A Hindi News Portal!

Showing posts with label Cricket News in Hindi. Show all posts
Showing posts with label Cricket News in Hindi. Show all posts

Wednesday, August 27, 2014

Raina played a fantastic knock: Dhoni

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टेस्ट श्रृंखला में मिली करारी हार के बाद दूसरे वनडे में मिली जीत पर राहत की सांस लेते हुए 50 ओवरों के प्रारूप को फॉर्म में लौटने के लिए अच्छा करार दिया।

गौरतलब है कि सुरेश रैना के शतक से मिले टॉनिक के दम पर भारत ने बुधवार को कार्डिफ में इंग्लैंड पर दूसरे वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में डकवर्थ-लुईस पद्वति से 133 रन की बड़ी जीत दर्ज करके पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनायी।

धौनी ने कहा कि अगले तीन मैचों में इंग्लैंड की टीम की तुलना में हमें अधिक समर्थन मिलेगा। आप एक आयामी क्रिकेट नहीं खेल सकते। यह फॉर्म में वापसी करने के लिए अच्छा प्रारूप है। शुरुआत महत्वपूर्ण होती है। पहले दस ओवर में हम अपेक्षित रन नहीं बना पाए, लेकिन हम जानते थे कि यदि 30 ओवर के बाद हम एक अच्छी साझेदारी निभा देते हैं तो फिर स्कोर दोगुना कर सकते हैं।'

उधर, इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टेयर कुक ने कहा कि हमारी टीम ने अच्छा खेल नहीं दिखाया और आगे के तीनों मैचों में खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करने पर ही वापसी कर सकते हैं। सुरेश और धौनी को इस बात का श्रेय जाता है कि उन्होंने हमें मैच से बाहर कर दिया और हम प्रतिक्रिया व्यक्त करने में सुस्त रहे।

Source: Cricket News and Newspaper

Tuesday, August 19, 2014

Cheteshwar Pujara play county cricket to improve form

बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे मध्यक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को लय हासिल करने के लिए इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने की अनुमति मिल गई है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बुरी तरह से बल्लेबाजी में विफल रहे पुजारा ने काउंटी क्रिकेट के बचे हुए सत्र में खेलने के लिए बीसीसीआइ से अनुमति मांगी थी, जो उन्हें मिल गई।

बीसीसीआइ सचिव संजय पटेल ने कहा, 'पुजारा वनडे और टी-20 टीम का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में वह अब काउंटी क्रिकेट में खेलने के लिए मुक्त हैं। पुजारा ने मुझसे इसके लिए अनुमति मांगी थी और मैंने उनसे विस्तृत जानकारी मांगी थी। मैंने उन्हें काउंटी क्रिकेट में खेलने देने का फैसला किया है। यदि काउंटी मैचों का कार्यक्रम हमारे घरेलू टूर्नामेंट से नहीं टकराता है तो हमने कभी भी किसी भी खिलाड़ी को काउंटी क्रिकेट में खेलने से मना नहीं किया है। यदि आपको याद हो तो हमने 2013 में गौतम गंभीर को भी एसेक्स की तरफ से खेलने की अनुमति दी थी।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पुजारा से ढेरों उम्मीदें थीं, लेकिन 26 वर्षीय यह बल्लेबाज दस पारियों में 22.20 की औसत से केवल 222 रन ही जोड़ पाया। 


Saturday, June 7, 2014

Andy Murray v Rafael Nadal, French Open 2014 semi-final: live


Andy Murray (left) leaves the court defeated as Rafael Nadal (right) celebrates his victory
The King of Clay, Rafa Nadal, proves just too strong for Britain's Andy Murray - 6-3, 6-2, 6-1.

Nadal looks poised to win a fifth straight French Open, and ninth overall. In truth, it was a mauling. Statistically, Murray's worst result in a Slam. Nadal had a swagger, and his precision, power and spin on his treasured red surface was just too much.

Murray has had his best tournament since his back surgery, however. Nothing today - however grisly - suggests he cannot win at Wimbledon, to retain the crown he worked so hard to capture. Different surface, contrasting vibe. But Nadal - he is special, isn't he? Actually the first semi-final was more entertaining. Unfancied Latvian Ernests Gulbis lost the first two sets to Novak Djokovic but then found some inspiration.

Djokovic wilted in the heat. Both players seemed to have niggles. Gulbis won the first set. But the Serb held on. You wouldn't bet on him in the final, however... not against Nadal....


Watch News Videos Online on Videos.jagran.com

From telegraph.co.uk News

Friday, June 6, 2014

Andy Murray must prove he has what it takes to win Grand Slam against Rafa Nadal

John McEnroe says Andy Murray’s semi-final clash with Rafa Nadal on Friday will prove if the Wimbledon ­champion is back as a genuine Grand Slam contender.

The British No.1 has reached the last four at a Major for the first time since his Wimbledon triumph last year by coming through five-set thrillers against Philipp Kohlschreiber and Gael Monfils.

But the world No.8 has yet to beat a top 10 player since ending ­Britain’s 77-year wait for the title last July – and has lost his three matches against other members of the Big Four.

He has also had to contend with back surgery and splitting with coach Ivan Lendl since his second Grand Slam title.

Murray faces the massive mission of ending the Spanish King of Clay’s long reign at Roland Garros.

The world No.1 has won eight French Open titles while only ever losing one match here and is on a 33-match unbeaten run at the clay-court Major...

Watch Hindi News Videos on Videos.jagran.com
From mirror.co.uk News

Wednesday, September 4, 2013

Morgan-Bopara Break Azharuddin-Jadeja Record


Eoin Morgan

नई दिल्ली। भारत के मुहम्मद अजहरुद्दीन और अजय जडेजा का वनडे क्रिकेट में पांचवें विकेट पर 223 रन की साझेदारी का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। इंग्लैंड के इयान मोर्गन और रवि बोपारा ने मंगलवार को डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में पांचवें विकेट के लिए 226 रन की अटूट साझेदारी करके भारतीय जोड़ी को पीछे छोड़ दिया। मोर्गन ने नाबाद 124 और बोपारा ने नाबाद 101 रन बनाए।

अजहर और जडेजा ने 17 अगस्त, 1997 को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में पांचवें विकेट के लिए 223 रन जोड़े थे। अजहर और जडेजा दोनों ने उस मैच में शतक जमाए थे, लेकिन भारत दो रन के करीबी अंतर से मैच हार गया था। इसके बाद मोर्गन और बोपारा की साझेदारी से पहले केवल एक बार पांचवें विकेट के लिए 200 रन से अधिक की साझेदारी निभाई गई। माइकल क्लार्क और एंड्रयू साइमंड्स सात दिसंबर, 2005 को न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में अजहर और जडेजा का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गए थे। दोनों पांचवें विकेट के लिए 220 रन जोड़े थे। 

Original.. http://www.jagran.com/cricket/headlines-morganbopar-break-azharuddinjadeja-record-10698838.html

Gambhir Returns to India Due to Family Reasons


Gautam Gambhir

लंदन। काउंटी क्रिकेट में एसेक्स की तरफ से खेल रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर काउंटी सीजन को बीच में छोड़कर अचानक भारत वापस लौट आए हैं। उनके लौटने का कारण पारिवारिक बताया जा रहा है।
एसेक्स ने अपने जारी बयान में कहा, 'गौतम गंभीर रविवार को पारिवारिक कारणों से भारत लौट गए हैं। फिलहाल एसेक्स क्रिकेट और गौतम इससे ज्यादा बताने की स्थिति में नहीं है। एसेक्स क्रिकेट पूरी तरह गौतम के समर्थन करता है और उम्मीद करता है कि 2013 इंग्लिश घरेलू क्रिकेट सत्र के अंत से पहले वह (गंभीर) वापस लौट आएंगे।' गंभीर का एसेक्स के साथ सफर पिछले ही महीने शुरू हुआ था और शुरुआत में काफी पारियों में वह फ्लॉप साबित हुए, जिनमें 31, 21, 2 और शून्य रन की पारियां मौजूद रहीं हालांकि महीने के अंत में 30 तारीख को वह ब्रिस्टल में ग्लूस्टरशर के खिलाफ ड्रॉ हुए मैच में शतक ठोंकने में सफल रहे। गंभीर काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और आखिरी बार वह जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में भारत की तरफ से खेले थे।

Original.. http://www.jagran.com/cricket/headlines-gambhir-returns-to-india-due-to-family-reasons-10692484.html

Australia Need To Do Good Batting


sunil gavaskar

(सुनील गावस्कर) इंग्लैंड इस समय शानदार फॉर्म में चल रहा है और उसे रोकने के लिए ऑस्ट्रेलिया कुछ नहीं कर पा रहा है। यह बिल्कुल इस साल की शुरुआत में भारत में फरवरी-मार्च में खेली गई सीरीज जैसी स्थिति है। उस समय भी ऑस्ट्रेलिया ने ऐसे मौके पर मैच गंवाया था, जहां लग रहा था कि मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है। उनकी बल्लेबाजी ताश के पत्तों की ढह रही है और अगर जब तक कोई एक बल्लेबाज वैसी पारी नहीं खेलेगा, जैसी कि माइकल क्लार्क ने तीसरे टेस्ट मैच में खेली थी, तो इंग्लैंड को पांचवां टेस्ट जीतने में कोई मुश्किल होती नहीं दिख रही।

बल्लेबाजी लाइन अप में बदलाव होना तय है और उस्मान ख्वाजा का बाहर होना सुनिश्चित है। वह अच्छी शुरुआत करने में सफल रहे और विकेट पर कुछ समय भी बिताया, लेकिन वह हमेशा मुश्किल में ही नजर आए। लॉ‌र्ड्स में अर्धशतक बनाने के बावजूद कमेंटेटर और मीडिया ऐसे बात कर रही थी, जैसे कि वह ऑस्ट्रेलियाई न हों। निश्चित तौर पर वह पूरी तरह से ऑस्ट्रेलियाई नहीं हैं, लेकिन पहले भी ऐसा कई बार हुआ है, जब यूरोप आकर बसे प्रवासियों के बच्चों ने ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रतिनिधित्व किया। इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ा कि उनका नाम ऑस्ट्रेलियाई है या नहीं। अगर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी बल्लेबाजी में सुधार नहीं किया और गेंदबाजों के लिए पर्याप्त रन नहीं बनाए तो ओवल में भी मैच चौथे दिन ही खत्म होता दिखाई देगा।

पीठ में परेशानी के चलते टिम ब्रेसनन मैदान में नहीं उतर पाएंगे। इससे बहुत से लोगों को हैरानी होनी चाहिए कि आधुनिक दिनों के ट्रेनिंग कार्यक्रम में वजन उठाने की ट्रेनिंग आदर्श स्थिति है या नहीं। तेज गेंदबाजी हर तरह से एक मुश्किल काम है, इससे शरीर पर सबसे ज्यादा जोर पड़ता है और जब शरीर को मजबूती की जरूरत होती है, तो क्या वजन उठाना सही है, यह बड़ा सवाल है। स्टुअर्ट ब्रॉड भी चोटों से जूझ रहे हैं, लेकिन जब वह फिट होते हैं तो वह एक मैच टर्नर साबित होते हैं। जब ऑस्ट्रेलिया 299 के लक्ष्य का पीछा कर रहा था, तब उन्होंने बिल्कुल ऐसा ही किया। चालाकी से शॉर्ट गेंद का उपयोग करते हुए ब्रॉड ने अपनी गेंदबाजी में अच्छी विविधता दिखाई। मैच में 11 विकेट लेकर उन्होंने टेस्ट करियर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। (पीएमजी)

Original... http://www.jagran.com/cricket/cricket-australia-need-to-do-good-batting-10651912.html

Monday, September 2, 2013

Everywhere Talks About Sachin Retirement But Sachin Comments Calmly


Sachin Tendulkar

देवाशीष दत्ता (मिड-डे), कोलकाता। चैंपियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के 200वां टेस्ट खेलने के साथ संन्यास की खबरें भले ही क्रिकेट प्रेमियों में चर्चा की केंद्र बनी हुई हैं, लेकिन मास्टर ब्लास्टर अपने भविष्य की योजना प्रशंसकों को बताने की जल्दबाजी में नहीं हैं।

पढ़ें: क्या सचिन पर डाला जा रहा है दबाव
अपने संन्यास की खबरों को लेकर तेंदुलकर ने एक न्यूज चैनल को एसएमएस किया, 'अभी कोई टिप्पणी नहीं..मैच दर मैच देखा जाएगा।' सचिन का बल्ला पिछले काफी दिनों से खामोश रहा है। शतकों का यह बादशाह पिछली 38 टेस्ट पारियों में एक भी सैकड़ा नहीं लगा सका है। नवंबर, 2011 में उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 94 रनों की पारी खेली थी। यह उनकी इस दौरान सबसे बड़ी टेस्ट पारी थी।

Original Found Here... http://www.jagran.com/cricket/headlines-everywhere-talks-about-sachin-retirement-but-sachin-comments-calmly-10695118.html

Wednesday, August 21, 2013

Didnt Play Cricket in School But Now Ishwar Pandey Playing for Fndia


Ishwar Pandey

नई दिल्ली। कुछ लोगों के लिए जिंदगी की ट्रेन उस पटरी पर चलती है जहां कई स्टेशन होते हैं जबकि कुछ जब उसी ट्रेन पर सवार होते हैं तो वह एक्सप्रेस का रुख अख्तियार कर सीधे मंजिल पर जाकर ही रुकती है.. मध्यप्रदेश के युवा क्रिकेट इश्वर पांडे भी उन्हीं में से एक हैं। जहां एक तरफ बाकी युवा खिलाड़ी बचपन से ही मैदान में जुट जाते हैं ताकि एक दिन देश के लिए खेल सकें, वहीं दूसरी तरफ इश्वर जैसे खिलाड़ी भी होते हैं जिन्हें 12वीं की परीक्षा तक क्रिकेट से कोई लेना-देना तक नहीं था और आज वह दक्षिण अफ्रीका की कठिन पिचों पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।

नाम- इश्वर पांडे, उम्र-24, जन्म स्थान- रीवा (मध्यप्रदेश)..भारत के सबसे बड़े राज्य के एक छोटे से शहर से आने वाले इश्वर पांडे दक्षिण अफ्रीका में दक्षिण अफ्रीका 'ए' के खिलाफ भारत 'ए' से खेलते हुए अपने डेब्यू पर हीरो बनकर उभरे हैं। इश्वर ने इस मैच की पहली पारी में 19 ओवरो में महज 46 रन देकर चार अहम विकेट लिए जबकि दूसरी पारी में 9.5 ओवर में उन्होंने 25 रन देकर तीन और विकेट हासिल किए। इश्वर पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक आज से पांच साल पहले इस क्रिकेटर का इस खेल से कोई लेना-देना भी नहीं था। स्कूल के आखिरी दिनों में गर्मियों की छुंिट्टयों में उन्होंने अपने दोस्तों के साथ सिर्फ मस्ती के लिहाज से एक क्रिकेट ट्राइल में मौका आजमाने का मन बनाया और फॉर्म भर डाला। दरअसल, वह क्रिकेट ट्राइल मध्यप्रदेश डीविजनल क्रिकेट की रीवा टीम के लिए था। यहां पर उनकी लंबी चौड़ी कद काठी और गेंद फेंकने की अद्भुत क्षमता से सब इतना प्रभावित हुए कि वह जल्द ही रीवा से खेलने भी लगे और कुछ ही दिनों में रणजी सीजन के एक खिलाड़ी ने इश्वर की गेंदों को देखा तो वह हैरत में रह गए और उन्होंने लोकल क्लब में इस खिलाड़ी की चर्चा शुरू की।

इश्वर के पिता (एक पूर्व सैनिक) चाहते थे कि इश्वर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें और उनका खेल से जुड़ना काफी मुश्किल नजर आ रहा था, हालांकि उनके यूनिवर्सिटी कोच ने इश्वर के पिता को मनाया और जल्द ही इश्वर मध्यप्रदेश की अंडर-19 टीम के लिए भी खेलने लगे। शुरुआती दौर खराब रहा लेकिन इश्वर को अब आगे बढ़ने का चस्का लग चुका था। पिताजी का दबाव जारी थी लेकिन अपने क्रिकेट के जोश की खातिर इश्वर ने पढ़ाई की स्ट्रीम ही बदल डाली और कॉलेज में विज्ञान से आ‌र्ट्स स्ट्रीम में नाम दर्ज करा दिया ताकि क्रिकेट को ज्यादा समय दे सकें।

इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर व मध्यप्रदेश के खिलाड़ी अमय खुरसिया ने इश्वर की प्रतिभा देखी और उन्हें चेन्नई की एमआरएफ पेस अकादमी भेजने का फैसला लिया। इसके बाद जो बदलाव इश्वर में आए उसने सभी की आंखें खोल दीं। स्कूल के बाद पांच साल के अंदर आज इश्वर घरेलू क्रिकेट से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक हर जगह चर्चा में हैं। पिछले रणजी सीजन में वह टूर्नामेंट के सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी भी रहे। उन्होंने मध्यप्रदेश की तरफ से खेलते हुए 48 विकेट चटकाए और इस दौरान उन्होंने कुछ मैचों में बल्ले से भी अपना जलवा दिखाया। आइपीएल-6 में वह पुणे वॉरियर्स से खेले लेकिन ज्यादा कुछ कर नहीं पाए लेकिन कभी हार ना मानने वाले इस क्रिकेटर को दक्षिण अफ्रीका के भारत 'ए' दौरे पर चयनकर्ताओं ने मौका दिया और अपने इस डेब्यू में ही उन्होंने 7 अहम विकेट लेकर भविष्य का उभरता हुआ गेंदबाज बनने की दस्तक दे डाली। छह फुट दो इंच लंबे चौड़े इस गेंदबाज की रफ्तार और स्विंग इसका सबसे बड़ा हथियार है और जिस रफ्तार में पिछले पांच साल उनकी जिंदगी में अलग मोड़ लेकर आए हैं, ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि जल्द ही हमें शायद टीम इंडिया के लिए एक और शानदार फर्राटा गेंदबाज मिल जाए।

Tag: Ishwar Pandey, Cricket Player, Hindi News, News in Hindi, News

Monday, August 19, 2013

Is Sehwag Career on the Verge of End


Virender Sehwag

(शिवम् अवस्थी), नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग..एक ऐसा खिलाड़ी जो फैंस के लिए कई बार टीम की स्थिति और हार-जीत से बढ़कर था। जब वह बल्लेबाजी करने उतरते थे तो कुछ फैंस बस उनकी बल्लेबाजी का लुत्फ उठाने के लिए ही मैच देखा करते थे। एक ऐसा धुरंधर जो कभी अपनी मुस्कान के जरिए विरोधी टीम के दिल जीत लेता था तो कभी उस मुस्कान के बीच लगाए गए धुआंधार शॉट्स से विरोधी गेंदबाजों के होश उड़ाता था। भारत के लिए दोनों प्रमुख फॉर्मेट (वनडे व टेस्ट) में सर्वाधिक स्कोर जड़ने वाला यह दिग्गज आज गुम सा गया है। अब सहवाग के करीबी दोस्तों के रूप में देखे जाने वाले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी कुछ ऐसी बातें की जिनमें कहीं ना कहीं वीरू के संन्यास की बात छुपी नजर आती है, सवाल यही है कि कहां है सहवाग? क्या वाकई उनका करियर खत्म है?

हाल ही में सहवाग के अच्छे दोस्तों में से माने जाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने उन कुछ खिलाड़ियों का नाम लिया जिनकी टीम में वापसी जल्द हो सकती है, लेकिन कभी जिस खिलाड़ी के दम पर मैच जीतने वाले और आए दिन उनकी तारीफों के पुल बांधने वाले दादा ने इस फेहरिस्त में सहवाग का नाम तक नहीं लिया। जाहिर है कि दादा और सहवाग का रिश्ता काफी मजबूत माना जाता था, ऐसे में कहीं गांगुली का यह इशारा वाकई इस तरफ तो नहीं कि वीरू का करियर अब समाप्त है? दादा ने अपने बयान में जल्द वापसी करने वालों में गौतम गंभीर, युवराज सिंह और जहीर खान का नाम लिया लेकिन वह सहवाग को इस सूची में शामिल नहीं कर पाए।

Original Found Here.. http://www.jagran.com/cricket/headlines-is-sehwag-career-on-the-verge-of-end-10658543.html

Tag: Virender Sehwag, Verge of end, Hindi News, News in Hindi, News

Wednesday, August 14, 2013

After Sachin Now Kallis Also Might Take ODI Retirement


Jaques Kallis

नई दिल्ली। हाल ही में जब अचानक सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया था तो भारतीय क्रिकेट के साथ-साथ विश्व क्रिकेट को भी करारा झटका लगा था। अब ऐसा ही झटका जल्द दक्षिण अफ्रीका को भी लग सकता है क्योंकि खबरों के मुताबिक उनका सबसे अनुभवी खिलाड़ी और धमाकेदार ऑलराउंडर जैक्स कालिस भी वनडे से संन्यास लेने की कगार पर हैं।

दरअसल, कालिस ने पिछले 18 महीनों से वनडे क्रिकेट में हिस्सा नहीं लिया है। पूर्व कोच गैरी कर्सटन ने अपने कोच के तौर पर कार्यकाल के दौरान जब यह कहा था कि कालिस को अब छोटे फॉर्मेट की चिंता छोड़ देनी चाहिए क्योंकि वह दक्षिण अफ्रीकी टेस्ट टीम के लिए बहुत माएने रखते हैं। तभी से कालिस ने वनडे टीम से मुंह मोड़ लिया था, हालांकि कर्सटन ने कालिस के लिए बड़े वनडे टूर्नामेंटों के दरवाजे खुले रखे थे लेकिन नए कोच रसेल डॉमिंगो इस आइडिए से इत्तेफाक नहीं रखते। खबरों के मुताबिक डॉमिंगो ने कहा है कि, 'अगर जैक्स को 2015 विश्व कप में खेलना है तो उन्हें कुछ वनडे मैच इस दौरान खेलने होंगे। अगर ऐसा नहीं होता है तो यह बाकी खिलाड़ियों के साथ न्याय नहीं होगा।'

खबरों के मुताबिक डॉमिंगो मौजूदा टीम के साथ ही 2015 विश्व कप की रणनीति बनाने में जुटे हैं और फिलहाल इस रणनीति में कालिस कहीं फिट नहीं हो रहे क्योंकि वह इस प्रारूप में पूरी तरह से एक्टिव नहीं हैं। डॉमिंगो ने यह भी साफ संकेत दे दिया कि वह ज्यादा दिनों तक कालिस का इंतजार भी नहीं करेंगे क्योंकि उन्हें अपने प्लान और ट्रेनिंग को आगे बढ़ाना होगा। उधर, दूसरी तरफ खबर है कि जैक्स कालिस भी अब वनडे खेलने के मूड में नहीं हैं। उनके दौर के अन्य दिग्गज सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग के वनडे से संन्यास लेने के बाद अब इस ऑलराउंडर में भी वनडे को हमेशा के लिए अलविदा कहने की हिम्मत जाग उठी है और मुमकिन है कि जल्द ही वह इससे जुड़ी घोषणा कर भी दें। कालिस इस समय वनडे क्रिकेट में रन बनाने के मामले में छठे स्थान पर हैं, जबकि टॉप-5 में मौजूद चार दिग्गज (सचिन, पोंटिंग, जयसूर्या और इंजमाम उल हक) पहले ही इस प्रारूप से संन्यास ले चुके हैं। 

कालिस का वनडे करियर:
मैच, रन, शतक, औसत
321, 11498, 17, 45.26

Original Found Here... http://www.jagran.com/cricket/headlines-after-sachin-now-kallis-also-might-take-odi-retirement-10646338.html

14 August: Today Is Special Day For Cricket, Sachin And Don Careers


Sir Donald Bradman

(शिवम् अवस्थी), नई दिल्ली। समय का पहिया कभी-कभी ऐसे इत्तेफाक पैदा करता है जो ना सिर्फ दिलचस्प होते हैं बल्कि हैरान भी कर देते हैं। क्रिकेट फैंस के लिए आज की तारीख यानी 14 अगस्त उसी समय के पहिये की कहानी बयां करता है जिसने सालों के फासलों के बीच दो महानतम क्रिकेटरों के करियर का अंत और आगाज लिखा। हम बात कर रहे हैं विश्व क्रिकेट के अब तक के सबसे महान खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमैन और आज क्रिकेट के भगवान के तौर पर जाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की। आइए आपको बताते हैं कि आखिर कैसे हुआ एक क्रिकेटर के करियर का दुखद: अंत और ठीक उसकी तरह इतिहास रचने वाले दूसरे खिलाड़ी का धमाकेदार आगाज। 

1. डॉन ब्रैडमैन (14 अगस्त, 1948):
भारत की आजादी के ठीक एक साल बाद ऑस्ट्रेलिया में एक महान क्रिकेटर के करियर का अंत हो गया। यह दिन बहुत खास था क्योंकि यह सर डॉन ब्रैडमैन के करियर का मैदान पर आखिरी दिन था और उनका करियर औसत (99.94) 100 पर पहुंचने के लिए बेताब था। सर डॉन ब्रैडमैन को इंग्लैंड के खिलाफ ओवल स्टेडियम पर खेले गए उस मैच में महज 4 रनों की जरूरत थी जो ना सिर्फ उनके करियर औसत को सौ प्रतिशत करते बल्कि टेस्ट में उनके 7000 रन भी पूरे हो जाते। इससे बढि़या अंत और कुछ नहीं हो सकता था लेकिन..कभी किसी भी गेंदबाज के सामने नहीं झुकने वाले सर डॉन इस बार अपनी दूसरी ही गेंद पर एरिक होलीस का शिकार हुए और बोल्ड होकर मैदान से चलते बने। पूरे मैदान में सन्नाटा था, या यह कहें कि विश्व क्रिकेट में हर फैन सन्न रह गया था। उम्मीद थी कि अगली पारी में डॉन आकर इस आंकड़े को पूरा करेंगे लेकिन शायद यह उनकी किस्मत में ही नहीं था क्योंकि इंग्लैंड वह मैच पहले ही हार गया और ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की नौबत ही नहीं आई। यही था एक परफेक्ट खिलाड़ी के करियर का अजीबोगरीब अंत। 

2. सचिन तेंदुलकर (14 अगस्त, 1990):
डॉन ब्रैडमैन के करियर के उस अंत के बाद सालों तक कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं मिला जो उनके स्तर की बराबरी कर सके। कई आए और कई गए, लेकिन उनके जैसा कोई आता नहीं दिखा। फिर आइ वह तारीख लेकिन तकरीबन 42 साल बाद.. 14 अगस्त 1990 को भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट का आखिरी दिन था और मैनचेस्टर के मैदान पर भारत को 408 रनों की जरूरत थी। टॉप ऑर्डर लड़खड़ा चुका था और टीम इंडिया 183 रन पर छह विकेट खो चुकी थी। फिर आए सचिन रमेश तेंदुलकर जो पहली पारी में 68 रन जड़ चुके थे लेकिन दूसरी पारी में दबाव भी ज्यादा था और तकरीबन दो घंटों का समय बाकी था, फिर हुआ वह जिसने तमाम क्रिकेट प्रेमियों की आंखें ऐसे खोलीं कि वह आज तक खुली ही हुई हैं। 17 वर्षीय सचिन ने 189 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौकों की मदद से अपने टेस्ट व अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक जड़ा और नाबाद 119 रनों की पारी खेली, वह मनोज प्रभाकर (नाबाद 67) के साथ मिलकर भारत को दिन के अंत तक ले गए और हार के मुंह से भारत को निकालते हुए एक ड्रॉ नसीब कराया। वह इतनी कम उम्र में शतक जड़ने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बने और दुनिया में संकेत भेज दिया कि 42 साल के इंतजार के बाद क्रिकेट को नया डॉन मिल गया है।

Original Found Here... http://www.jagran.com/cricket/headlines-14-august-today-is-special-day-for-cricket-sachin-and-don-careers-10646344.html

Tuesday, August 13, 2013

Is Dhawan Shining A End Career For Sehwag And Gambhir


Shikhar Dhawan

(शिवम् अवस्थी), नई दिल्ली। कहते हैं कि हर सफर की एक मंजिल होती है और हर रास्ते का एक अंत..खेल भी उसी सफर की ही तरह है जहां बादशाहत, जलवा, फिटनेस, और फॉर्म जैसी चीजें आती तो हैं लेकिन हमेशा केलिए नहीं ठहरती। भारतीय क्रिकेट में हमनें कई दिग्गजों को विश्व स्तर पर अपनी छाप छोड़ते हुए देखा और उसी सफर में दिल्ली के वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर भी एक थे..जी हां, 'थे'..इस शब्द का प्रयोग पता नहीं कितने क्रिकेट फैंस को सही लगेगा लेकिन मौजूदा समय में शिखर धवन ने जिस अंदाज में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर धूम मचाई है उससे एक बड़ा सवाल अब सामने है कि, क्या यही है सहवाग और गंभीर के करियर का अंत? अभ्यास मैचों व कुछ घरेलू मैचों में गंभीर के फॉर्म और उनकी उम्र को देखते हुए शायद उन्हें दोबारा मौका मिल भी जाए लेकिन सहवाग की वापसी अब मुश्किल ही नजर आ रही है। इनमें से एक को धवन बाएं हाथ के बल्लेबाज (गंभीर) के रूप में चुनौती दे रहे हैं जबकि दूसरे (वीरू) को आक्रामकता के लिहाज से।

यह सही है कि 34 वर्षीय वीरेंद्र सहवाग और 31 वर्षीय गौतम गंभीर उम्र के इस पड़ाव में भी अपने अनुभव और हुनर के दम पर वापसी करके अपने करियर के अंतिम कुछ सालों को एक बेहतरीन रूप दे सकते हैं लेकिन यह सच है कि भारतीय क्रिकेट में हर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर नहीं हो पाता और हर क्रिकेटर को सचिन की तरह मौके भी नहीं मिलते रहते। महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने जो युवा रूप अख्तियार किया है उसकी आदत अब फैंस को भी हो चुकी है और धौनी भी इसको लेकर कोई समझौता नहीं करना चाहते, टीम से आज सचिन, लक्ष्मण, द्रविड़, गांगुली, सहवाग, युवराज, गंभीर, हरभजन और जहीर जैसे दिग्गज नदारद हैं लेकिन फिर भी हमनें विदेश में तीन बड़े खिताब जीतकर इतिहास रचा है..फैंस के लिए अपने स्टार्स को लेकर भावनाएं माएने जरूर रखती हैं लेकिन यह हकीकत है कि जब देश जीत के अभियान पर हो तो इन बातों को नजरअंदाज करने में फैंस जरा भी देर नहीं लगाते।

Original Found Here... http://www.jagran.com/cricket/headlines-is-dhawan-shining-a-end-career-for-sehwag-and-gambhir-10643453.html

Monday, August 12, 2013

Dhawan Made Several Records But Will Regret Missing Those 20 Runs


Shikhar Dhawan

नई दिल्ली। शिखर धवन भारतीय क्रिकेट के नए 'शिखर पुरुष' बनने की ओर अग्रसर हैं। भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी धवन ने सोमवार को प्रिटोरिया में 248 रनों की तूफानी पारी खेलकर लिस्ट ए' (सीमित ओवर के मैच) मैचों में भारत की तरफ से सर्वाधिक व्य1ितगत पारी खेलने का नया रिकॉर्ड बनाया, लेकिन वह विश्व रिकॉर्ड से 20 रन पीछे रह गए। वीरेंद्र सहवाग के नाम वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक पारी में सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड बरकरार है, लेकिन 'लिस्ट ए' में अब भारत की तरफ से सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिंकॉर्ड धवन के नाम दर्ज हो गया है। बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी पारी में 150 गेंदों का सामना किया तथा 30 चौके और 7 छक्के लगाए।

सलामी बल्लेबाज धवन ने भारत 'ए' की तरफ से दक्षिण अफ्रीका 'ए' के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के मैच में यह धुआंधार पारी खेलकर सहवाग के वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 दिसंबर, 2011 को इंदौर में बनाए गए 219 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा। धवन के पास इंग्लैंड के एलिस्टेयर ब्राउन के 268 रन के रिकॉर्ड को तोडऩे का सुनहरा मौका था, लेकिन वह 45वें ओवर में आउट हो गए। धवन 'लिस्ट ए' मैचों में दोहरा शतक जडऩे वाले 12वें बल्लेबाज हैं। ब्राउन ने दो दोहरे शतक लगाए हैं। इस तरह से 'लिस्ट ए' में 13वीं बार किसी बल्लेबाज ने दोहरा शतक जमाया। धवन, सचिन तेंदुलकर और सहवाग के बाद 'लिस्ट ए' मैचों में दोहरा शतक जडने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। धवन ने इसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 187 रन की धमाकेदार पारी खेलकर टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। उसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह पिछले दिनों आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने थे।

Original Found Here... http://www.jagran.com/cricket/headlines-dhawan-made-several-records-but-will-regret-missing-those-20-runs-10643364.html

Dhawan Scores 248 With 30 Fours 7 Sixes


Shikhar Dhawan

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में डीविलियर्स ओवल मैदान पर सोमवार को जो कुछ हुआ वह शायद धवन की उस एक पारी को देखने वाला कभी नहीं भूलेगा। गब्बर के नाम से मशहूर धवन ने इंडिया 'ए' की तरफ से खेलते हुए मेजबान दक्षिण अफ्रीका 'ए' के खिलाफ 248 रन की वह पारी खेल डाली जिसका अंदाजा शायद ही किसी को रहा होगा। उनकी इस पारी में वह हर चीज देखने को मिली जिसकी एक धुआंधार दिग्गज से उम्मीद की जा सकती है।

ओपनिंग करने उतरे धवन ने विरोधी गेंदबाज विलिजोन के मैच के पहले ही ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़कर यह साफ कर दिया था कि उनके इरादे कुछ ठीक नहीं हैं। लांग ऑफ की दिशा में लगाया वह चौका बस एक विशाल पारी का ट्रेलर भर था क्योंकि उसके बाद जो हुआ वह कोई भी दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर या फैन दोबारा याद भी नहीं करना चाहेगा। धवन मैच में 45वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गए जिससे पहले वह 194 मिनट तक पिच पर टिके और अपनी पारी के दौरान 150 गेंदों का सामना करते हुए 30 चौके और 7 छक्कों के दम पर 165.33 की स्ट्राइक रेट से 248 रन ठोंक डाले। वह लिस्ट-ए क्रिकेट में विश्व रिकॉर्ड तोड़ने से महज 20 रन दूर रह गए। सरे के पूर्व बल्लेबाज एलेस्टर ब्राउन ने ग्लामॉर्गन के खिलाफ 268 रनों की पारी खेली थी जो रिकॉर्ड आज भी कायम है।

Original Found Here.. http://www.jagran.com/cricket/headlines-dhawan-scores-248-with-30-fours-7-sixes-10643351.html

Shikhar Dhawan Made Double Century, South Africa Lost The Match By 39 Runs


Shikhar dhawan

प्रिटोरिया। एकदिवसीय मैचों की त्रिकोणीय सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 'ए' के खिलाफ शिखर धवन ने धमाल मचाते हुए शानदार दोहरा शतक जड़ा। धवन (248) के दोहरे शतक और चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 109) के शानदार शतक की बदौलत भारत 'ए' ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 433 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 48.4 ओवर में 394 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस तरह भारत ए ने दक्षिण अफ्रीका को 39 रनों से हरा दिया। 

433 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफीका ए के सलामी बल्लेबाज रीज हेनड्रिक्स और रीली रोसोव ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों के बीच 12.4 ओवर में 121 रनों की साझेदारी हुई। रोसोव (43) को 13वें ओवर की चौथी गेंद पर शाहबाज नदीम ने बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद हेनड्रिक्स का साथ देने डीन एल्गर (15) मैदान पर आए लेकिन 16वें ओवर की चौथी गेंद पर सुरेश रैना ने उन्हें पुजारा के हाथों आउट कराकर भारत को दूसरी सफलता दिला। 

इसके बाद हेनड्रिक्स का साथ देने बॉघन वान जारसविल्ड आए। दोनों बल्लेबाजों ने मैदान के चारो ओर आकर्षक शॉट लगाकर भारतीय कप्तान चेतेश्वर पुजारा के माथे पर चिंता की लकीर खिंच दी। तभी भारतीय कप्तान ने 25वां ओवर स्टुअर्ट बिन्नी को थमाया। इसी ओवर की पांचवी गेंद पर बिन्नी ने हेनड्रिक्स को बोल्ड कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। हेनड्रिक्स के आउट होने के समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 203 रन था। हेनड्रिक्स के आउट होने के बाद जस्टिन ऑनटॉग बल्लेबाज के लिए मैदान पर आए। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया। 

Original Found Here... http://www.jagran.com/cricket/headlines-shikhar-dhawan-made-double-century-south-africa-lost-the-match-by-39-runs-10640839.html

Thursday, August 8, 2013

BCCI Again in Controversy Regarding Tax Evasion


BCCI


नई दिल्ली। स्पॉट फिक्सिंग मामला, संस्था के शीर्ष अधिकारियों पर बेइमानी का आरोप, आइपीएल में धांधली, कानून से हटके काम करना ही वह चीजें हैं जो लगातार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ से जुड़ी चर्चाओं का विषय बन रही हैं। अब तक आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग और बोर्ड में जारी कलह के मामले ठंडे भी नहीं पड़े कि बोर्ड पर एक और आरोप लग गया है। 

देश के इस सबसे अमीर खेल संगठन (बोर्ड) पर 550 करोड़ का आयकर बकाया है। आरटीआइ से मिली जानकारी के अनुसार 2006-07 में बीसीसीआइ पर 196.16 करोड़ रुपये का आयकर बकाया था जो अब बढ़कर 550 करोड़ से ज्यादा हो गया है।

आरटीआइ कार्यकर्ता सुभाष अग्रवाल ने कहा कि आयकर विभाग इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे। इस तरह के मामलों में होने वाली चूक से बचने के लिए अग्रवाल ने आयकर विभाग को डिफॉल्टर की लिस्ट और बकाए को वेबसाइट पर डालने की सलाह भी दी है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर आयकर विभाग और बीसीसीआइ का टकराव भी चल रहा है। अग्रवाल ने आशंका जताई कि बीसीसीआइ अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर आयकर विभाग की कार्यवाही प्रभावित कर सकता है और पिछले दो सालों के एसेसमेंट में भी बदलाव करा सकता है।
Source.. http://www.jagran.com/cricket/headlines-bcci-again-in-controversy-regarding-tax-evasion-10631157.html

Wednesday, August 7, 2013

What are our cricketers doing in off time these days

नई दिल्ली। विदेशी जमीन पर तीन सीरीज जीतने और जमकर उसका जश्न मनाने के बाद इन दिनों भारतीय क्रिकेटर सारे दबावों से दूर अपनी-अपनी दुनिया में मस्त हैं। कुछ घर पर आराम फरमा रहे हैं, कुछ घूमने में व्यस्त हैं, कुछ अगले टूर्नामेंट के लिए तैयारी में जुट गए हैं तो कुछ टीम से बाहर चल रहे खिलाड़ी वापसी के लिए पसीना बहाने में जुटे हैं। इस समय क्या चल रहा है हमारे क्रिकेटरों की जिंदगी में, आइए जानते हैं कुछ क्रिकेटरों के ताजा हाल को.. 

1. महेंद्र सिंह धौनी:
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को चैंपियंस ट्रॉफी और वेस्टइंडीज दौरे की जानदार सफलता के बाद आराम दिया गया था और धौनी लंबे समय के बाद मिली इन छुंिट्टयों का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। पहले खबर आई कि धौनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ लंदन घूमने निकल गए लेकिन बाद में पता चला कि वह अमेरिका में छुंिट्टयां मनाने गए थे। वहां से लौटने के बाद सूत्रों की मानें तो इन दिनों वह रांची में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। हाल में ट्विटर पर उनके संदेश यह बयान करते हैं कि वह पूरी तरह आराम के मूड में हैं और अपने कुछ शौक भी पूरे करने में जुटे हैं। हाल में वह अपने घर एक नया कुत्ता लेकर आए जिसकी खुशी उन्होंने फैंस से भी बांटी और उसके बाद उन्होंने यह भी लिखा कि वह इन दिनों अपनी पहली बाइक, जो कि उन्होंने एक जमाने में 4500 रुपये की खरीदी थी, उसको वह ठीक कराने में जुटे हैं। 

2. सचिन तेंदुलकर:
सचिन तेंदुलकर वनडे से संन्यास लेने और फिर आइपीएल के व्यस्त कार्यक्रम के बाद इन दिनों क्रिकेट के मैदान से पूरी तरह दूर हैं और आए दिन किसी ना किसी कंपनी के ब्रांड ऐम्बेस्डर के रूप में उसका प्रमोशन करते नजर आते हैं। अपने परिवार के साथ समय बिताने के अलावा हाल में वह संसद सत्र का हिस्सा बनने भी पहुंचे। 

3. युवराज सिंह और जहीर खान:
यह दोनों खिलाड़ी तो इन दिनों पूरी तरह से टीम में वापसी को लेकर अपने अभियान में व्यस्त हैं। दोनों मशहूर स्पो‌र्ट्स ट्रेनर टिम एक्सटर के साथ फ्रांस में मेहनत करने में जुटे हैं। गौरतलब है कि फिटनेस और फॉर्म से जूझने के कारण दोनों खिलाड़ी लंबे वक्त से टीम से बाहर हैं और इसीलिए अब एक धमाकेदार वापसी को नजर में रखते हुए फ्रांस में तकरीबन एक महीने से वह एक स्पेशल ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा बने हुए हैं। 

4. विराट कोहली:
धौनी की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभालने और फिर टीम इंडिया को अपनी अगुवाई में विदेशी जमीन (जिंबॉब्वे) पर वनडे इतिहास में पहली बार क्लीन स्वीप नसीब कराने के बाद कोहली इन दिनों पूरा समय घर पर बिता रहे हैं। उन्होंने अपने ताजा ट्वीट में यह बयां किया है कि घर से बेहतर और कुछ नहीं है और यह और खास हो जाता है जब आपको पता हो कि कुछ दिन आपको कहीं नहीं जाना है। वहीं, उन्होंने यह भी बयां किया कि वह इन दिनों जमकर घर के खाने का लुत्फ उठा रहे हैं। 

5. सुरेश रैना:
भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर के विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना का व्यस्त कार्यक्रम अब भी जारी है और वह जिंबॉब्वे के तुरंत बाद इंडिया-ए टीम का हिस्सा बनते हुए दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए रवाना हो गए। रैना ने अपने आखिरी ट्वीट में सबको फ्रेंडशिप डे की बधाइयां दीं और इस बात की जानकारी दी कि वह दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए तैयार हैं। 

6. हरभजन सिंह:
टीम से बाहर चल रहे दिग्गज भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह इन दिनों काफी कुछ कर रहे हैं। वह अभिनय भी कर रहे हैं, गाने भी गा रहे हैं, परिवार के साथ समय भी बिता रहे हैं और उनके ताजा ट्वीट के मुताबिक वह इन दिनों अमेरिका में हैं और वहां अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रहे हैं। 

7. गौतम गंभीर:
भारतीय टीम का यह सलामी बल्लेबाज भी इन दिनों चयनकर्ताओं का दिल ना जीत पाने के कारण टीम से बाहर चल रहा है। गंभीर के ताजा ट्वीट्स के मुताबिक वह इन दिनों वापसी की तैयारी कर रहे हैं लेकिन साथ-साथ मस्ती भी पूरी कर रहे हैं। वह हाल ही में दिल्ली में एक सूफी कॉन्सर्ट पर संगीत का लुत्फ उठाते देखे गए, जबकि टीम इंडिया के मैचों व देश की ताजा घटनाओं पर उनकी नजर लगातार बनी हुई है जिस पर आए दिन वह ट्वीट्स के जरिए अपनी राय रखते रहते हैं। 

8. इशांत शर्मा:
इशांत शर्मा को वेस्टइंडीज दौरे के बाद आराम दिया गया था। भारत लौटकर उन्होंने कुछ हफ्ते तो जमकर घर पर आराम किया और अब वह एक बार फिर मेहनत में जुट गए हैं और अपने ताजा ट्वीट के मुताबिक वह बेंगलुरू में ट्रेनिंग में जुटे हुए हैं। 

9. रविचंद्रन अश्विन:
भारत के युवा स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भी जिंबॉब्वे दौरे के लिए आराम दिया गया था और वह इन दिनों अपने घर पर आराम फरमा रहे हैं और टीम इंडिया के मैचों का तो पता नहीं लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी हाई प्रोफाइल एशेज सीरीज का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। आए दिन उनके ज्यादातर ट्वीट्स एशेज से संबंधित होते हैं, इसके अलावा हॉकी और अपने शहर में हो रहे तमाम तरह के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंटों में भी उनकी दिलचस्पी बनी हुई है। 

10. दिनेश कार्तिक:
विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी सुरेश रैना की तरह आराम से दूर एक बार फिर क्रिकेट में जुट गए हैं। वह भी इंडिया-ए टीम का हिस्सा हैं और दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। 

11. रवींद्र जडेजा:
आइसीसी की विश्व रैंकिंग्स में नंबर वन गेंदबाज बनकर इतिहास रचने वाले ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा जिंबॉब्वे दौरे के बाद इन दिनों घर में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और साथ ही अपने घोड़ों के साथ भी। जडेजा ने लंबे समय के बाद घर पहुंचने की खुशी को ट्विटर पर बयां किया।
Source.. http://www.jagran.com/cricket/headlines-what-are-our-cricketers-doing-in-off-time-these-days-10628417.html

Tuesday, August 6, 2013

Cheteshwar Pujara only indian batsman in top 20 of ICC Test batsman ranking 10626748

दुबई। चेतेश्वर पुजारा ने आइसीसी की नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में अपना छठा स्थान बरकरार रखा है जबकि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आठवें स्थान के साथ भारतीय गेंदबाजों के बीच शीर्ष पर हैं। पुजारा शीर्ष 20 में शामिल एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं।

दायें हाथ के बल्लेबाज पुजारा के 777 अंक हैं। दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज हाशिम अमला 903 अंक के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क तीसरे एशेज टेस्ट में 187 रन की पारी खेलने के बाद तीन स्थान की छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
Source... http://www.jagran.com/cricket/headlines-cheteshwar-pujara-only-indian-batsman-in-top-20-of-icc-test-batsman-ranking-10626748.html

Monday, August 5, 2013

Root takes a catch to revenge the Warner punch

मैनचेस्टर। कुछ ही समय पहले एक शानदार युवा कंगारू खिलाड़ी कुछ इस कदर विवादों में आया कि उसे पवेलियन में बैठकर ही पहले दो एशेज टेस्ट देखने पर मजबूर कर दिया गया। मामला था एक पब का, जहां कंगारू खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान युवा इंग्लिश खिलाड़ी जोई रूट पर अपनी असफलता का गुस्सा, मुक्का जड़कर निकाला लेकिन वह कहते हैं ना कि मौका सबको मिलता है..बेशक मुक्का मारकर बदला ना लिया हो लेकिन जैसे ही वॉर्नर तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में अर्धशतक के करीब पहुंचे, रूट ने अपना बदला पूरा कर ही लिया।
Warner punch
मैनचेस्टर में जारी तीसरे एशेज टेस्ट की पहली पारी में डेविड वॉर्नर को काफी नीचे बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया और वह इस स्थान पर इतने बेचैन दिखे कि 5 रन पर ही अपना विकेट गंवा दिया। इसके बाद दूसरी पारी में कप्तान को वॉर्नर को उनके पसंदीदा स्थान यानी ओपनिंग करने उतारा। उम्मीद थी कि वॉर्नर यहां अपनी वापसी का संकेत दे देंगे, सब कुछ ठीक भी चल रहा था और वॉर्नर 56 गेंदों पर 41 रन बना भी चुके थे।

Hindi News