पढ़ें: अयोध्या कांड की तब से अब तक की कहानी
यहां सोमवार को एक कार्यक्रम में सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा और उसके समर्थकों ने जब विवादित ढांचे को गिराने का फैसला किया तो 4 दिसंबर, 1992 को हालात पर चर्चा के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति के साथ बैठक हुई थी।
Read More.. http://www.jagran.com/news/national-mulayam-claims-then-prez-sd-sharma-knew-of-babri-demolition-10625180.html

Centre can withdraw their IPS and IAS officers from state : SP

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। गौतमबुद्ध नगर की एसडीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन पर समाजवादी पार्टी के आक्रामक रुख के आगे कांग्रेस के तेवर ढीले पड़ गए हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की चिट्ठी पर भड़की सपा ने केंद्र को उत्तर प्रदेश से सभी आइएएस अधिकारी हटा लेने की चुनौती दे डाली। जवाब में केंद्र की तरफ से बहुत तीखी प्रतिक्रिया नहीं आई। सरकार के उच्चपदस्थ सूत्रों ने कहा कि उनके हाथ बंधे हुए हैं। प्रधानमंत्री ने भी सिर्फ इतना ही कहा कि इस मामले में नियमों के तहत कार्रवाई होगी।
पढ़ें: दुर्गा मामले पर वसुंधरा राजे ने सोनिया से पूछ लिया बड़ा सवाल
उत्तर प्रदेश की आइएएस दुर्गा शक्ति के निलंबन पर पहले तो कांग्रेस ने संयत प्रतिक्रिया दी। मगर पूरे देश में दुर्गा के प्रति सहानुभूति को देखकर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर इस मामले में दखल देने को कहा। संप्रग अध्यक्ष के पत्र के बाद भी पीएमओ के पास इस मामले में ज्यादा कुछ करने को है नहीं।
Read more...

Hindi News