A Hindi News Portal!

Showing posts with label Priyanka Chopra. Show all posts
Showing posts with label Priyanka Chopra. Show all posts

Saturday, October 26, 2013

Priyanka chopra praises people

Priyanka chopra
मुंबई। पूर्व मिस व‌र्ल्ड प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वे किसी की खूबसूरती से जलती नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'अगर कोई अच्छा दिखता है तो मैं दिल खोलकर उसकी तारीफ करती हूं, ना कि उससे जलती हूं। कोई अगर अच्छे कपड़े पहनता है तो मैं उसकी इज्जत करती हूं।'
एक कंपनी के सफलता समारोह में पहुंची प्रियंका ने कहा कि उनके अंदर जलन की भावना नहीं है। उन्होंने कहा कि 'अगर कोई तरीके से तैयार होता है, मैं उसकी स्टाइल की इज्जत करती हूं। मैं अपने आपसे खुश हूं।' पीसी ने लोगों की तारीफ करने में कहीं कोई कसर नहीं छोड़ी। पीसी ने बताया कि फिलहाल वे कई सारी फिल्मों की शूटिंग और उनके प्रचार में व्यस्त हैं।

प्रियंका ने अपने काम के बारे में कहा कि उन्हें अपने काम पर नाज है। उन्होंने कहा, मैं पूरी शिद्दत और विश्वास के साथ अपना काम करती हूं।

गौरतलब है कि फिलहाल प्रियंका 'कृष थ्री' के प्रचार, अपने म्यूजिक एलबम 'एग्जोटिक' और संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' के एक गाने में व्यस्त हैं।

Source: News in Hindi

Wednesday, August 7, 2013

Priyanka opposite Ranbir in 'Jagga Jasoos' 10628415

Ranbir Kapoor

मुंबई। 'बर्फी' फिल्म की रणबीर-प्रियंका की जोड़ी जल्दी ही एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएगी। खबर है कि फिल्म 'जग्गा जासूस' में प्रियंका रणबीर के अपोजिट काम करेंगी। जग्गा जासूस रणबीर और अनुराग बसु के प्रोडक्शन हाउस 'शुरू प्रोडक्शन' की पहली फिल्म होगी। रणबीर के अपोजिट एक और हीरोइन के लिए पहले ही आलिया भट्ट का नाम तय माना जा रहा है।

इससे पहले अनुराग, रणबीर और प्रियंका ने बर्फी में एक साथ काम किया था। रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा के बीच स्क्रीन पर अच्छी कैमिस्ट्री है और अनुराग से भी उनके अच्छे संबंध है इसलिए इस रोल के लिए उन्हें वरीयता दी गई। हालांकि अनुराग और प्रियंका ने अभी तक इस फिल्म को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अनुराग जल्द ही प्रियंका को औपचारिक तौर पर साइन कर लेंगे। 
Source... http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-priyanka-opposite-ranbir-in-jagga-jasoos-10628415.html

Hindi News